Responsive Scrollable Menu

स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। खट्टी-मिठी इमली न केवल खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ ही बढ़ते वजन की समस्या को भी कंट्रोल करने में कारगर है।

बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग के अनुसार, इमली सिर्फ एक बड़ा और छायादार वृक्ष नहीं है, बल्कि स्वाद और सेहत का खजाना भी है। यह प्रकृति की अनमोल देन है, जो घने जंगलों, खेतों और सड़कों के किनारे आसानी से दिखती है। इसकी झुकी हुई शाखाएं और खुरदरी भूरी छाल इसे पहचानने में आसान बनाती हैं। इमली का खट्टा-मीठा गूदा भोजन में स्वाद बढ़ाता है और चटनी, सांभर जैसे पारंपरिक व्यंजनों का मुख्य हिस्सा है।

इमली के औषधीय गुण पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से इस्तेमाल होते आ रहे हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर में सूजन कम करती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इमली पाचन सुधारती है, कब्ज दूर करती है और लैक्सेटिव प्रभाव से पेट साफ रखती है। यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है, खराब कोलेस्ट्रॉल कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

इमली में पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स सूजन कम करते हैं और लीवर की सुरक्षा करते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में मददगार हो सकती है और वजन नियंत्रण में सहायक है।

इमली की पत्तियां, छाल और बीज भी औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों वाली होती है, जो बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करती है। इमली का नियमित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन संतुलित मात्रा में ही लें।

इमली बहुत ज्यादा खाने से दस्त या पेट दर्द हो सकता है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों को सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। एसिडिक होने से दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए पानी से कुल्ला करें। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं, किडनी रोगी या दवाएं लेने वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करें। एलर्जी वाले लोगों में खुजली या रैश हो सकते हैं। हमेशा संतुलित मात्रा में खाएं और ज्यादा सेवन से बचें।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। स्वस्थ हृदय यानी सुरक्षित और खुशहाल जिंदगी, लेकिन आज के अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण की समस्या के बीच में हृदय को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाकर हृदय रोगों से न केवल बचा जा सकता बल्कि सुरक्षित और मजबूत भी रखा जा सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि हृदय शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं और सेहत को प्राथमिकता दें। हृदय बेहद जरूरी अंग है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय को सुरक्षित रखा जा सकता है। छोटी-छोटी आदतें और रोजमर्रा के संकल्प हृदय की देखभाल में बहुत बड़ा फर्क लाते हैं। संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और तनावमुक्त जीवन इनमें सबसे अहम हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन ने हृदय की रक्षा के लिए कुछ आसान और प्रभावी सुझाव दिए हैं, जिन्हें अपनाकर दिल को मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है।

संतुलित आहार लें—रोजाना ताजी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, और कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं। तले-भुने, ज्यादा नमक, चीनी, और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। हरी सब्जियां और फल हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

धूम्रपान और तंबाकू से पूरी तरह दूर रहें—सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, या किसी भी तरह का तंबाकू हृदय की धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। इसे छोड़ने से हृदय रोग का खतरा बहुत कम हो जाता है।

गुणवत्तापूर्ण नींद लें – हर रात 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। नींद की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हृदय पर दबाव पड़ता है।

तनाव को प्रबंधित करें – रोजाना ध्यान, योग, गहरी सांस लेना या पसंदीदा काम करके तनाव कम करें। लंबे समय तक तनाव हृदय के लिए खतरनाक होता है।

नियमित व्यायाम करें—हर दिन कम से कम 30-40 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूरी है। तेज चलना, साइकिलिंग, तैराकी या योग जैसे व्यायाम हृदय को मजबूत बनाते हैं और वजन नियंत्रित रखते हैं।

शराब से दूरी बनाएं—ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हृदय की मांसपेशियां कमजोर होती हैं। इसे सीमित मात्रा में भी लेना या पूरी तरह छोड़ना बेहतर है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शर्मनाक! शिवम दुबे ने 11 गेंद में पूरा किया ओवर, बिगड़ गई लाइन-लेंथ, 46 रन भी लुटाए

Shivam Dube completed his over in 11 ball: सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 1 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 26 रन लुटा दिए. सबसे खराब चीज ये रही कि उन्होंने अपने ओवर को पूरा करने में 11 गेंद खर्च कर डाले में जिसमें वाइड और नो बॉल शामिल रहा. Thu, 26 Feb 2026 23:01:49 +0530

  Videos
See all

Iran News:ईरान के पास कौन-कौन सी मिसाइल है ? #shorts #ytshorts #iran #khamenei #ayatullahkhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:06:30+00:00

Body Conduction Technology : क्या सच में उंगली से कॉल सुनी जा सकती है? Bluetooth Finger Ring Review #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:00:49+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: पाकिस्तान का पानी रोकने की तैयारी ! #pakistannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:46+00:00

Iran America War: 3 बजते ही धुंआ-धुंआ होगा पूरा मिडिल-ईस्ट! | Khamenei | Trump | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers