Responsive Scrollable Menu

आ गए होली के रुझान, 'बोलो तारा-रा रा' पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो!

होली पास आते ही सोशल मीडिया पर होली से जुड़े वीडियोज वायरल होने लगते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रंग में भीगी डांस करती दिखाई दे रही है. लड़की इस वीडियो में दलेर मेहंदी के गाने, 'बोलो तारा-रा रा' पर डांस कर रही है. लड़की का नाम मेघना चौधरी (meghnachoudhary22) है और उनके डांस वीडियोज खूब वायरल होते हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)

Continue reading on the app

WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका से हारकर वेस्टइंडीज को नेट रनरेट में हुआ बड़ा नुकसान, फिर भी कम नहीं हुई भारत की टेंशन

T20 World Cup 2026, WI vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल एक ऐसी गुत्थी बन गया है जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, भारत और जिम्बाब्वे से बने इस ग्रुप में अभी तक कोई भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है. आज यानि गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज  को 9 विकेटों से मात दी है, इसके बाद कैरबियाई टीम के नेट रनरेट को नुकसान पहुंचा है. लेकिन टीम इंडिया की परेशानी कम नहीं हुई है. 

वेस्टइंडीज को हुआ तगड़ा नुकसान 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5.34 था जो अब हार के बाद गिरकर 1.79 हो गया है. यानि कैरिबियाई टीम को 3.60 का नुकसान उठाना पड़ा है. भारतीय टीम का नेट रनरेट -3.80 है, यानि अब सेमीफाइनल में जगह पुख्ता करने के लिए भारत को अगले 2 मैच के 4 पॉइंट्स हर हाल में अपने नाम करने हैं. 

ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल 

क्रम टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 4 +2.890
2 वेस्टइंडीज 2 1 1 2 +1.791
3 भारत 1 0 1 0 -3.800
4 जिम्बाब्वे 1 0 1 0 -5.350

यह भी पढ़ें - WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल

9 विकेट से जीता दक्षिण अफ्रीका 

बात की जाए मुकाबले की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एडन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. कगीसो रबाडा (2) और लुंगी एंगीडी (3) की घातक गेंदबाजी के चलते विंडीज टीम ने 83 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. फिर जेसन होल्डर (49) और रोमारियो (52) ने 89 रन की साझेदारी कर कैरिबियाई टीम को 176 के स्कोर पर पहुंचाया. इसके जवाब में मारक्रम ने 82 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली. उनका साथ निभाते हुए क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने क्रमश: 47 और 45 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 9 विकेट शेष रहते जीत अपने नाम की. 

भारत और जिम्बाब्वे की भी भिड़ंत 

इसके साथ ही आपको बता दें कि चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला भी शुरू हो चुका है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम की प्लेइंग एलेवन में 2 बदलाव हुए हैं. जिसके तहत संजू सैमसन ने रिंकू सिंह को रिप्लेस किया है. जबकि अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर की जगह ली है. 

यह भी पढ़ें - IPL 2026 से पहले डबल हुई KKR की टेंशन, एक हुआ बैन, अब दूसरे ने एक ओवर में लुटा दिए 36 रन

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस फैली, 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, घरों से बाहर निकले लोग

शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान से निकली जहरीली गैस ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद … Thu, 26 Feb 2026 23:01:59 GMT

  Videos
See all

Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding: पुष्पा की श्रीवल्ली..विजय की हो गई! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:28:38+00:00

Final Cut: Israel से PM Modi-Netanyahu का ऐलान! | Operation Sindoor | India-Israel Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:19:20+00:00

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सबसे बड़ा धमाका! | Shankracharya Avimukteshwaranand Big News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:40:06+00:00

Japan की Bullet Train में CM Yogi का सफर! | CM Yogi Adityanath Japan Visit Top News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:20:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers