Responsive Scrollable Menu

टोल फ्री हुई कानपुर-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे! NHAI ने सड़क बनाने वाली कंपनी पर लिया ये एक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कह कि, जब तक सड़क का खराब हिस्सा पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक इस एक्सप्रेसवे पर टोल नहीं वसूला जाएगा। साथ ही टोल बंद रहने से होने वाले रेवेन्यू नुकसान की भरपाई निर्माण कंपनी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड से कराई जाएगी

Continue reading on the app

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

पटना, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिली हार के बाद बुधवार को समीक्षा कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक स्तर पर हुई कमियों पर मंथन किया। उपचुनाव के दौरान जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत प्रतिक्रिया ली गई। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी तथा चुनावी दायित्व निभाने वाले कई नेता शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, लगभग तीन दशक तक भाजपा का गढ़ रही बांकीपुर सीट पर मिली हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव प्रचार, संगठन और प्रबंधन के स्तर पर रही कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

सरावगी ने कहा कि बैठक में हार के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी की हार की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘बांकीपुर की जनता हमेशा भाजपा के साथ रही है।

जहां भी कमी हुई है, उसे चिन्हित कर सुधार किया जाएगा।’’ रामकृपाल यादव ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तीन महीने में बदलाव दिखाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशांत किशोर के कामकाज का प्रतिदिन हिसाब मांगेगी। इस बीच, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी गलतियों से सीखते हैं और अपनी कमियों की पहचान करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी को बांकीपुर से लगातार जीत मिलती रही है। हार के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ऐसा क्या कारण रहा कि बांकीपुर हमारे हाथ से निकल गया, हम सभी पहलुओं को समझेंगे और आगे उसे ठीक करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव हुआ था, जिसके परिणाम तीन अगस्त को घोषित किए गए। इस चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से पराजित किया।

इस सीट पर करीब तीन दशक बाद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: वेस्टइंडीज 26 साल बाद भी नाकाम, पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज की बराबर, बाबर आजम ने ऐसे जिताया मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया ये दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन के अंदर खत्म हो गया और पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. विंडीज गेंदबाज दोनों पारियों में अब्दुल्ला शफीक को आउट नहीं कर सके. Thu, 06 Aug 2026 00:06:00 +0530

  Videos
See all

Bypoll Result Analysis: Datia में BJP की हार के बाद पार्टी में हुआ बड़ा बदलाव! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T18:40:38+00:00

Bypoll Result Analysis: Bankipur में BJP की हार से विपक्ष क्यों हुआ गदगद? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T18:35:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers