Responsive Scrollable Menu

'मुझसे शादी कौन करेगा?', फिर पवन सिंह पर भड़की अक्षरा सिंह, पावर स्टार को कोसते हुए बोलीं- ‘वो 10 लड़कियों के साथ घूम रहे हैं’

Akshara Singh lashes out at Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह का रिश्ता एक समय काफी सुर्खियों में रहा था. हालांकि ये संबंध प्यार से अधिक विवादों और कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में रहा. वहीं हाल ही में एक पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने अपने जीवन के इस कठिन दौर पर खुलकर बात की और कहा कि वह अब अपने अतीत से आगे बढ़ना चाहती हैं तथा अपना नाम पवन सिंह के साथ जोड़े जाने से पूरी तरह मुक्त होना चाहती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. तो चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

“मुझसे शादी कौन करेगा?”

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अक्षरा सिंह ने समाज के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पवन सिंह अलग-अलग लड़कियों के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं करता, जबकि उनसे बार-बार उनके अतीत को लेकर सवाल किए जाते हैं. अक्षरा ने कहा, “काफी समय बीत चुका है और मैं अब जीवन में आगे बढ़ना चाहती हूं. अगर लगातार मेरा नाम उनसे जोड़ा जाएगा और सोशल मीडिया पर हमारे पुराने वीडियो वायरल होते रहेंगे, तो भविष्य में मुझसे शादी कौन करेगा?” उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया पवन सिंह के स्वभाव को जानती है, फिर भी सवाल सिर्फ एक महिला से ही किए जाते हैं.

पवन सिंह की पत्नी का फोन

अक्षरा सिंह ने यह भी खुलासा किया कि पवन सिंह की अलग रह रही पत्नी ज्योति ने उनसे संपर्क किया था. उनके अनुसार, “जिस दिन पवन सिंह की शादी हुई, उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मैं आगे बढ़ जाऊंगी. लेकिन इसके बावजूद विवादों में उलझती रही.” उन्होंने बताया कि जब ज्योति ने फोन कर अपनी नाराजगी जाहिर की, तो उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की. अक्षरा का कहना है कि तब तक वह पवन सिंह के स्वभाव को समझ चुकी थीं, इसलिए उन्होंने ज्योति को ढांढस बंधाया.

बंद कमरे में मारपीट का आरोप

वहीं इससे पहले शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने अपने रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को लेकर गंभीर थीं और शादी कर घर बसाना चाहती थीं, लेकिन बदले में उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. अक्षरा ने आरोप लगाया, “एक बार मैं मौत के मुंह से बाल-बाल बची. मुझे एक बंद कमरे में बुरी तरह पीटा गया था.” उन्होंने यह भी दावा किया कि पवन सिंह का व्यवहार बेहद नियंत्रित करने वाला था और वह अक्सर उन्हें डराते-धमकाते थे.

सार्वजनिक मंच पर पैर छूने का दबाव

अक्षरा ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह सार्वजनिक मंचों पर उनसे पैर छूने की अपेक्षा रखते थे. उन्होंने कहा, “जब भी मैं स्टेज पर जाती, वह चाहते थे कि मैं झुककर उनके पैर छुऊं. अगर ऐसा नहीं होता, तो वह ऐसी बातें करते थे जिससे मैं मानसिक रूप से टूट जाती थी.” अक्षरा के अनुसार, उनका रिश्ता सामान्य प्रेम संबंध नहीं था, बल्कि उनसे किसी प्रकार के ‘अग्रीमेंट’ या ‘डील’ पर हस्ताक्षर करवाए गए थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि पवन सिंह किसी भी रिश्ते में लंबे समय तक टिक नहीं पाते.

2019 की कानूनी कार्रवाई

विवाद साल 2019 में उस समय चरम पर पहुंच गया, जब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अश्लील व अपमानजनक सामग्री फैलाने के आरोप लगाए थे. इस कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई. हालांकि, अक्षरा का कहना है कि आज भी उन्हें अपने करियर और निजी जीवन में उस दौर की छाया का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से की शादी

Continue reading on the app

UP News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत, इसी माह मिलेगी सैलरी, शासन ने दिया आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेंशनरों और वेतन भोगियों की परवाह करते हुए उन्हें पहले भुगतान करने का मन बनाया है. यूपी सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए आदेश दिया कि फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी 2026 को जारी कर दिया जाए. वित्त विभाग के अनुसार, इस संबंध में सभी डीएम और सभी मुख्य एवं वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं. 

वित्त विभाग ने दिया आदेश 

वित्त विभाग की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया कि होली की छुटि्टयों को देखते हुए वेतन-पेंशन जारी करने की प्रक्रिया को फरवरी माह के अंत में पूरा कर लिया जाएगा. वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 की ओर से  जारी आदेश में कहा, एक 1 मार्च 2026 को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च 2026 को होलिका दहन के सार्वजनिक अवकाश के कारण वेतन भुगतान की नियमित तिथि पर असर हो रहा था. इसे ध्यान में रखते हुए राज्यपाल की स्वीकृति से निर्णय लिया गया. इसे देखते हुए सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी स्थनीय निकायों और कर्मचारियों को सैलरी और कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी तक जारी कर दिया जाए.   

टीचरों की सैलरी को लेकर लिया फैसला 

यूपी सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों और कार्यालयों में होली से पहले वेतन और मानदेय का भुगतान करने आदेश दिया. होली को देखते हुए इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी  की ओर से भी आदेश दिया गया है. 

Continue reading on the app

  Sports

272 का स्ट्राइक रेट, 31 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी, हार्दिक-तिलक की जोड़ी ने रनों की बहती गंगा में जमकर धोया हाथ

भारतीय शीर्ष क्रम से लेकर मध्यक्रम तक, हर बल्लेबाज ने मैदान के चारों ओर रनों की बारिश की लेकिन इस मैच की असली चमक बिखेरी हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की जोड़ी ने, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल स्कोरबोर्ड को गति दी, बल्कि ज़िम्बाब्वे के सेमीफाइनल के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया.  Thu, 26 Feb 2026 21:36:16 +0530

  Videos
See all

Trump Tarrif On India Live : ट्रंप ने फिर दी भारत को धमकी ? | PM Modi | Breaking News | Trade Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:26:04+00:00

EPFO Pension Latest Update: 10 बजते ही पेंशनभोगियों की बहाल हुई ज्यादा पेंशन! | DA & EPS-95 News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:30:21+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: मठ में कैंस रहते हैं बटुक, जानिए | Varanasi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:27:18+00:00

कॉम्प्रोमाइज की राजनीति ! किसने किया समझौता ? PM Modi l Nehru l PM Compromised l BJP l Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T16:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers