गांवों का विकास बने हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: बागडे
गांवों का विकास बने हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: बागडेRajasthan के पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने भूख हड़ताल पर बैठे शुभम रेवाड़ से वार्ता की मांग की।
जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ से तत्काल वार्ता शुरू करने की अपील की। गहलोत ने दावा किया कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती रेवाड़ ने अब पानी पीना भी छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने न तो रेवाड़ की भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया और न ही छात्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया।
गहलोत ने कहा, “राज्य के हजारों छात्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। आखिर भाजपा सरकार किस बात से डर रही है?” उन्होंने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सितंबर 2026 तक सभी 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। गहलोत ने राजस्थान सरकार से भी इससे सीख लेते हुए तत्काल छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा करने की मांग की।
उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से बिना देर किए सवाई मानसिंह अस्पताल जाकर रेवाड़ से मिलने और उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराने की पहल करने की भी अपील की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
prabhasakshi










