Trump vs Obama: मिडटर्म में ओबाना की हुई एंट्री, ट्रंप की रिपब्लिकन पर संकट
अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान ओबामा ने रिपब्लिकन नेताओं के रवैये को क्रूर और असभ्य करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में मतदान के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का बचाव किया। दरअसल, ओहायो में गवर्नर पद की उम्मीदवार एमी एक्टन से जुड़े एक चुनावी विज्ञापन ने अमेरिकी राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस विज्ञापन में एक्टन की मां नजर आ रही हैं। उनकी मां द्वारा दिए गए बयानों को लेकर ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी पर निशाना साधा। इसके साथ ही, ओबामा मिशिगन से सीनेट की दौड़ में शामिल अब्दुल अल-सईद के समर्थन में भी खुलकर सामने आए। ऐसे में सवाल उठता है कि चुनावों से पहले अमेरिका में यह सियासी टकराव इतना तीव्र क्यों हो गया है?
इसे भी पढ़ें: Iran ने कहा America के साथ कूटनीति के रास्ते खुले, मध्यस्थों से भेजे जा रहे संदेश
असल में अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों को लेकर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच मुकाबला काफी कड़ा हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों के चुनावी तौर-तरीकों पर सवाल उठाए। रिपब्लिकन नेताओं के आचरण को क्रूर और अशिष्ट बताते हुए ओबामा ने कहा कि हाल के दिनों में ऐसा लगता है कि वे किसी भी हद को पार करने या किसी भी स्तर तक गिरने से नहीं कतरा रहे हैं। ओबामा का यह हमला ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव से पहले अपने समर्थकों को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है। ओहायो में डेमोक्रेटिक गवर्नर पद की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन से जुड़ा एक चुनावी विज्ञापन विवाद की मुख्य वजह बन गया है। इस विज्ञापन में एक्टन की मां डोना आर्थर नजर आती हैं। विज्ञापन में वह अपनी बेटी को झूठी बताती हैं और उसके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का जिक्र करती हैं स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का जिक्र करती हैं। ओबामा ने इसी विज्ञापन को लेकर रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पर तीखा निशाना साधा। ओबामा ने कहा कि एमी एक्टन ने अपने कठिन बचपन और उससे जुड़े अनुभवों के बारे में पूरी संवेदनशीलता के साथ बात की है। उन्होंने इस पूरे मामले को चुनावी राजनीति के गिरते स्तर से जोड़ते हुए रिपब्लिकन नेताओं की कड़ी आलोचना की।
इसे भी पढ़ें: मोदी का नाम लेकर 193 देशों के सामने ट्रंप की बेइज्जती करने वाले ने कैसे ब्राजील में पलट दी बाजी, लैटिन अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा इस जीत का असर?
इस बीच, एमी एक्टन ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी रामास्वामी पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामास्वामी अपने लड़खड़ाते चुनावी अभियान को बचाने के लिए जानबूझकर उनके बचपन का फायदा उठा रहे हैं। एक्टन ने कहा कि रामास्वामी जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं और सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रामास्वामी को ओहायो के लिए एक खतरा बताया। इस विवाद के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विवेक रामास्वामी के प्रचार विज्ञापन का बचाव किया। ट्रंप ने कहा कि विज्ञापन में एमी एक्टन की मां ने उन्हें झूठी कहा है, और इससे बेहतर गवाही या संदर्भ और कोई नहीं हो सकता। इस तरह ओहायो में एक चुनावी विज्ञापन से शुरू हुआ यह विवाद अब डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन नेताओं के बीच तीखे जुबानी जंग में तब्दील हो चुका है। एक तरफ जहां ओबामा और एक्टन इस विज्ञापन को लेकर रामास्वामी पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। ओबामा ने मिशिगन में सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद के समर्थन में भी चुनाव प्रचार किया। अल-सईद एक पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी हैं और वह पूर्व रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक रोजर्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
UP Election 2027: Congress का पोस्टर, SP Congress Alliance में दरार? Akhilesh Yadav | Rahul Gandhi
UP Election 2027: Congress का पोस्टर, SP Congress Alliance में दरार? Akhilesh Yadav | Rahul Gandhi #UPElection2027 #AkhileshYadav #RahulGandhi #Congress #SamajwadiParty #BJPvsSP #INDIAAlliance #UPPolitics #PoliticalNews #News18India उत्तर प्रदेश की सियासत में जनाधार खो चुकी कांग्रेस...समाजवादी पार्टी के सहारे 2017 के इलेक्शन में उभरी...फिर 2022 के चुनाव में बात नहीं बनी तो अलग लड़कर फिर सिमट गई...लेकिन इस बार कांग्रेस ने गठबंधन के मामले में ऐसे तेवर दिखाए कि अखिलेश को टेंशन हो गई...सीट बंटवारे के फॉर्मुले के सामने आने से पहले ही, कांग्रेस ने 200 सीटों की मांग करके सियासी भूचाल ला दिया है....लखनऊ, रायबरेली समेत कई शहरों में होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनमें कांग्रेस पार्टी का 200 सीटों पर दावा है। सूत्रों के मुताबिक़..अखिलेश यादव ने इसको लेकर प्रियंका गांधी से भी बात की है...अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इन होर्डिंग्स को नकली बता दिया...और बीजेपी पर आरोप लगा दिए..लेकिन सवाल अपनी जगह कायम है, कि कांग्रेस-एसपी के बीच सीट शेयरिंग पर देरी क्यों??...आखिर, पेच कहां फंसा है? क्या यूपी में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में दरार पड़ने लगी है? ID_ RA ID_SN News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, hindi news, aaj ki taaza khabar, breaking news today, weather update today, congress delhi chalo rally, brics parliamentary forum 2026, sir voter list controversy, jamia student protest, maharashtra sir supreme court case, twisha sharma case, rahul gandhi defamation case, mallikarjun kharge remark, tiger shroff firing case
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18










