Platinum Rate Today: आज 26 फरवरी को बुलियन मार्केट में प्लैटिनम के भाव में मामूली तेजी रही। कल दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,519 रुपये था। गुरुवार को 1 ग्राम प्लैटिनम का रेट 6680 रुपये रहा
Samsung Galaxy S26 Ultra: Samsung ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में टॉप-एंड Galaxy S26 Ultra 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन Galaxy S25 Ultra का अगला मॉडल है और इसमें कैमरा, सॉफ्टवेयर, AI, प्राइवेसी और परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड किए गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की एंट्री होने जा रही। 46 साल के ताहिर सीएसए वन डे कप में डॉल्फिन्स के लिए खेलते नजर आएंगे। डॉल्फिन्स शुक्रवार को गक़ेबेर्हा में वॉरियर्स के खिलाफ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेंगे।
ताहिर इससे पहले 2010-11 से 2019-20 तक डॉल्फिन्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब एक बार फिर टीम को उनकी जरूरत पड़ी है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 15 मार्च से न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस दौरे के कारण डॉल्फिन्स अपने सात प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी।
डॉल्फिन्स के कोच क्विंटन फ्रेंड ने साफ कहा कि ताहिर की वापसी टीम के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा, 'इमरान शानदार टीम मैन हैं। न्यूजीलैंड दौरे की वजह से हमारे कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में उनके अनुभव की हमें सख्त जरूरत है।' फ्रेंड ने यह भी जोड़ा कि ड्रेसिंग रूम में ताहिर जैसी शख्सियत का होना युवा खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद रहेगा।
टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे ज्यादातर खिलाड़ी न्यूजीलैंड नहीं जाएंगे। इस दौरे पर टीम की कमान केशव महाराज संभालेंगे, जो खुद डॉल्फिन्स से जुड़े हैं। डॉल्फिन्स के जिन खिलाड़ियों का चयन दौरे के लिए हुआ है, उनमें नक़ोबानी मोकाएना, ओटनील बार्टमैन, प्रेनलान सुब्रायन, ईथन बोश, एंडिले सिमेलाने और जेसन स्मिथ शामिल हैं। महाराज और स्मिथ को छोड़कर बाकी खिलाड़ी सीजन के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
2027 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होना है। तब ताहिर 48 साल के होंगे। कोच फ्रेंड का मानना है कि ऐसे में घरेलू वनडे प्रतियोगिता की अहमियत और बढ़ जाती है। उनके मुताबिक, 'अगर क्रिकेट साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के लिए मजबूत टीम बनाना चाहता है, तो खिलाड़ियों को 50 ओवर फॉर्मेट की समझ और लय अभी से बनानी होगी। वन डे कप घरेलू क्रिकेट की बड़ी प्रतियोगिता है और हर टीम इसे जीतना चाहती है।'
डॉल्फिन्स के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। 7 अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम संतुलन पर असर डाल सकती है। लेकिन कोच फ्रेंड का कहना है कि पिछले दो साल से टीम ने अपने पाइपलाइन सिस्टम पर काम किया है, ताकि नए खिलाड़ी दबाव में भी मैच जिता सकें।
डॉल्फिन्स की वन डे कप टीम में एंडिले सिमेलाने, मार्क्वेस एकरमैन, इमरान ताहिर, प्रेनलान सुब्रायन (कप्तान), ईथन बोश, नक़ोबानी मोकाएना, खाया ज़ोंडो, स्लेड वैन स्टैडन, हनु विलजोएन, रोमाशन पिल्लै, ट्रिस्टन लूस, जॉन-जॉन स्मट्स, ओटनील बार्टमैन और त्शेपांग डिथोले शामिल हैं। अनुभव और युवा जोश का यह मेल डॉल्फिन्स को खिताब बचाने में कितना मदद करेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।