WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका से हारकर वेस्टइंडीज को नेट रनरेट में हुआ बड़ा नुकसान, फिर भी कम नहीं हुई भारत की टेंशन
T20 World Cup 2026, WI vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल एक ऐसी गुत्थी बन गया है जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, भारत और जिम्बाब्वे से बने इस ग्रुप में अभी तक कोई भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है. आज यानि गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेटों से मात दी है, इसके बाद कैरबियाई टीम के नेट रनरेट को नुकसान पहुंचा है. लेकिन टीम इंडिया की परेशानी कम नहीं हुई है.
वेस्टइंडीज को हुआ तगड़ा नुकसान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5.34 था जो अब हार के बाद गिरकर 1.79 हो गया है. यानि कैरिबियाई टीम को 3.60 का नुकसान उठाना पड़ा है. भारतीय टीम का नेट रनरेट -3.80 है, यानि अब सेमीफाइनल में जगह पुख्ता करने के लिए भारत को अगले 2 मैच के 4 पॉइंट्स हर हाल में अपने नाम करने हैं.
ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल
| क्रम | टीम | मैच (M) | जीत (W) | हार (L) | अंक (PTS) | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | दक्षिण अफ्रीका | 2 | 2 | 0 | 4 | +2.890 |
| 2 | वेस्टइंडीज | 2 | 1 | 1 | 2 | +1.791 |
| 3 | भारत | 1 | 0 | 1 | 0 | -3.800 |
| 4 | जिम्बाब्वे | 1 | 0 | 1 | 0 | -5.350 |
यह भी पढ़ें - WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल
9 विकेट से जीता दक्षिण अफ्रीका
बात की जाए मुकाबले की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एडन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. कगीसो रबाडा (2) और लुंगी एंगीडी (3) की घातक गेंदबाजी के चलते विंडीज टीम ने 83 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. फिर जेसन होल्डर (49) और रोमारियो (52) ने 89 रन की साझेदारी कर कैरिबियाई टीम को 176 के स्कोर पर पहुंचाया. इसके जवाब में मारक्रम ने 82 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली. उनका साथ निभाते हुए क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने क्रमश: 47 और 45 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 9 विकेट शेष रहते जीत अपने नाम की.
भारत और जिम्बाब्वे की भी भिड़ंत
इसके साथ ही आपको बता दें कि चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला भी शुरू हो चुका है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम की प्लेइंग एलेवन में 2 बदलाव हुए हैं. जिसके तहत संजू सैमसन ने रिंकू सिंह को रिप्लेस किया है. जबकि अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर की जगह ली है.
यह भी पढ़ें - IPL 2026 से पहले डबल हुई KKR की टेंशन, एक हुआ बैन, अब दूसरे ने एक ओवर में लुटा दिए 36 रन
स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों के बीच पलाश मुच्छल के सपोर्ट में आई डेजी शाह, बोलीं- ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं'
Daisy Shah On Palash Muchhal: स्मृति मंधाना के साथ अपनी टूटी शादी के कारण सुर्खियों में आए म्यूजिक कंपोजर से निर्देशक बने पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके समर्थन में एक्ट्रेस डेजी शाह सामने आई हैं. क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी रद्द हुई शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच डेजी ने पलाश को बहुत अच्छा इंसान बताया है. चलिए सब कुछ आपको डिटेल में बताते हैं.
डेजी शाह ने की पलाश की तारीफ
हाल ही में पलाश ने श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह अभिनीत अपनी नई डायरेक्टोरियल फिल्म की घोषणा की है. इसी बीच फिल्मीज्ञान से बातचीत में डेजी ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की. डेजी ने बताया कि पलाश के साथ उनका परिचय कई साल पुराना है. पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने डेजी की पहली फिल्म जय हो में गाना गाया था.
'पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं'
डेजी ने कहा, "पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं. मैं उनसे कई बार मिल चुकी हूं. पलक ने ‘जय हो’ के लिए गाना गाया था, तभी से मैं उन्हें जानती हूं. मैं अक्सर जन्मदिन और गणपति पूजा के मौके पर पलक के घर जाती हूं और वहीं मेरी मुलाकात पलाश से हुई. तभी मुझे पता चला कि वे म्यूज़िक कंपोजर और डायरेक्टर हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके परिवार से भी मिली हूं. उनका परिवार बहुत अच्छा और जमीन से जुड़ा हुआ है. वे भगवान में गहरी आस्था रखते हैं. मुझे लगता है कि जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं, वे सकारात्मक होते हैं.” डेजी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पलाश की निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है.
क्यों रद्द हुई पलाश और स्मृति की शादी?
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 25 नवंबर 2025 को सांगली में होने वाली थी. हालांकि, शादी से एक दिन पहले ही समारोह अचानक रद्द कर दिया गया. शुरुआत में बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है. बाद में यह भी खबर आई कि पलाश को सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उन्हें मुंबई वापस लाया गया.
इसके बाद मीडिया में आरोप सामने आए कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया, जिसके चलते शादी रद्द की गई. हालांकि, पलाश और स्मृति दोनों ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि शादी नहीं होगी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दोनों की ओर से आधिकारिक तौर पर शादी रद्द होने की ही पुष्टि की गई है.
ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने काटा दुनिया का सबसे महंगा हीरे से जड़ा केक, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















