Responsive Scrollable Menu

UN में भारत ने कर दी बोलती बंद, कहा- 'ला-ला लैंड' में जी रहा है पाकिस्तान

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए साफ-साफ कहा कि वह 'ला-ला लैंड' में जी रहा है. अनुपमा सिंह के अनुसार, जम्मू-कश्मीर का विकास बजट पाक के IMF कर्ज से भी दोगुना है. 25 फरवरी को हुए इस तीखे पलटवार में भारत ने साफ कर दिया कि कश्मीर का विलय अटल है और पाकिस्तान को कब्जे वाले हिस्से खाली कर देने चाहिए.

The post UN में भारत ने कर दी बोलती बंद, कहा- 'ला-ला लैंड' में जी रहा है पाकिस्तान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Vijay Rashmika Wedding: दो रिवाजों से एक होंगे विजय और रश्मिका, उदयपुर में सजा मंडप; Inside Pics

Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर में आज गूंजेंगी शादी की शहनाइयां फैंस के सबसे पसंदीदा कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। झीलों की नगरी Udaipur में उनकी शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। झीलों के पास बने वेडिंग वेन्यू को फूलों और साउथ इंडियन डेकोर से सजाया गया है। अब बस कुछ ही घंटों में दोनों सात फेरे लेंगे।

पहाड़ियों के बीच सजा शादी का मंडप

अरावली की पहाड़ियों के बीच आज विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधेंगे। शहनाइयों की धुन के साथ शादी की रस्में शुरू होंगी। शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।

साउथ से पहुंचे पंडित

इस खास मौके के लिए साउथ इंडिया से पंडित पहले ही वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। शादी में तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं का पालन किया जाएगा।

दो रीति रिवाजों से होगी शादी

विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं, जबकि रश्मिका कोडवा परिवार की हैं। इसलिए शादी दो रीति रिवाजों से होगी। पहले तेलुगु रीति से और फिर कोडवा परंपरा के अनुसार।

संगीत में हाथ थामकर की एंट्री

शाम को संगीत समारोह से शादी के मुख्य कार्यक्रम का आगाज हुआ, जहां विजय और रश्मिका ने हाथ थामकर एंट्री की। रश्मिका सिल्वर लहंगे में नजर आई, जबकि विजय ब्लैक शेरवानी में दिखे।

विजय की मां का सरप्राइज परफॉर्मेंस 

संगीत के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने खास परफॉर्मेंस दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही संगीत से पहले विजय की मां ने रश्मिका को परिवार की खानदानी चूड़ियां दी। 

यादों की गैलरी

संगीत नाइट में कपल ने अपनी लव स्टोरी तस्वीरों के जरिए दिखाई। छुट्टियों से लेकर खास पलों तक की कई तस्वीरें वेन्यू पर सजाई गई।

होली स्टाइल में हुई हल्दी

बुधवार को कपल की हल्दी की रस्म होली स्टाइल में हुई, जहां मेहमानो ने होली खेली। दोनों ने हल्दी के वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हुई। जिसमें देखा जा सकता हैं कि चारों तरफ पीले और गुलाबी रंग के फूलों से सजावट की गई हैं। रश्मिका ने भी अपने इस्टाग्रांम अकाउंट पर हल्दी की कुछ तस्वीरे साझा की, जिनमें उनके डॉग की खास झलक थी।

प्री-वेडिंग फंक्शन में स्पोर्ट्स का तड़का

Vijay Rashmika Wedding

शादी से पहले तीन दिन तक प्री-वेडिंग फंक्शन चले। जिसमें पूल पार्टी, वॉलीबॉल मैच और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ ने इन पलों को और यादगार बना दिया।

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में जीत, पर कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना ईडन गार्डन्स में विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

How India Can Qualify For T20 World Cup Semifinals: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन ब्रायन बेनेट (97) की पारी ने भारत को नेट रन रेट में पीछे धकेल दिया. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला 'करो या मरो' की जंग बन गया है. यदि भारत जीता तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन हार या बारिश की स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी. Thu, 26 Feb 2026 23:10:03 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी का जापान में बड़ा धमाका, बदल जाएगी UP की किस्मत! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:45:06+00:00

जमीन खाली है तो मेरी है! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:40:14+00:00

Iran America War Update: ईरान की 3000 KM रेंज वाली मिसाइल से कांप उठा अमेरिका! | Trump vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T19:00:26+00:00

तुम्हे सारे नियम कानून तोड़ने हैं! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:41:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers