Kerala Assembly: SMA की जेनेरिक दवा Risdiplam पर बवाल, सरकार ने फैसले का किया बचाव
केरलम सरकार ने सोमवार को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) के मरीजों के लिए सस्ती जेनेरिक दवा उपलब्ध कराने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसे नियामकीय मंजूरी मिली है और इससे मरीजों के परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने विधानसभा में विपक्ष के कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर जवाब देते हुए कहा कि नैटको फार्मा की जेनेरिक दवा रिसडिप्लाम की 12 दिन की खुराक करीब 15,000 रुपये की है, जबकि रोश की ब्रांडेड दवा की कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये है। सरकार इसे जरूरी आपूर्ति सामग्री सहित नौ हजार रुपये तक लाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने जेनेरिक दवा के उत्पादन को चुनौती देने वाली रोश कंपनी की याचिका खारिज कर दी थी और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इसके इस्तेमाल को मंजूरी दी है। विपक्ष ने दवा की प्रभावशीलता और तिरुवनंतपुरम के एसएटी अस्पताल में शिशुओं को इसे दिए जाने के तरीके पर सवाल उठाए। विधानसभा अध्यक्ष टी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के जवाब के बाद कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार नहीं किया।
इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले, विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने कहा कि विवाद जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को लेकर नहीं, बल्कि अस्पताल में दवा दिए जाने को कथित तौर पर नैदानिक परीक्षण के रूप में दर्ज करने को लेकर है। स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार एसएमए की दवा आपूर्ति करने वाली कंपनी का 50 करोड़ रुपये बकाया छोड़ गई थी।
विधानसभा में ‘केरल समग्र स्वास्थ्य, कल्याण और दीर्घायु मॉडल’ के लिए गठित कार्यबल की नियुक्तियों पर भी दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। विपक्ष ने निजी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं और दवा कंपनियों से जुड़े लोगों को शामिल करने पर हितों के टकराव की आशंका जताई।
सतीशन ने कहा कि सदस्यों का चयन उनकी विशेषज्ञता के आधार पर किया गया है। विजयन ने नैटको फार्मा से कांग्रेस को चुनावी बॉण्ड के जरिए 12.25 करोड़ रुपये मिलने का दावा भी किया।
Diwali Gardening Tips: घर की बालकनी और छत को हरा-भरा बनाने के लिए लगाएं ये 7 पौधे, बढ़ जाएगी रौनक
Diwali Gardening Tips: दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. लोग हर वर्ष दीपावली से पहले ही घर की साफ-सफाई करते हैं. इस पर्व पर लोग अपने घर की खूब साज-सजावट करते हैं. पौधों की भी साज-सजावट में बेहद खास जगह होती है. इसलिए, हमें दिवाली पर घर की बालकनी और छत को भी हरा-भरा बना सकते हैं. अगर आप इस दिवाली अपने घर को प्राकृतिक और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो कम जगह में आसानी से उग जाते हैं और घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं. हम आपको ऐसे 7 पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लगा सकते हैं.
दिवाली पर बालनी को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए ये 7 पौधे लगाएं
1.गेंदे के फूल का पौधा
गेंदे के फूल का पौधा बहुत खूबसूरत है. ये पीले और नारंगी रंग के फूल होते हैं, जो अपने आप में ही बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. इसके 2-3 गमले लगाने से बालकनी और छत की खूबसूरती बढ़ जाती है. आप इसे आसानी से घर में लगा सकते हैं. गेंदे के फूल को सही मात्रा में पानी और धूप देनी चाहिए.
2.तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है. दिवाली पर आप अपने घर पर तुलसी के भी पौधे लगा सकते हैं. तुलसी सिर्फ खूबसूरती को नहीं बढ़ाएगी बल्कि दिवाली जैसे त्योहार पर पवित्रता और माहौल को सकारात्मक भी बनाती है. इसके पौधे को भी बालकनी और छत दोनों जगहों पर रखा जा सकता है.
3.जैस्मिन का पौधा
सफेद चमेली का फूल जिसे जैस्मिन का पौधा कहते हैं. इस पौधे को बालकनी में लगाने से खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी. इन फूलों में से खुशबू भी आती है. जैस्मिन के पौधे की कई अलग-अलग किस्में होती हैं. अगर आपको इसे बालकनी में लगाना है, तो ऊंचाई पर पौधा लगाएं. इससे बालकनी में फूलों की महक चारों तरफ फैलेगी.
4.मनी प्लांट
अगर आप बालकनी को हरा-भरा और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो मनी प्लांट भी एक बेहतरनी विकल्प हो सकता है. इसकी बेल को हैंगिंग पॉट या दीवार के सहारे बढ़ाया जा सकता है. यह तेज सीधी धूप के बजाय अप्रत्यक्ष रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ सकता है.
5.पोथोस प्लांट
छोटी बालकनी में पौधों को जमीन पर बिल्कुल न रखें. इस पौधे को दीवार पर या रेलिंग के पास ऊपर की तरफ सजा सकते हैं. इसके लिए आप फिलोंड्रेंड्रॉन की बेलों वाली किस्म का पौधा लगा सकते हैं. इन्हें हैंगिंग पॉट या दीवार पर लगे प्लांटर भी लगा सकते हैं. इनकी बेले नीचे की तरफ लटकती हैं और सहारे के साथ ही फैलती हैं.
6.गुलाब का पौधा
दिवाली पर गुलाब के फूल का पौधा लगा सकते हैं. ये पौधा भी छत या छोटी बालकनी पर आराम से लगाया जा सकता है. इन फूलों के भी कई अलग-अलग किस्में होती हैं. इन फूलों में से भी आकर्षक खूशबू आती है. आप चाहे तो कई रंगों वाले गुलाब के पौधे बालकनी पर लगा सकते हैं.
7.स्नेक प्लांट
अगर आपके घर की बालकनी में सीधी धूप कम पड़ती है, तो स्नेक प्लांट एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इसकी लंबी, सीधी पत्तियां घर को आधुनिक और आकर्षक लुक देती हैं. इस पौधे को कम पानी की जरूरत होती है और पानी देने से पहले मिट्टी को सूखने जरूर दें. आप इस पौधे को बालकनी की रेलिंग पर भी सजा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर... कब है धनतेरस 2026? जानें सही तिथि व खरीदारी का मुहूर्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation










