Responsive Scrollable Menu

Tokyo से Yogi Adityanath का सपा पर बड़ा हमला, बोले- डकैती के आदी लोगों ने UP को अंधेरे में रखा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि 2017 से पहले राज्य को जानबूझकर “अंधकार में रखा गया” था। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और निवेश के माहौल में सुधार कर प्रदेश को एक नयी प्रदान की है। सरकारी बयान के अनुसार, योगी ने यह टिप्पणी जापान दौरे के दौरान तोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए की।

उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में न तो बेहतर सड़कें थीं और न ही नियमित बिजली आपूर्ति। योगी ने अखिलेश यादव की पूर्ववर्ती सरकार पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए कहा, “जो लोग अंधेरे में काम करने के आदी थे, उन्हें उजाला पसंद नहीं आया। जब प्रवृत्ति डकैती की हो तो राज्य को भी अंधेरे में रखा जाता है।” उन्होंने कहा, “क्या डकैती दिन के उजाले में हो सकती है? अगर प्रवृत्ति डकैती की है तो वह अंधेरे में ही होगी। हमने तय किया कि अगर उत्तर प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो उसे उजाले में लाना होगा। हम सूर्य की संतान हैं और हमें सूर्य का प्रकाश चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान कर्फ्यू, दंगों और बिजली संकट से होती थी, जबकि अब यह त्योहारों और विकास के लिए जाना जाता है। योगी ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश दंगों और कर्फ्यू के लिए नहीं, बल्कि दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश के लिए जाना जाता है।” उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने कनेक्टिविटी बेहतर की है, बिजली आपूर्ति सुधारी है और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दुनिया भर के निवेशक सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन, लॉजिस्टिक्स पार्क और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं जो पहले “अकल्पनीय” था।

सांस्कृतिक पहलों का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली और मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव जैसे भव्य आयोजन राज्य में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और एक वर्ष में 156 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए, जो राज्य में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाता है। होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने जापान में बसे भारतीय समुदाय से दोनों देशों के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “दुनिया में जहां भी भारतीय मूल के लोगों को कठिनाई होती है, भारत उनके साथ खड़ा रहता है।

Continue reading on the app

PM Modi का Israel में बड़ा बयान, Gaza Peace Plan का समर्थन लेकिन Terrorism पर Zero Tolerance Policy

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने ऐतिहासिक संबोधन में गाजा शांति पहल को पूरे क्षेत्र के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति का मार्ग बताया, साथ ही उन्होंने इजराइल के प्रति एकजुटता का सशक्त संदेश देते हुए कहा कि ‘‘आतंकवाद चाहे कहीं हो, यह हर जगह की शांति के लिए खतरा है’’। मोदी ने कहा कि इजराइल की तरह भारत भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एक ‘‘सुसंगत और अडिग नीति अपनाता है और इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है’’।

उन्होंने इस खतरे का मुकाबला करने के लिए निरंतर और समन्वित वैश्विक प्रयासों का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री इजराइल की प्रतिनिधि सभा, नेसेट को संबोधित करने के कई घंटे पहले यहां पहुंचे। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर इजराइल के उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने उनका जोरदार स्वागत किया। मोदी ने कहा, ‘‘मैं सात अक्टूबर (2023) को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति और उस परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिनकी दुनिया इस हमले में बिखर गई।’’

इसे भी पढ़ें: Israel का सर्वोच्च सम्मान PM Modi को, Knesset Medal पाने वाले दुनिया के पहले नेता बनकर रचा इतिहास

उन्होंने कहा, ‘‘हम आपकी पीड़ा को समझते हैं। हम आपके शोक में आपके साथ हैं। भारत इस समय और भविष्य में भी पूरी दृढ़ता के साथ इजराइल के साथ खड़ा है। कोई भी कारण नागरिकों की हत्या को जायज नहीं ठहरा सकता। आतंकवाद को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता।’’ यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का नेसेट में दिया गया पहला भाषण है और इस दौरान मोदी ने आतंकवाद से पूरी ताकत से लड़ने के भारत के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और कई अन्य वरिष्ठ नेता सहित कई सांसदों ने भाग लिया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है। हमें 26/11 मुंबई हमले और उनमें जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की याद है, जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Israel की संसद Knesset में गूंजे 'Modi-Modi' के नारे, आतंक पर PM का दो टूक संदेश

आपकी तरह, हमारी भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एक दृढ़ और अटल नीति है और इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद का उद्देश्य समाजों को अस्थिर करना, विकास को बाधित करना और विश्वास को कमजोर करना है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सतत और समन्वित वैश्विक कार्रवाई आवश्यक है, क्योंकि चाहे आतंकवाद कहीं हो, यह शांति के लिए हर जगह खतरा है।

Continue reading on the app

  Sports

अजित पवार विमान हादसे की जांच का मामला अब संसद में गूंजेगा, सुप्रिया सुले लोकसभा और संजय राउत राज्यसभा में उठाएंगे मुद्दा

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत का मामला अब राज्य की राजनीति से निकलकर देश की संसद तक पहुंचने वाला है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने ऐलान किया है कि इस मुद्दे को लोकसभा और राज्यसभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा ताकि हादसे की निष्पक्ष और … Thu, 26 Feb 2026 11:03:58 GMT

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath ने Yamanashi Public School के बच्चों से की बातचीत | Japan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:14:36+00:00

Forceps विवाद: केरल स्वास्थ्य मंत्री पर KSU प्रदर्शन में हमला, अस्पताल में भर्ती | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:10:00+00:00

घातक रणनीति और दुश्मनों को धूल चटाने का संकल्प #viralvideo #virashorts #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:12:57+00:00

Iran America War : ईरान पर हमला करना अमेरिका को पड़ेगा भारी? | Trump | Khamenei | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers