'2050 में जी रहा जापान!' महिला ने दिखाया सीढ़ी पर साइकिल चढ़ाने का गजब जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो
अक्सर जापान की आधुनिकता की बात होती है, तारीफ होती है और सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल होते हैं. इंस्टाग्राम पर हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको समझ आएगा कि जापानी प्रशासन जनता के लिए कितना सोचता है. इंस्टाग्राम अकाउंट @parulandsaurabhintokyo पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें लोग सीढ़ी पर से साइकिल चढ़ाते हुए ऊपर ले जा रहे हैं. सीढ़ी के बगल में एक मशीनी पट्टी लगी है जो एस्केलेटर की तरह है. वो अपने आप ऊपर बढ़ रही है. लोग अपनी साइकिल को उस पट्टी पर रख दे रहे हैं और साइकिल ऊपर बढ़ती जा रही है. वो भी साइकिल के साथ बढ़ते जा रहे हैं. इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
'पूरा लगान वसूल लिया!' मार्केट में रिक्शा चलाती दिखी विदेशी लड़की, पैदल चलता दिखा रिक्शेवाला!
विदेशी जब भारत आते हैं, तो यहां की रोजमर्रा की चीजों को देखकर काफी इंप्रेस होते हैं. कई बार तो वो भारतीय अनुभवों को खुद महसूस करना चाहते हैं. ऐसा ही एक लड़की ने भी किया जिसने भारत का आकर रिक्शा चलाया मगर भारतीयों ने उसका वीडियो देखकर खूब मजे लिए. इंस्टाग्राम अकाउंट @sunny__raj__7042 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक विदेशी लड़की, भीड़ में रिक्शा चला रही है. रिक्शे पर उसका साथी भी बैठा है. जो रिक्शेवाला है, वो आराम से पैदल चल रहा है. ये देखकर लोगों ने कहा- 'रिक्शेवाले ने उस लड़की से रिक्शा चलवाकर पूरा लगान वसूल लिया!' इस वीडियो को 26 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















