Responsive Scrollable Menu

Holika Dahan 2026: कब है होलिका दहन? भद्रा और चंद्र ग्रहण के बीच क्या है सही तिथि

Holika Dahan 2026: होली हिंदुओं का बड़ा त्योहार है। देशभर में होली को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की रौनक दिखाई देने लगी है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है छोटी होली यानी होलिका दहन कब किया जाए? पंचांग के अनुसार भद्रा काल और चंद्र ग्रहण के कारण तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं शास्त्र सम्मत तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।

होलिका दहन तिथि और समय

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 2 मार्च 2026 (सोमवार) शाम 5:55 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 3 मार्च 2026 (मंगलवार) शाम 5:07 बजे

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) में किया जाता है। इस साल 2 मार्च की शाम को पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में रहेगी। इसलिए शास्त्रों के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात को होलिका दहन करना अधिक उपयुक्त और मान्य रहेगा।

भद्रा काल और चंद्र ग्रहण का प्रभाव
भद्रा काल:
2 मार्च 2026 को शाम 5:58 बजे से भद्रा आरंभ होकर 3 मार्च की सुबह 5:30 बजे तक रहेगी। धार्मिक मान्यता है कि भद्रा के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में भद्रा की ‘पुच्छ’ अवधि को छोड़कर दहन किया जा सकता है। इसी कारण मध्यरात्रि के आसपास का समय अधिक अनुकूल माना जा रहा है।

चंद्र ग्रहण: 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। ग्रहण काल में कोई भी मांगलिक या धार्मिक अनुष्ठान वर्जित माना जाता है। यही वजह है कि 3 मार्च की शाम को होलिका दहन संभव नहीं है। इन सभी गणनाओं को ध्यान में रखते हुए 2 मार्च की रात्रि में दहन करना ही शास्त्रसम्मत निर्णय माना जा रहा है।

छोटी होली क्यों मनाई जाती है?
होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार, असुर राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र भक्त प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने का प्रयास किया। उसकी बहन होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठी, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है, जो अधर्म और अहंकार के अंत का संदेश देता है।

होलिका दहन पूजन विधि

  • सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • होलिका स्थल पर रोली, अक्षत, फूल और जल अर्पित करें।
  • सूखा नारियल, कपूर, हवन सामग्री, पीली सरसों, लौंग और इलायची अग्नि में समर्पित करें।
  • गेहूं और जौ की बालियां अग्नि में अर्पित करने की परंपरा भी है।
  • दहन के बाद परिवार सहित होलिका की परिक्रमा करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
  • इस दिन अग्नि देव और भगवान विष्णु की आराधना से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने की मान्यता है।

साल 2026 में छोटी होली को लेकर तिथि भ्रम की स्थिति जरूर है, लेकिन पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात को होलिका दहन करना अधिक शुभ और शास्त्रसम्मत रहेगा। भद्रा काल और चंद्र ग्रहण को ध्यान में रखते हुए यही समय उपयुक्त माना गया है। होलिका दहन का पर्व हमें यह संदेश देता है कि सत्य और भक्ति की शक्ति हर विपरीत परिस्थिति पर विजय प्राप्त कर सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

Market trend : बाजार में लगातार दूसरे दिन रिकवरी का मूड, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति

Stock Market : अच्छे ग्लोबल संकेतों से IT में लगातार दूसरे दिन रिकवरी का मूड है। आज भी आईटी इंडेक्स करीब फीसदी मजबूत हुआ है। HCL टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। उधर मिडकैप IT शेयर पर्सिस्टेंट वायदा का टॉप गेनर बना है

Continue reading on the app

  Sports

टीम को पड़ी जरूरत तो 46 की उम्र में दिग्गज करेगा कमबैक, धोनी की CSK के लिए आईपीएल खेल चुका

दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की एंट्री होने जा रही। 46 साल के ताहिर सीएसए वन डे कप में डॉल्फिन्स के लिए खेलते नजर आएंगे। डॉल्फिन्स शुक्रवार को गक़ेबेर्हा में वॉरियर्स के खिलाफ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेंगे।

ताहिर इससे पहले 2010-11 से 2019-20 तक डॉल्फिन्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब एक बार फिर टीम को उनकी जरूरत पड़ी है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 15 मार्च से न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस दौरे के कारण डॉल्फिन्स अपने सात प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी।

डॉल्फिन्स के कोच क्विंटन फ्रेंड ने साफ कहा कि ताहिर की वापसी टीम के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा, 'इमरान शानदार टीम मैन हैं। न्यूजीलैंड दौरे की वजह से हमारे कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में उनके अनुभव की हमें सख्त जरूरत है।' फ्रेंड ने यह भी जोड़ा कि ड्रेसिंग रूम में ताहिर जैसी शख्सियत का होना युवा खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद रहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे ज्यादातर खिलाड़ी न्यूजीलैंड नहीं जाएंगे। इस दौरे पर टीम की कमान केशव महाराज संभालेंगे, जो खुद डॉल्फिन्स से जुड़े हैं। डॉल्फिन्स के जिन खिलाड़ियों का चयन दौरे के लिए हुआ है, उनमें नक़ोबानी मोकाएना, ओटनील बार्टमैन, प्रेनलान सुब्रायन, ईथन बोश, एंडिले सिमेलाने और जेसन स्मिथ शामिल हैं। महाराज और स्मिथ को छोड़कर बाकी खिलाड़ी सीजन के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

2027 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होना है। तब ताहिर 48 साल के होंगे। कोच फ्रेंड का मानना है कि ऐसे में घरेलू वनडे प्रतियोगिता की अहमियत और बढ़ जाती है। उनके मुताबिक, 'अगर क्रिकेट साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के लिए मजबूत टीम बनाना चाहता है, तो खिलाड़ियों को 50 ओवर फॉर्मेट की समझ और लय अभी से बनानी होगी। वन डे कप घरेलू क्रिकेट की बड़ी प्रतियोगिता है और हर टीम इसे जीतना चाहती है।'

डॉल्फिन्स के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। 7 अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम संतुलन पर असर डाल सकती है। लेकिन कोच फ्रेंड का कहना है कि पिछले दो साल से टीम ने अपने पाइपलाइन सिस्टम पर काम किया है, ताकि नए खिलाड़ी दबाव में भी मैच जिता सकें।

डॉल्फिन्स की वन डे कप टीम में एंडिले सिमेलाने, मार्क्वेस एकरमैन, इमरान ताहिर, प्रेनलान सुब्रायन (कप्तान), ईथन बोश, नक़ोबानी मोकाएना, खाया ज़ोंडो, स्लेड वैन स्टैडन, हनु विलजोएन, रोमाशन पिल्लै, ट्रिस्टन लूस, जॉन-जॉन स्मट्स, ओटनील बार्टमैन और त्शेपांग डिथोले शामिल हैं। अनुभव और युवा जोश का यह मेल डॉल्फिन्स को खिताब बचाने में कितना मदद करेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Thu, 26 Feb 2026 15:17:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: PM मोदी के स्वागत में Netanyahu ने क्या किया कि चर्चा हो गई?|TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:39:24+00:00

Superfast News LIVE: अभी तक की 100 हेडलाइंस | PM Modi | Rahul Gandhi | India Vs Pakistan | Top 100 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:39:24+00:00

जापान की मेग्लेव ट्रेन में CM योगी ने किया सफर #timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:38:08+00:00

Latur में धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके का भव्य स्वागत | Warkari Mahakumbh | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers