Responsive Scrollable Menu

साउथ अफ्रीका के सिक्सर किंग बने डी कॉक:डिविलियर्स को पीछे छोड़ा, शेफर्ड को गर्दन पर बॉल लगी; SA vs WI मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। सुपर-8 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का टारगेट दिया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान ऐडन मार्करम ने नाबाद 82 और रायन रिकेल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए। SA vs WI मैच के रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… टॉप मोमेंट्स… 1. कॉर्बिन बॉश की बॉल शेफर्ड को लगी 11वें ओवर की चौथी गेंद कॉर्बिन बॉश ने रोमारियो शेफर्ड को बाउंसर डाली। शेफर्ड ने झुककर गेंद को छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी नजर गेंद से हट गई। क्रॉस-सीम डिलीवरी कम उछाल के साथ पहले उनके कंधे से टकराई और फिर उछलकर गर्दन के पास जा लगी। इसके बाद मेडिकल टीम को मैदान पर आना पड़ा। कन्कशन चेक होने के बाद गेम फिर शुरू हुआ और शेफर्ड ने बैटिंग जारी रखी। 2. रिकेल्टन के शॉट पर दो बार गेंद स्टम्प पर लगी 16वें ओवर में रिकेल्टन के शॉट पर गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जा लगी। रोमारियो शेफर्ड ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के पास फुल लेंथ डाली। रिकेल्टन ने स्ट्रैट ड्राइव खेला, लेकिन गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराकर दूर चली गई और 1 रन बन गया। इसी ओवर में 5वीं गेंद शेफर्ड ने फुल टॉस डाली, जिसपर रिकेल्टन ने फिर सीधा शॉट मारा और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। इस बार 1 रन ही मिला। 3. रबाडा ने एक ओवर में 2 विकेट लिए तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज की पारी पर ब्रेक लगाते हुए 2 विकेट लिए। रबाडा ने दूसरी गेंद शाई होप को बैक ऑफ लेंथ डाली। होप ने कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर क्विंटन डीकॉक के हाथों में चली गई। वहीं ओवर की 5वीं गेंद रबाडा ने शॉर्ट पिच फेंकी, जिसपर शिमरोन हेटमायर ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में उठ गई। मिड-विकेट पर केशव महाराज ने दाईं ओर दौड़ते हुए आसान कैच पकड़ लिया। 4. एनगिडी ने रदरफोर्ड का कैच छोड़ा पावरप्ले के आखिरी ओवर में मार्को यानसन ने ओवर की तीसरी गेंद रदरफोर्ड को ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। रदरफोर्ड ने शॉट मारा, लेकिन गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर गई। वहां खड़े एनगिडी ने उसे कैच करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सिर्फ उंगलियों को छूकर निकल गई। उस समय रदरफोर्ड 3 रन बनाकर खेल रहे थे। टॉप रिकॉर्ड्स… 1. रबाडा साउथ अफ्रीका के सेकेंड हाईएस्ट विकेट टेकर कगिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वे टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे ज्यादा विकेट एनरिक नॉर्त्या ने लिए हैं। नॉर्त्या के नाम 37 और रबाडा के नाम 32 विकेट हो गए। 2. मार्करम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर किए वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐडन मार्करम ने 46 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। वे टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। मार्करम के नाम अब 6 फिफ्टी हो गईं। उन्होंने एबी डिविलियर्स और डीकॉक को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टूर्नामेंट में 5-5 फिफ्टी हैं। 3. टूर्नामेंट में SA के सिक्सर किंग बने डीकॉक क्विंटन डीकॉक टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन की पारी में 4 छक्के लगाए। टूर्नामेंट में अब उनके नाम 33 छक्के हो गए। उन्होंने डिविलियर्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 छक्के हैं। 4. 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। यह टी-20 इंटरनेशल में 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले स्कॉटलैंड के प्रेस्टन मोम्सेन और शफयान शरीफ ने 2015 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 8वें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की थी। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत:वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दावा- तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला किया:बॉर्डर के पास 8 चौकियों पर कब्जा; PAK ने 4 दिन पहले अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अब तक पाकिस्तानी सेना की आठ चौकियों पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों ने TOLOnews को बताया कि नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे बॉर्डर इलाकों में दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। ये चौकियां नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में डूरंड लाइन के पास स्थित है। हालांकि अभी तक इससे जुड़े फोटो और वीडियो सामने नहीं आए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमलों का सैन्य तरीके से जवाब दिया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया था कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में जीत, पर कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना ईडन गार्डन्स में विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

How India Can Qualify For T20 World Cup Semifinals: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन ब्रायन बेनेट (97) की पारी ने भारत को नेट रन रेट में पीछे धकेल दिया. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला 'करो या मरो' की जंग बन गया है. यदि भारत जीता तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन हार या बारिश की स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी. Thu, 26 Feb 2026 23:10:03 +0530

  Videos
See all

China next gen Nuclear Warheads: चीन ने बना लिए परमाणु बमों के बच्चे? |China Secret nuke Test #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:15:06+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: NCERT को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:21:28+00:00

NKP। Sushant Sinha: Israel में PM Modi के दौरे से क्यों चिढ़ा विपक्ष? | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:05:59+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला! | Trump vs Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers