Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy S26 Ultra: 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे धाकड़ फोन; जानें भारत में कीमत

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch In India: सैमसंग ने अपने सबसे शक्तिशाली और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन न केवल तकनीक के मामले में आगे है, बल्कि इसमें पहली बार 'प्राइवेसी डिस्प्ले' जैसा अनोखा फीचर दिया गया है। 200 मेगापिक्सल के जबरदस्त कैमरा और स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ, यह फोन स्मार्टफोन जगत में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

भारत में कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को प्रीमियम बजट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। वहीं, 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये और टॉप-एंड 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे अमेजन और सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch In India: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 6.9 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। इसमें 'प्राइवेसी डिस्प्ले' फीचर दिया गया है, जो 30 डिग्री से अधिक के एंगल पर स्क्रीन की विजिबिलिटी को सीमित कर देता है, जिससे आपके बगल में बैठा व्यक्ति आपकी स्क्रीन नहीं देख पाएगा। 120Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर आउटपुट के साथ यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से सुरक्षित है।

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे विशेष रूप से गैलेक्सी डिवाइसेज के लिए कस्टमाइज किया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है। इसमें कई नए 'गैलेक्सी एआई' (Galaxy AI) फीचर्स जोड़े गए हैं। 'नाओ असिस्ट' स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी के आधार पर सुझाव देता है, जबकि 'कॉल स्क्रीन' अनजान कॉल्स का जवाब देकर लाइव ट्रांसक्रिप्ट प्रदान करता है। इसके अलावा प्राइवेसी अलर्ट्स और एआई नॉइज़ रिडक्शन जैसे फीचर्स इसे बेहद स्मार्ट बनाते हैं।

200MP कैमरा और बेहतरीन वीडियोग्राफी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (f/1.4 अपर्चर) दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा सेटअप में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम), 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। रियर कैमरा यूनिट 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और सुपर स्टेडी वीडियो सपोर्ट करती है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।

स्लिम डिजाइन और फास्ट चार्जिंग
सैमसंग का दावा है कि 7.9mm मोटाई के साथ यह अब तक का सबसे स्लिम अल्ट्रा मॉडल है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, NFC और USB टाइप-सी जैसे विकल्प मौजूद हैं। साथ ही यह सैटेलाइट नेविगेशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है।

Continue reading on the app

iPhone की टेंशन बढ़ी: Samsung S26 और S26+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy S26 India Launch: सैमसंग ने कैलिफोर्निया में आयोजित अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked event) में दुनिया के सामने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ को पेश कर दिया है। ये स्मार्टफोन कंपनी के अब तक के सबसे पावरफुल 2nm Exynos 2600 चिपसेट से लैस हैं और लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं। कंपनी ने इन फोन्स में एडवांस गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) फीचर्स और दमदार कैमरा यूनिट दी है।

सैमसंग गैलेक्सी S26 और S26+ की भारत में कीमत
भारत में सैमसंग गैलेक्सी S26 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये रखी गई है। इसके 512GB वेरिएंट को 1,07,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, बड़े डिस्प्ले वाले गैलेक्सी S26+ के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये तय की गई है। ये दोनों ही फोन ब्लू, ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे और इनकी बिक्री अमेजन (Amazon) और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी।

Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
सैमसंग ने पहली बार अपने इन-हाउस 2nm Exynos 2600 चिपसेट का उपयोग किया है, जिसका प्राइम कोर 3.9GHz की हाई स्पीड पर काम करता है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन के वेपर चैंबर की जगह बदलकर इसे चिप के किनारों पर शिफ्ट किया गया है, जिससे हीट डिसिपेशन (गर्मी निकालने की क्षमता) में 29 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

डिस्प्ले की बात करें तो स्टैंडर्ड S26 में 6.3 इंच और S26+ में 6.7 इंच की डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और सुरक्षा के लिए इनमें कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 का उपयोग किया गया है।

प्रोफेशनल कैमरा और वीडियो फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में एक जैसा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर (f/1.8 अपर्चर), 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वीडियो के शौकीनों के लिए यह फोन 30fps तक 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps तक 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।

बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी
सैमसंग गैलेक्सी S26 में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं गैलेक्सी S26+ में 4,900mAh की बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इन फोन्स में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों फोन्स आईपी रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पानी और धूल से सुरक्षित बनाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भीलवाड़ा में सनातन संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव, सिंहस्थ महाकुंभ- 2028 के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में हरिशेवा उदासीन आश्रम के स्थानापति महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज की मौजूदगी में हुए सनातन मंगल महोत्सव, संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में शामिल हुए। राजा भलराज भील की नगरी भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री ने स्वामी हंसराम महाराज से भेंटकर उनका सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। … Thu, 26 Feb 2026 17:06:52 GMT

  Videos
See all

खेलते वक्त बच्ची को आया हार्ट अटैक | #shorts #viralnews #viralshorts #HeartAttack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:42:08+00:00

राहुल के ‘लड़कों’ की गलती, सजा पूरा विपक्ष भुगतेगा? | AI Summit 2026 | Goonj | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:40:56+00:00

100 मिलियन का महासागर मोदी सबसे आगे!! #timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:40:29+00:00

PM Modi Israel Speech : पीएम मोदी का इजरायल से ऐलान.. पाकिस्तान में हड़कंप ! | Netanyahu | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:42:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers