Responsive Scrollable Menu

Pradeep Rawat Death: 'उनके बिना 'गजनी' कभी पूरी नहीं हो सकती थी' प्रदीप रावत के निधन पर छलका आमिर खान का दर्द

Pradeep Rawat Death:  हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में बीमारी दोबारा उभरने के बाद उनका निधन हो गया।

प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेता आमिर खान ने उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। दोनों कलाकारों ने 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

'निडर अभिनेता थे प्रदीप रावत'
वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा- “एक एक्टर के तौर पर वे बेहद समर्पित और निडर थे। प्रदीप जी ने ‘गजनी’ में मेन विलेन का किरदार निभाया था। मुझे लगता है कि हमारे सिनेमा में यह सबसे दमदार विलेन किरदारों में से एक था। उनके बिना यह फिल्म सफल नहीं हो पाती।”

'लगान' में भी छोड़ी थी अलग पहचान
'लगान' में रावत की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि एक्टर ने 'देवा सिंह सोढ़ी' के किरदार में अपना अलग ही अंदाज़ डाला था। उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई और सोढ़ी के किरदार को इतने स्वैग के साथ निभा सकता था। वह एक वर्सटाइल एक्टर थे। उनके गुज़रने की खबर सुनकर दुख हुआ।"

टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक बनाई खास पहचान
प्रदीप रावत ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी। लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु समेत दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। तेलुगु फिल्म 'सई (Sye)' में उनके नकारात्मक किरदार को काफी सराहना मिली थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन (तेलुगु) सहित कई सम्मान भी मिले।

सेलेब्स और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
प्रदीप रावत के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया। अभिनेता विष्णु मंचू, पवन कल्याण ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Continue reading on the app

PoK हिंसा के बीच आज पाकिस्तान की सड़कों पर PTI समर्थक, इमरान खान को छोड़ने के लिए प्रदर्शन

इमरान खान की गिरफ्तारी के तीन साल पूरे होने पर PTI पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शन किया. सबसे बड़ी रैली पेशावर में हुई, जबकि कई शहरों में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है.

Continue reading on the app

  Sports

जोस बटलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड... पोलार्ड का वर्षों पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा, टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Jos Buttler most runs in t20: जोस बटलर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कायरन पोलार्ड के सबसे अधिक रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. बटलर के नाम अब 522 मैचों में 14,833 रन दर्ज हैं. इस लिस्ट में पोलार्ड दूसरे और क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं. वहीं विराट कोहली छठे स्थान पर मौजूद हैं. Wed, 5 Aug 2026 22:39:18 +0530

  Videos
See all

News18 India DSS Madhya Pradesh: इस कारण से राजनीति में आए CM मोहन यादव! | #cmmohanyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T18:11:54+00:00

News18 India DSS Madhya Pradesh: "हर आदमी जिसको आगे बढ़ाना है तो" | #cmmohanyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T18:11:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers