Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, भावुक मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें
Rashmika-Vijay Wedding Pics: आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका फैंस पिछले कई सालों से इंतज़ार कर रहे थे। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) 26 फरवरी को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही है।
विजय का भावुक संदेश
विजय ने अपनी पोस्ट में बेहद भावुक शब्दों में रश्मिका के लिए प्यार जताया। उन्होंने लिखा कि एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि उनकी हर दिन की खुशी रश्मिका से जुड़ी है- खाना, वर्कआउट, रोजमर्रा की जिंदगी… सब कुछ उनके साथ ज्यादा खास लगता है। इसी एहसास ने उन्हें फैसला लेने पर मजबूर किया और उन्होंने “अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया।”
रश्मिका ने कहा- ‘मेरे पति’
वहीं रश्मिका ने भी अपने पति का परिचय कराते हुए लंबा और दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने विजय को वह शख्स बताया जिसने उन्हें सच्चे प्यार का मतलब समझाया और बड़े सपने देखने का हौसला दिया। रश्मिका ने कहा कि उनकी जिंदगी की हर खुशी और संघर्ष अब और भी मायने रखता है क्योंकि विजय हर पल उनके साथ हैं।
दो परंपराओं में हुई शादी
सूत्रों के मुताबिक, 26 फरवरी को सुबह 11:30 बजे पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई, जो विजय की पारिवारिक परंपरा को समर्पित थी। बताया जा रहा है कि रश्मिका ने पहाड़ी से खास एंट्री ली, जिसने समारोह को और यादगार बना दिया। वरमाला के दौरान दोनों की आंखें नम हो गईं।
शाम को दुल्हन की परंपरा को सम्मान देते हुए पारंपरिक कोडावा रीति से भी विवाह संपन्न हुआ। रश्मिका ने इस मौके पर वह खूबसूरत साड़ी पहनी जो उन्हें विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने उपहार में दी थी।
अब शादी के बाद यह जोड़ा हैदराबाद लौटेगा, जहां एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
शिल्पा शेट्टी का राज कुंद्रा संग नेगेटिव PR पर छलका का दर्द: बेस्टियन बंद होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Shilpa Shetty: पिछले कुछ महीनों से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा लगातार सुर्खियों में रहे हैं। कभी कथित घोटालों से जुड़े आरोप, तो कभी उनके मशहूर रेस्टोरेंट ब्रैंड बेस्टियन के बंद होने की खबरें। इन सबके बीच शिल्पा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा कि उनके नाम को मीडिया के जरिए अक्सर “क्लिकबेट” की तरह इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्बलिक लाइफ में रहना आसान नहीं होता और लगातार चर्चा में बने रहना कई बार नकारात्मकता भी साथ लेकर आता है।
उन्होंने कहा, “हम अक्सर ‘नज़र’ की बात करते हैं। जब आप लगातार चर्चा में रहते हैं, तो लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन हम वैसे लोग नहीं हैं। मैं मानती हूं कि हर किसी के लिए सफल होने की जगह है।”
बेस्टियन ब्रांड को लेकर दी सफाई
शिल्पा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी सामान्य चुप्पी तोड़कर बैस्टियन के कथित बंद होने को लेकर ऑनलाइन चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया क्यों दी। आमतौर पर, वह अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचती हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी निजी छवि से कहीं आगे बढ़ गया था। शिल्पा ने कहा- "मैंने कभी सफाई देने की कोशिश नहीं की क्योंकि मेरा मानना है कि एक अभिनेता या सेलिब्रिटी के तौर पर आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए, कभी सफाई नहीं देनी चाहिए। इसलिए मैंने चुप्पी साधे रखी।
उन्होंने आगे कहा- "लेकिन इस बार मामला एक ब्रांड का था, एक ऐसा ब्रांड जिसमें हमने इतना प्यार, जुनून और मेहनत लगाई है। कुछ होने वाला था, और मेरे लिए इसकी घोषणा करने का यह सही समय नहीं था। लेकिन मुझे सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। और इससे हमें जो पब्लिसिटी मिली, लोगों को लगा कि यह खराब पब्लिसिटी है, लेकिन आप पैसे के लालच में इस तरह की पब्लिसिटी नहीं बना सकते। दरअसल, हमें यह पब्लिसिटी स्वाभाविक रूप से मिली।ठ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







