Diwali Gardening Tips: घर की बालकनी और छत को हरा-भरा बनाने के लिए लगाएं ये 7 पौधे, बढ़ जाएगी रौनक
Diwali Gardening Tips: दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. लोग हर वर्ष दीपावली से पहले ही घर की साफ-सफाई करते हैं. इस पर्व पर लोग अपने घर की खूब साज-सजावट करते हैं. पौधों की भी साज-सजावट में बेहद खास जगह होती है. इसलिए, हमें दिवाली पर घर की बालकनी और छत को भी हरा-भरा बना सकते हैं. अगर आप इस दिवाली अपने घर को प्राकृतिक और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो कम जगह में आसानी से उग जाते हैं और घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं. हम आपको ऐसे 7 पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लगा सकते हैं.
दिवाली पर बालनी को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए ये 7 पौधे लगाएं
1.गेंदे के फूल का पौधा
गेंदे के फूल का पौधा बहुत खूबसूरत है. ये पीले और नारंगी रंग के फूल होते हैं, जो अपने आप में ही बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. इसके 2-3 गमले लगाने से बालकनी और छत की खूबसूरती बढ़ जाती है. आप इसे आसानी से घर में लगा सकते हैं. गेंदे के फूल को सही मात्रा में पानी और धूप देनी चाहिए.
2.तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है. दिवाली पर आप अपने घर पर तुलसी के भी पौधे लगा सकते हैं. तुलसी सिर्फ खूबसूरती को नहीं बढ़ाएगी बल्कि दिवाली जैसे त्योहार पर पवित्रता और माहौल को सकारात्मक भी बनाती है. इसके पौधे को भी बालकनी और छत दोनों जगहों पर रखा जा सकता है.
3.जैस्मिन का पौधा
सफेद चमेली का फूल जिसे जैस्मिन का पौधा कहते हैं. इस पौधे को बालकनी में लगाने से खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी. इन फूलों में से खुशबू भी आती है. जैस्मिन के पौधे की कई अलग-अलग किस्में होती हैं. अगर आपको इसे बालकनी में लगाना है, तो ऊंचाई पर पौधा लगाएं. इससे बालकनी में फूलों की महक चारों तरफ फैलेगी.
4.मनी प्लांट
अगर आप बालकनी को हरा-भरा और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो मनी प्लांट भी एक बेहतरनी विकल्प हो सकता है. इसकी बेल को हैंगिंग पॉट या दीवार के सहारे बढ़ाया जा सकता है. यह तेज सीधी धूप के बजाय अप्रत्यक्ष रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ सकता है.
5.पोथोस प्लांट
छोटी बालकनी में पौधों को जमीन पर बिल्कुल न रखें. इस पौधे को दीवार पर या रेलिंग के पास ऊपर की तरफ सजा सकते हैं. इसके लिए आप फिलोंड्रेंड्रॉन की बेलों वाली किस्म का पौधा लगा सकते हैं. इन्हें हैंगिंग पॉट या दीवार पर लगे प्लांटर भी लगा सकते हैं. इनकी बेले नीचे की तरफ लटकती हैं और सहारे के साथ ही फैलती हैं.
6.गुलाब का पौधा
दिवाली पर गुलाब के फूल का पौधा लगा सकते हैं. ये पौधा भी छत या छोटी बालकनी पर आराम से लगाया जा सकता है. इन फूलों के भी कई अलग-अलग किस्में होती हैं. इन फूलों में से भी आकर्षक खूशबू आती है. आप चाहे तो कई रंगों वाले गुलाब के पौधे बालकनी पर लगा सकते हैं.
7.स्नेक प्लांट
अगर आपके घर की बालकनी में सीधी धूप कम पड़ती है, तो स्नेक प्लांट एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इसकी लंबी, सीधी पत्तियां घर को आधुनिक और आकर्षक लुक देती हैं. इस पौधे को कम पानी की जरूरत होती है और पानी देने से पहले मिट्टी को सूखने जरूर दें. आप इस पौधे को बालकनी की रेलिंग पर भी सजा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर... कब है धनतेरस 2026? जानें सही तिथि व खरीदारी का मुहूर्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर अड़े Rahul Gandhi, बोले- 30 सेकंड में रुक जाएगा प्रदर्शन अगर...
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 26 अक्टूबर को दिल्ली के कारोबारी समुदाय से अपील की। उन्होंने राजधानी में लगाए गए प्रशासनिक लॉकडाउन और यातायात में आ रही रुकावटों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की विपक्ष की मांग को फिर से दोहराया। 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट में, गांधी ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले विरोध प्रदर्शन का एक पोस्टर साझा किया। उन्होंने सुरक्षा बैरिकेड्स और सार्वजनिक परिवहन पर लगी पाबंदियों को लेकर कारोबारी संगठनों की चिंताओं पर बात की; इन पाबंदियों की वजह से चल रहे राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान स्थानीय बाजारों पर असर पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें: KC Venugopal ने किया ऐलान, Punjab में Rahul Gandhi की Sangrur रैली से शुरू होगा Congress का अभियान
दिल्ली में खुदरा और थोक व्यापारियों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं और आपकी बात सुनते हैं। सरकार ने मेट्रो बंद कर दी, सड़कें सील कर दीं और हमारी राजधानी में लॉकडाउन लगा दिया। जनादेश की चोरी के बाद कुछ भी सुरक्षित नहीं है – न आपकी दुकान, न आपकी बचत, और न ही आपके बच्चों का भविष्य। मोदी से कहिए कि वे आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटा दें, और 30 सेकंड में विरोध-प्रदर्शन खत्म हो जाएंगे।”
गांधी का यह बयान 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' द्वारा विपक्षी नेताओं को दिए गए एक आग्रह के बाद आया है, जिसमें 1 नवंबर को रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की प्रस्तावित रैली को टालने की मांग की गई थी। व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के त्योहारों के दौरान, जब खरीदारी जोरों पर होती है, तब मध्य दिल्ली में सड़कों का डायवर्जन, बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशनों को बंद करने से चांदनी चौक, सदर बाजार और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में हजारों करोड़ रुपये के कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के काफिले में वाहनों की टक्कर मामले में UP Police ने SIT गठित की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संकेत दिया है कि पार्टी नेतृत्व व्यापारियों की अपील पर विचार कर रहा है ताकि कोई उचित समाधान निकाला जा सके। वहीं, गांधी ने कथित चुनावी अनियमितताओं और चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को एक महत्वपूर्ण संवैधानिक लड़ाई बताया है, जो दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता की रक्षा के लिए जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi









