Breaking News | Facebook से PM Modi का वीडियो हटाने के बाद Meta में हलचल | Zuckerberg Apology News |
Meta CEO Mark Zuckerberg News | PM Modi Video Controversy फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार को एक लिखित माफीनामा भेजा है। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आधिकारिक वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने के बाद चर्चा में आया था। #markzuckerberg #meta #facebook #instagram #pmmodi #narendramodi #indiagovernment #socialmedia #technews #breakingnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Pradeep Rawat Death: 'उनके बिना 'गजनी' कभी पूरी नहीं हो सकती थी' प्रदीप रावत के निधन पर छलका आमिर खान का दर्द
Pradeep Rawat Death: हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में बीमारी दोबारा उभरने के बाद उनका निधन हो गया।
प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेता आमिर खान ने उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। दोनों कलाकारों ने 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।
'निडर अभिनेता थे प्रदीप रावत'
वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा- “एक एक्टर के तौर पर वे बेहद समर्पित और निडर थे। प्रदीप जी ने ‘गजनी’ में मेन विलेन का किरदार निभाया था। मुझे लगता है कि हमारे सिनेमा में यह सबसे दमदार विलेन किरदारों में से एक था। उनके बिना यह फिल्म सफल नहीं हो पाती।”
'लगान' में भी छोड़ी थी अलग पहचान
'लगान' में रावत की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि एक्टर ने 'देवा सिंह सोढ़ी' के किरदार में अपना अलग ही अंदाज़ डाला था। उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई और सोढ़ी के किरदार को इतने स्वैग के साथ निभा सकता था। वह एक वर्सटाइल एक्टर थे। उनके गुज़रने की खबर सुनकर दुख हुआ।"
टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक बनाई खास पहचान
प्रदीप रावत ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी। लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु समेत दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। तेलुगु फिल्म 'सई (Sye)' में उनके नकारात्मक किरदार को काफी सराहना मिली थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन (तेलुगु) सहित कई सम्मान भी मिले।
सेलेब्स और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
प्रदीप रावत के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया। अभिनेता विष्णु मंचू, पवन कल्याण ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi










