Responsive Scrollable Menu

Holi Thandai: होली पर ठंडाई बनाना चाहते हैं? इन 5 चीजों से करें तैयार, जो पिएगा पूछेगा रेसिपी

Holi Thandai Recipe: रंगों का त्योहार होली सिर्फ गुलाल और मस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वाद और परंपरा का भी जश्न है। जैसे ही ढोल की थाप और होली है की गूंज सुनाई देती है, वैसे ही घरों में ठंडाई की खुशबू फैलने लगती है। यह पारंपरिक पेय शरीर को ठंडक देता है और त्योहार की थकान को पल भर में दूर कर देता है।

अगर आप इस बार बाजार की तैयार ठंडाई की जगह घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ 5 खास चीजों से ऐसी ठंडाई तैयार कर सकते हैं कि जो भी पिएगा, रेसिपी जरूर पूछेगा। आइए जानते हैं आसान और झटपट बनने वाली पारंपरिक ठंडाई की विधि।

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 8-10 बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच खसखस
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 4-5 हरी इलायची
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
  • 4-5 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
  • थोड़े से केसर के धागे

ठंडाई बनाने का तरीका

ठंडाई बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले बादाम और खसखस को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे ये नरम हो जाएंगे और पीसने में आसानी होगी। बादाम का छिलका निकाल लें।

अब भीगे हुए बादाम, खसखस, सौंफ और इलायची को मिक्सर में डालकर थोड़ा सा दूध मिलाएं और बारीक पेस्ट बना लें। यही पेस्ट ठंडाई का असली स्वाद और गाढ़ापन तय करेगा।

दूध को अच्छे से उबाल लें और फिर पूरी तरह ठंडा होने दें। अगर ज्यादा रिच स्वाद चाहिए तो दूध को थोड़ा गाढ़ा भी कर सकते हैं। अब ठंडे दूध में तैयार पेस्ट, चीनी, गुलाब जल और केसर मिलाएं। अच्छे से घोल लें ताकि कोई गुठली न रहे। 

Masala Toast Sandwich: घर पर बनाएं चटपटा मसाला टोस्ट सैंडविच, टेस्टी स्नैक सब करेंगे पसंद

Anxiety Remedies: टीनएजर्स में बढ़ने लगे हैं एंजाइटी के मामले! ये तरीके रिलैक्स रखने में करेंगे मदद

जीरा अजवाइन पाउडर: पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक होगी मजूबत, वजन घटाने में मिलेगी मदद; गजब के हैं 5 फायदे

Eyeglasses Scratches: चश्में के ग्लास पर आ गए हैं हल्के स्क्रैच? इन ट्रिक्स को करें ट्राई, दूर होगी परेशानी

चाहें तो इसे छान भी सकते हैं, लेकिन गाढ़ी ठंडाई का स्वाद अलग ही होता है। ठंडाई को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। सर्व करते समय ऊपर से कटे हुए पिस्ता या केसर डालकर सजाएं। होली की मस्ती के बीच यह ठंडाई सबको तरोताजा कर देगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

जम्मू कश्मीर से रणजी खेला वो खिलाड़ी जो बना BCCI अध्यक्ष, अब टीम रचने जा रही इतिहास

जम्मू कश्मीर की टीम पहली बार रणजी में इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है. इसका श्रेय रणजी के पूर्व क्रिकेटर रहे मिथुन मन्हास को जाता है जो एक खिलाड़ी के तौर पर तो बेहतरीन रहे ही, वह एक प्रशासनिक के तौर पर भी लगातार काम कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

15 मैच... 14 जीत, टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान का जलवा, हिटमैन छूट गए पीछे, विलियम्सन के बराबर पहुंचे मार्करम

Aiden Markram T20 captaincy Record: एडेन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी के नए मानक स्थापित किए हैं. रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीकी कप्तान की सफलता की दर अविश्वसनीय है.उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 15 मैचों में कप्तानी की है और 14 मैचों में उन्हें जीत मिली है. इस दौरान मार्करम ने रोहित शर्मा जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है. Thu, 26 Feb 2026 21:10:25 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | क्या सच में अनिल अंबानी 'बेघर' हो गए? Mukesh Ambani | Ed Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:15:09+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: भारत-इजरायल के बीच बड़ी डील #pmmodi #sushantsinha #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:07:24+00:00

Chakraview में देखिए Shankracharya को 'Epstein Files की याद क्यों आई? | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:11+00:00

भारत-इजरायल का बेमिसाल याराना l PM Modi Israel Visit l PM Modi l Netanyahu l Defense Deal 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:01:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers