Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20 में बड़ा बवाल, गुल्लू-अरिश्फा में गंदी लड़ाई, LIVE शो में कहा- नाली का कीड़ा!

'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस का मुर्गा अलार्म बजता है। इसके बाद अरिश्फा खान कहती हैं कि चार लोग सो रहे थे। अरिश्फा ने गुल्लू, आसिफ स्काउट और कनिका का नाम लिया।

Continue reading on the app

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है कैसी तैयारी

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।

Continue reading on the app

  Sports

क्या वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करेंगे:भारत Vs न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज; वेलिंगटन में 55 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम 2-0 से आगे है। मुकाबला क्राइस्टचर्च से वेलिंगटन पहुंच गया है, इसलिए परिस्थितियां भी बदलेंगी। यहां तेज हवा गेंद की दिशा, बल्लेबाजों के शॉट और फील्डिंग में परेशान करती है। हवा 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वैभव सूर्यवंशी को फिर नंबर-3 पर मौका भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पोजिशन पर नजर रहेगी। ईशान किशन दाईं जांघ की मांसपेशी में खिंचाव से पूरी तरह नहीं उबरे हैं, इसलिए वह तीसरे टी-20 से भी बाहर रहेंगे। ऐसे में सूर्यवंशी को एक बार फिर नंबर-3 पर मौका मिलने की संभावना है भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शुरुआत भी महत्वपूर्ण होगी। पिछले मैच में तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाकर हारा हुआ मैच जिताया था। न्यूजीलैंड के सामने दो तेज गेंदबाजों की कमी मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच में नहीं दिखेंगे। हेनरी को आराम दिया गया है। फर्ग्यूसन वेलिंगटन मैच से बाहर रहेंगे। दोनों तेज गेंदबाज पिछले मुकाबले में अपने पूरे ओवर भी नहीं कर सके थे। ग्लेन फिलिप्स हैं न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी उम्मीद भुवनेश्वर ने 2 मैच में 99 रन दिए वेलिंगटन में छोटी बाउंड्री हेनरी स्टेडियम को ‘केक टिन’ भी कहा जाता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री लगभग 60 मीटर की है, यानी विकेट के दोनों तरफ बल्लेबाजों को पुल और कट जैसे शॉट पर रन बनाने में फायदा मिलेगा। नई पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, इसी मैदान पर पिछले सीजन के आखिरी टी-20 में साउथ अफ्रीका ने 164 रन का बचाव किया था। यहां एक सफल रनचेज का उदाहरण 216 रन का भी है। यानी पिच और मैच की स्थिति के हिसाब से दोनों तरह के नतीजे संभव हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। न्यूजीलैंड- फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी। Mon, 26 Oct 2026 23:00:00

  Videos
See all

UP Election 2027: Akhilesh Yadav पर Yogi का तंज, विरासत और बुद्धि पर क्या बोले CM Yogi Adityanath? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T23:00:22+00:00

Gold Silver Rate: सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट! | Investment | Stock Market | Gold Silver Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T23:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers