Responsive Scrollable Menu

Pakistan Army का 'Fitna-al-Hindustan' के खिलाफ Action, 34 Terrorists मार गिराने का दावा

आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियानों के तहत पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 34 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा में चार अलग-अलग अभियानों में 26 आतंकवादियों को मार गिराया और देश के दक्षिण-पश्चिम में बलूचिस्तान प्रांत में आठ अन्य आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए, जो आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा हैं।

बयान में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य फितना-अल-ख्वारिज और फितना-अल-हिंदुस्तान को खत्म करना है। यह वह शब्द है जिसका इस्तेमाल सरकार यह दावा करते हुए करती है कि आतंकवादियों को कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसियों से समर्थन प्राप्त होता है।

फितना-अल-ख्वारिज शब्द का प्रयोग तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों के लिए और फितना-अल-हिंदुस्तान का प्रयोग बलूचिस्तान में सक्रिय जातीय बलूच आतंकवादियों के लिए किया जाता है।

Continue reading on the app

'फैमिली में कोई नेगेटिविटी नहीं है':हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में तनाव की अफवाहों को किया खारिज

एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार में तनाव की चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए एक्ट्रेस और उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कहा कि परिवार में किसी तरह की कोई नेगेटिविटी नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, “पापा हैं ना। पापा के लिए हम सब कुछ करेंगे, चाहे ये बच्चे ईशा और अहाना हों या वो बच्चे सनी और बॉबी हों। सबको धरमजी से बहुत प्यार है और सब एक-दूसरे से भी बहुत प्यार करते हैं। परिवार में किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है। जब धरमजी साथ हैं, तो नेगेटिविटी की कोई जगह ही नहीं है।” बता दें कि हाल ही में हेमा की दोनों बेटियां, ईशा और अहाना, सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं और तीनों ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। हालांकि, फिल्म की स्क्रीनिंग में हेमा मालिनी शामिल नहीं हुईं, जिस पर भी उन्होंने अब प्रतिक्रिया दी है। हेमा मालिनी ने इस पर कहा, “धरमजी हमेशा प्यार, हिम्मत और अच्छे संस्कार देने वाले रहे हैं। वही सब उन्होंने बच्चों को दिया है। मुझे भी बुलाया गया था, लेकिन मैं जा नहीं पाई। सब चाहते थे कि मैं आकर फिल्म देखूं। हम हर बात को पब्लिक में दिखाते नहीं हैं और दिखाएं भी क्यों? ये सब हमारे परिवार की बातें हैं। लोगों को समझना चाहिए, यूं इधर-उधर की बातें नहीं करनी चाहिए। हम सब ठीक हैं और इस कमी को मिलकर संभाल लेंगे।” BAFTA अवॉर्ड्स सेरेमनी में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई बता दें कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हुआ था। पिछले रविवार लंदन में आयोजित 79वें BAFTA अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेक्शन में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। इस साल इस सेक्शन में शामिल होने वाले वे एकमात्र भारतीय एक्टर थे। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने कहा, “यह बहुत खूबसूरत पल था। वह इसके हकदार थे। यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, पूरे देश के लिए गर्व की बात है। धर्मेंद्र के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में थे।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह धर्मेंद्र के साथ आखिरी बार स्क्रीन शेयर नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा, “हमने जो काम साथ किया, वही अब दर्शकों की यादें हैं। यह मानना मुश्किल है कि वह अब नहीं हैं।”

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप में आज SA vs WI का मैच, यहां जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है, जहां अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही दक्षिण अफ्रीका की टीम का सामना वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी पिच हमेशा से ही चर्चा का केंद्र रही … Thu, 26 Feb 2026 11:13:13 GMT

  Videos
See all

PM Modi के साथ Selfie लेने के लिए इजरायल की संसद के सांसदों की लगी कतार #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:39:53+00:00

Congress AI Summit Protest: दो राज्यों की पुलिस में तनातनी, शिमला में संग्राम । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:40:26+00:00

दिल्ली और हिमाचल पुलिस में 'दो-दो हाथ' #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:38:11+00:00

एशिया के शेर है मोदी - नेतन्याहू #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers