Responsive Scrollable Menu

बाड़मेर में जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल:अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भर चुके; ब्लास्ट से मकान-स्कूल में आईं दरारें

बाड़मेर में एक खेत में जमीन से क्रूड ऑयल निकल रहा है। पिछले 4 दिन से निकल रहे क्रूड ऑयल को एक गड्डे में भरा जा रहा है, जिससे अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भरे जा चुके हैं। जहां पर क्रूड ऑयल निकल रहा है, वहां से करीब 40 मीटर दूरी पर ऐश्वर्या वेटलैंड (तेल का कुआं) है। अधिकारियों को इसकी पाइपलाइन में लीकेज का शक है, जिसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर केयर्न वेदांता कंपनी के अफसर मौजूद है। लोगों का कहना है कि यहां 24 फरवरी को ब्लास्ट भी किया गया था, जिससे घरों और स्कूल में दरारें आ गई। मामला कवास गांव का है। विधानसभा में बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने यह मुद्दा उठाया। दरअसल, 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे किसान हरजीराम खोथ के खेत में अचानक जमीन से क्रूड ऑयल निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते खेत के एक हिस्से में तेल फैल गया। सूचना पर कंपनी के इंजीनियर्स की एक टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। जहां क्रूड ऑयल निकल रहा है, वहां मशीनों से करीब 100 मीटर लंबी खाई खोदकर एक रास्ता बनाया गया है, जिससे तेल का बहाव उसके जरिए एक गड्डे तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद गड्डे से टैकरों से तेल को भरकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। खेत में जमीन से निकलते क्रूड ऑयल की फोटोज… अचानक ब्लास्ट होने पर निकले थे घरों से ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी क्रूड ऑयल प्रोडक्शन के लिए ब्लास्ट करती है। इससे हमारे घरों में दरारें आ रही है। 24 फरवरी की रात को अचानक तेज ब्लास्ट होने से जमीन में कंपन हो गया। ऐसे लगा जैसे भूकंप आ गया। डर के मारे घरों से बाहर निकले। स्कूल, घरों में दरारें आ गई थी। किसान हरजीराम खोथ का कहना है- क्रूड ऑयल के रिसाव से एक बीघा जमीन में खेती खराब हो गई है। फसल भी प्रभावित हुई और जमीन भी तैलीय हो गई है। बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी गुरुवार को विधानसभा में ये मुद्दा उठाते हुए कहा- तेल उत्पादन के लिए ब्लास्ट पर कई देशों में रोक लगी हुई है। तेल कुएं के अंदर पानी, मिट्‌टी और केमिकल डालकर तेल वापस फेक्रिंग करके निकाला जाता है। इन दोनों के कारण छीतर का पार, काऊ खेड़ा इलाके में बीते दिनों वैल नंबर 8 में तेल बाहर निकल गया। लगातार तेल बह रहा है। पीने का पानी और खेती का पानी प्रभावित हो रहा है। विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि लोगों की बीते 3-4 सालों से मांग है कि सर्वे और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। कंपनी अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा- पिछले 7 दिनों में तेल और गैस से रिलेटेड कोई भी एक्टिविटी नहीं हुई है। उन्होंने कहा- यहां पाइप लाइन से लीकेज नहीं हुआ है। ये खबर भी पढ़ें… बाड़मेर के खेत में 3 दिनों से निकल रहा क्रूड-ऑयल:50 से ज्यादा टैंकर भरे; इंजीनियर तलाश रहे लीकेज पॉइंट; किसान ने मांगा मुआवजा बाड़मेर के कवास में ऐश्वर्या ऑयल फील्ड के वेलपैड संख्या-8 के पास एक खेत में तीसरे दिन भी क्रूड ऑयल का रिसाव जारी है। क्रूड ऑयल पूरे खेत में भर गया है। मौके पर केयर्न वेदांता कंपनी के अफसर मौजूद है और गड्डा खोदकर वैक्यूम पंप से टैंकर भरकर क्रूड ऑयल को भरने की कोशिश की जा रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

अक्षय कुमार के फैंस को बड़ा झटका, इस साल रिलीज नहीं होगी हेरा फेरी 3, प्रियदर्शन बोले- सिचुएशन काफी…

हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी सुपरहिट थीं। अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट हेरा फेरी 3 का इंतजार था। लेकिन डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कुछ ऐसा कह दिया है कि फैंस निराश हो जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं सूर्यकुमार यादव? बिना नाम लिए इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

Suryakumar Yadav statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 में 72 रनों से जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार गदगद हैं. टीम इंडिया के लिए ये जीत बहुत ही जरूरी थी. क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम को सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा हो गया था, लेकिन अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की बॉलिंग पर अपनी चिंता जाहिर की. Thu, 26 Feb 2026 23:49:43 +0530

  Videos
See all

PM Modi Israel दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे #shorts #viralvideos #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:25:12+00:00

CM Yogi हुए Japan की सुपरफास्ट Train में सवार, देखें Viral Video | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:28:07+00:00

Maithili Thakur News | Bihar: Alinagar constituency के MLA ने पहले विधानसभा सत्र के अनुभव पर कहा..? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:27:14+00:00

Iran America War Update: ईरान बना रहा अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलें |Trump | Khamenei | US army #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T00:30:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers