Responsive Scrollable Menu

स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों के बीच पलाश मुच्छल के सपोर्ट में आई डेजी शाह, बोलीं- ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं'

Daisy Shah On Palash Muchhal: स्मृति मंधाना के साथ अपनी टूटी शादी के कारण सुर्खियों में आए म्यूजिक कंपोजर से निर्देशक बने पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके समर्थन में एक्ट्रेस डेजी शाह सामने आई हैं. क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी रद्द हुई शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच डेजी ने पलाश को बहुत अच्छा इंसान बताया है. चलिए सब कुछ आपको डिटेल में बताते हैं.

डेजी शाह ने की पलाश की तारीफ

हाल ही में पलाश ने श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह अभिनीत अपनी नई डायरेक्टोरियल फिल्म की घोषणा की है. इसी बीच फिल्मीज्ञान से बातचीत में डेजी ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की. डेजी ने बताया कि पलाश के साथ उनका परिचय कई साल पुराना है. पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने डेजी की पहली फिल्म जय हो में गाना गाया था.

'पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं'

डेजी ने कहा, "पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं. मैं उनसे कई बार मिल चुकी हूं. पलक ने ‘जय हो’ के लिए गाना गाया था, तभी से मैं उन्हें जानती हूं. मैं अक्सर जन्मदिन और गणपति पूजा के मौके पर पलक के घर जाती हूं और वहीं मेरी मुलाकात पलाश से हुई. तभी मुझे पता चला कि वे म्यूज़िक कंपोजर और डायरेक्टर हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके परिवार से भी मिली हूं. उनका परिवार बहुत अच्छा और जमीन से जुड़ा हुआ है. वे भगवान में गहरी आस्था रखते हैं. मुझे लगता है कि जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं, वे सकारात्मक होते हैं.” डेजी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पलाश की निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है.

क्यों रद्द हुई पलाश और स्मृति की शादी?

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 25 नवंबर 2025 को सांगली में होने वाली थी. हालांकि, शादी से एक दिन पहले ही समारोह अचानक रद्द कर दिया गया. शुरुआत में बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है. बाद में यह भी खबर आई कि पलाश को सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उन्हें मुंबई वापस लाया गया.

इसके बाद मीडिया में आरोप सामने आए कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया, जिसके चलते शादी रद्द की गई. हालांकि, पलाश और स्मृति दोनों ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि शादी नहीं होगी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दोनों की ओर से आधिकारिक तौर पर शादी रद्द होने की ही पुष्टि की गई है.

ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने काटा दुनिया का सबसे महंगा हीरे से जड़ा केक, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

Continue reading on the app

सेल्फी मोड में 'फौदा' स्टार्स: पीएम मोदी ने ली लंबी सांस, क्या है राज?

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने अंडरकवर एजेंट्स के साथ सेल्फी ली! भारत के पीएम ने इसे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया और लंबी सांस भी ली।

पीएम मोदी के साथ तस्वीर में 8 लोग दिख रहे हैं। सभी के चेहरे प्रधानमंत्री से मिलकर दमक रहे हैं। इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा- शुक्र है, सिर्फ एक सेल्फी की ही इन्हें जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं था!

दरअसल, इस तस्वीर में दिख रहे अंडरकवर इजरायल के लोकप्रिय ओटीटी सीरीज फौदा के रणबांकुरे हैं। रणबांकुरे यानी इस सीरीज को बनाने और इसमें काम करने वालों की एक टीम जो इजरायल की ओर से युद्ध के मैदान में अपना जौहर भी दिखा चुके हैं।

फौदा इजरायल के सबसे लोकप्रिय टीवी/ओटीटी सीरीज में से एक है, जिसे इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के पूर्व सैनिकों लियोर रज और एवी इश्कारोफ ने बनाया है। इस सीरीज का पहला संस्करण 2015 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ, लेकिन फिर 2016 में नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। इस शो को अरबी और हिब्रू में फिल्माया गया है; नेटफ्लिक्स पर यह इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है।

2023 में इस सीरीज का एक अहम सदस्य हमास के साथ लड़ते हुए शहीद हो गया था। मातम मीर नाम का क्रू मेंबर सेना के लिए लड़ते हुए मारा गया था।

फौदा में इजरायली रक्षा बल और खुफिया एजेंसियों को फिलिस्तीन और गाजा में अपने दुश्मनों से निपटते दिखाया गया है। इस शो ने ढेर सारे अवॉर्ड्स भी जीते। साल 2016 में इजरायली अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज से नवाजा गया।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं सूर्यकुमार यादव? बिना नाम लिए इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

Suryakumar Yadav statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 में 72 रनों से जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार गदगद हैं. टीम इंडिया के लिए ये जीत बहुत ही जरूरी थी. क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम को सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा हो गया था, लेकिन अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की बॉलिंग पर अपनी चिंता जाहिर की. Thu, 26 Feb 2026 23:49:43 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: तालिबान की गोलीबारी से दहला पाकिस्तान ! #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:10:37+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: पाकिस्तान का पानी रोकने की तैयारी ! #pakistannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:46+00:00

Iran News:ईरान के पास कौन-कौन सी मिसाइल है ? #shorts #ytshorts #iran #khamenei #ayatullahkhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:06:30+00:00

Gold Silver Price Crash Today:सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! आज का ताज़ा भाव | 26 Feb 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers