Arishfa Khan के पिता कहां हैं? मां Arshi Naaz के छलके बेटी के लिए आंसू, बोलीं- उसके पापा हमें बचपन में...
Where is Arishfa Khan Father: बिग बॉस 20 की मजबूत कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अरिशफा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अरिशफा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. छोटी उम्र में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है और बिग बॉस के घर में भी वह तमाम बड़े सेलिब्रिटीज को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं. हालांकि, खेल के दौरान शांत रहने वाली अरिशफा को अक्सर कई मुश्किल हालात, गालियों और आपसी झगड़ों का सामना करना पड़ता है.
अपनी बेटी को इस तरह के मुश्किल हालातों से गुजरते देख उनकी मां का दिल बुरी तरह पसीज गया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरिशफा की मां अर्शी नाज ने खुलकर बात की और अपने परिवार के स्ट्रगल और अरिशफा के पिता के बारे में सालों से चल रहे सवालों पर खुलकर बात की. आइए जानें, अरिशफा खान के पिता कहां हैं और वो दुनिया के सामने क्यों नहीं आते?
अरिशफा खान को बिग बॉस नहीं भेजना चाहती थीं मां
टैली मसाला को दिए गए इस इंटरव्यू में अर्शी नाज ने बताया कि अरिशफा को पिछले कई सालों से बिग बॉस का ऑफर मिल रहा था, लेकिन वह उसे इस शो में भेजने से हिचक रही थीं. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अरिशफा उम्र में काफी छोटी दिखती हैं और घर के अंदर भी लोग उन्हें लगातार बच्ची कहकर चिढ़ाते हैं. अरिश्फा की मां ने यह भी साफ किया कि उन्होंने जानबूझकर अरिशफा को कुछ साल का गैप दिया ताकि वह थोड़ी बड़ी हो जाएं, लेकिन शो में जाने के बाद भी उन्हें वैसी ही मेंटैलिटी का सामना करना पड़ रहा है.
अरिशफा खान के पिता कौन हैं?
इंटरनेट पर लंबे समय से यह सवाल पूछा जाता रहा है कि अरिशफा खान के पिता कौन हैं और वह कहां रहते हैं, क्योंकि इस पर खुद एक्ट्रेस ने कभी खुलकर बात नहीं की थी. इस बात का खुलासा करते हुए अर्शी नाज ने पहली बार सच्चाई सबके आगे रखी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बचपन से कभी अकेला नहीं छोड़ा क्योंकि जब अरिशफा महज ढाई साल की थीं, तभी उनके पिता उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए थे. दोनों का बहुत कम उम्र में तलाक हो गया था.
उनके साथ रिश्ता पूरी तरह खत्म हो जाने के बाद अर्शी ने अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी उठाई. इस मुश्किल सफर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने बाहर रहकर काम किया, तीन साल तक थिएटर किया और मुंबई आकर कई तरह के स्टंट तक किए ताकि अपनी बेटी को एक बेहतर जिंदगी दे सकें.
माही विज पर फूटा अर्शी नाज का गुस्सा
शो के दौरान अन्य कंटेस्टेंट्स के रवैये पर बात करते हुए अर्शी नाज ने माही विज के एक हालिया कमेंट पर गहरी नाराजगी जताई. माही ने शो में अरिशफा की परवरिश पर सवाल उठाए थे, जो उनकी मां को बिल्कुल पसंद नहीं आया. अर्शी ने दो टूक कहा कि किसी की परवरिश पर इस तरह की गलत टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि घर में सब मिलकर अरिशफा को गालियां देते हैं और जब वह चुप रहने के बाद सिर्फ अपनी बात रखने के लिए थोड़ा चिल्लाती है, तो उसे गलत ठहराया जाता है. मां का कहना है कि अरिशफा को अपनी बात रखने का पूरा हक है. अरिशफा की मां ने माही विज पर आरोप लगाया कि जब भी काजी उनकी बेटी से बात करते हैं, तो माही उन्हें भड़काने का काम करती हैं, ताकी दोनों अलग हो जाएं.
बेटी की गलतियों पर अर्शी ने दी सफाई
इंटरव्यू के दौरान अर्शी नाज ने उस घटना पर भी सफाई दी जब अरिशफा ने गुस्से में आकर गुल्लू, कनिका और माही विज के बेड पर पानी फेंक दिया था. मां ने क्लियर किया कि अरिशफा को इस बात का गुस्सा था कि बिना किसी ठोस वजह के उनकी लाइफ छीन ली गई थी. उन्होंने कहा कि घर के बाकी सदस्य किसी तरह अरिशफा को बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं और हर कोई उनकी सफलता तथा 30 मिलियन फॉलोअर्स की बात पर ही अटका रहता है.
अरिशफा को यह अच्छी तरह समझ आ रहा है कि घर के बारह लोग उनके खिलाफ हैं और जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं. अपनी बेटी के अब तक के करियर पर गर्व महसूस करते हुए अर्शी नाज ने कहा कि अरिशफा ने इतनी कम उम्र में जितनी मेहनत और सफलता हासिल की है, वह उनके लिए बहुत बड़ी बात है और वह अपनी बेटी के हर कदम पर उसके साथ खड़ी हैं.
नहाय-खाय 2026 कब है? जानें तारीख, मुहूर्त, मिट्टी के चूल्हे का महत्व और नियम
Nahaye Khaye 2026: छठ पूजा 2026 की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी. जानिए इस दिन की तारीख, पूजा का समय, मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाने की परंपरा और व्रत से जुड़े जरूरी नियम.
The post नहाय-खाय 2026 कब है? जानें तारीख, मुहूर्त, मिट्टी के चूल्हे का महत्व और नियम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










