Responsive Scrollable Menu

Karwa Chauth Gift: सोना-चांदी छोड़, अपनी बेटर हाफ को दीजिए ये ऑटोमैटिक कार; कीमत मात्र ₹4.69 लाख से शुरू

Best Automatic Cars For Women in India: इस करवाचौथ अपनी पत्नी को सोने-चांदी से हटकर कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं? अगर आपकी वाइफ रोज ऑफिस जाती हैं या शहर के ट्रैफिक में ड्राइविंग करती हैं, तो एक ऑटोमैटिक कार शानदार तोहफा बन सकती है. Hyundai i20, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO से लेकर Tata Tiago EV तक, यहां जानिए 5 ऐसी कारों के बारे में, जो आसान ड्राइविंग के साथ प्रीमियम फीचर्स भी देती हैं.

Continue reading on the app

Kartik Maas 2026: आज से शुरू हुआ कार्तिक मास, विष्णु जी की कृपा पाने के लिए इस महीने इन नियमों का पालन जरूर करें

Kartik Maas 2026: सनातन धर्म में कार्तिक का महीना अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में स्नान-दान और पूजा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है. कार्तिक का पूरा माह जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. साथ ही इस महीने में भगवान कार्तिकेय का पूजन भी किया जाता है. इस पवित्र महीने में नियमित से नारायण की पूजा करने से जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा. इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है. अगर आप भी इस पावन मास में विष्णु जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इन नियमों का पालन करें.

कार्तिक मास में जरूर करें ये काम (Kartik Maas Rules)

  1. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान- इस महीने में सभी को सूर्योदय से पहले गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. यदि ऐसा संभव न हो तो प्रति दिन नहाने के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. इसे कार्तिक स्नान कहते हैं.
  2. तुलसी पूजन- कार्तिक मास में तुलसी पूजन का भी खास महत्व होता है. इस महीने में रोजाना सुबह और शाम तुलसी पौधे का पूजन करना चाहिए. पौधे में जल अर्पित करना चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए.
  3. दान पुण्य- कार्तिक के महीने में जरूरतमंदों को दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है. इस महीने में अन्न, वस्त्र, धन का दान कर सकते हैं.
  4. दीपदान- कार्तिक मास में दीपदान करने का भी बेहद खास महत्व होता है. अधिक शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूरे महीने में तुलसी के पौधे, पीपल के वृक्ष, शमी के वृक्ष और घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  ramayan Katha: 14 वर्ष तक बिना सोए वनवास में जिस भाई ने की रक्षा, आखिर क्यों राजा राम को देना पड़ा था लक्ष्मण को मृत्युदंड?

कार्तिक मास में इन बातों का ख्याल रखें (Never do these mistakes in Kartik Maas)

  • इस पूरे महीने में तामसिक चीजों से दूरी बनाएं रखनी चाहिए. प्याज,लहसुन और मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
  • कार्तिक के महीने में किसी की बुराई करने, झूठ बोलने या क्रोध करने से बचें और मन शांत रखना चाहिए.
  • कार्तिक के महीने में स्नान-दान करने के साथ ही पूजा-पाठ, जप और तप करने का विशेष महत्व होता है. इस महीने में पूरी श्रद्धा और सच्चे भाव से ईश्वर की उपासना कर सकते हैं.
  • कार्तिक मास में इन कुछ दालों का सेवन वर्जित माना जाता है. जैसे उड़द, मसूर, चना, मटर और राई.
  • यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है. इसलिए, इस महीने में सुबह स्नान करने के बाद विष्णु जी की पूजा जरूर करें और तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें.
  • कार्तिक मास में विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं.

ये भी पढे़ें-Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर... कब है धनतेरस 2026? जानें सही तिथि व खरीदारी का मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

England के James Anderson अब Italy में खेलेंगे Cricket, Napoli Knights के बने कप्तान

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का क्रिकेट सफर अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। लंकाशायर के साथ 25 साल बिताने के बाद अब वह इटली में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। क्लब ने उनका करार आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद 44 साल के एंडरसन ने इटली में होने वाले 10 ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट में नई जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया है। वह नेपल्स की टीम नेपोली नाइट्स के कप्तान होने के साथ-साथ उसके सह-मालिक भी होंगे।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह टूर्नामेंट 18 नवंबर से रोम क्रिकेट मैदान पर शुरू होगा और 12 दिनों तक चलेगा। इसमें दुनिया के कई जाने-माने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एंडरसन के अलावा क्रिस गेल, शॉन मार्श और डेविड मलान जैसे बड़े नाम भी मैदान पर नजर आएंगे। इनके साथ इटली की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट के जरिए आयोजकों का मकसद बड़े खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने के साथ इटली में क्रिकेट को आगे बढ़ाना भी है।

बता दें कि जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने लंकाशायर के साथ अपने करियर के 25 साल बिताए हैं और अलग-अलग प्रारूपों में 400 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। उनके नाम करीब 1,000 विकेट दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी लंबी पारी और गेंदबाजी में निरंतरता के लिए पहचान बनाने वाले एंडरसन का इटली में यह नया कदम उनके खेल करियर को एक अलग दिशा देगा। हालांकि, लंकाशायर के साथ करार आगे नहीं बढ़ने के बाद उनकी नई भूमिका अब छोटे प्रारूप के क्रिकेट में होगी।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व पेशेवर क्रिकेटर नदीम शाहिद और आमिर अख्तर ने की है। आमिर अख्तर नेपाल में एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थापित करने में भी भूमिका निभा चुके हैं। नदीम शाहिद के मुताबिक, इटली में क्रिकेट की बढ़ती संभावनाओं और इस खेल के ओलंपिक में शामिल होने से देश में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना आकर्षक हो गया है। उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि ओलंपिक खेल बनने के बाद इटली की ओलंपिक समिति भी क्रिकेट को गंभीरता से लेने लगी है।

इस आयोजन का मकसद केवल मुकाबले कराना नहीं है, बल्कि इटली में स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देना भी है। इसके तहत दर्शकों को मैच देखने के लिए मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा और खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। एंडरसन की कंपनी एक्टिवेट स्पोर्ट एंड लीजर भी इनमें से कुछ प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। इटली की नजर 2032 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करने पर है।

एंडरसन ने कहा है कि उनकी टीम नेपोली नाइट्स खिताब जीतने और दूसरी टीमों को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। इसके साथ ही वह चाहते हैं कि इस आयोजन से इटली में क्रिकेट को लंबे समय तक फायदा मिले। ऐसे में एंडरसन की नई भूमिका एक टीम की कप्तानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इटली में क्रिकेट के विकास से जुड़ी एक बड़ी कोशिश का हिस्सा भी है।

Wed, 28 Oct 2026 21:22:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | UP MLC Results |गोरखपुर में SP की हार की 'असल कहानी' खुल गई! #varansi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T16:43:34+00:00

सड़क पर पुलिस से भिड़ंत, युवक का बयान वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T16:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers