Responsive Scrollable Menu

PM Modi World Record | डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह बने पीएम मोदी, Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर वाले दुनिया के पहले नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर 10 करोड़ (100 Million) फॉलोअर का आंकड़ा पार करने वाले विश्व के पहले राजनेता बन गए हैं। अधिकारियों द्वारा बृहस्पतिवार को साझा की गई यह जानकारी प्रधानमंत्री की बेजोड़ वैश्विक पहुंच और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को प्रमाणित करती है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल मंच में से एक बन गया है। वैश्विक नेताओं में मोदी के ‘इंस्टाग्राम’ पर अब सबसे अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया मंच पर उनके फॉलोअर की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर से दोगुनी से भी अधिक है।

अधिकारियों ने बताया कि अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर की कुल संख्या भी मोदी के फॉलोअर की संख्या से कम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4.32 करोड़ फॉलोअर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ट्रंप के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 1.5 करोड़ फॉलोअर हैं, जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के 1.44 करोड़ फॉलोअर हैं।

इसके बाद तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का स्थान आता है जिनके 1.16 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 64 लाख फॉलोअर हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की बेजोड़ वैश्विक पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को रेखांकित करता है।

भारत में भी फॉलोअर की संख्या के मामले में अंतर काफी बड़ा है, क्योंकि इंस्टाग्राम पर मोदी अन्य भारतीय नेताओं से काफी आगे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके लगभग 1.61 करोड़ फॉलोअर हैं, उनके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 1.26 करोड़ फॉलोअर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

2014 से 2026: एक दशक का डिजिटल सफर

प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। पिछले 12 वर्षों में उनका अकाउंट केवल सरकारी सूचनाओं का जरिया नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत शैली, कूटनीतिक दौरों और आम जनमानस से जुड़ाव का एक जीवंत माध्यम बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी स्वीकार्यता को दर्शाती है। सरकारी अधिकारी "यह प्रधानमंत्री मोदी की बेजोड़ वैश्विक पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण है।"  

Continue reading on the app

PM Modi's Address In Israel | 'आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं', पीएम मोदी ने इजराइल से किया 'गाजा शांति पहल' का पुरजोर समर्थन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करते हुए एक नया इतिहास रच दिया। वह इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। अपने ओजस्वी भाषण में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दोहराया और गाजा शांति पहल को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एकमात्र मार्ग बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रति एकजुटता का सशक्त संदेश देते हुए कहा कि ‘‘आतंकवाद चाहे कहीं हो, यह हर जगह की शांति के लिए खतरा है’’। मोदी ने कहा कि इजराइल की तरह भारत भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एक ‘‘सुसंगत और अडिग नीति अपनाता है और इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है’’।

इसे भी पढ़ें: AI summit Protest | शिमला से दिल्ली तक हाई-वोल्टेज ड्रामा! युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भिड़ीं दो राज्यों की पुलिस, 24 घंटे बाद गतिरोध समाप्त

 

उन्होंने इस खतरे का मुकाबला करने के लिए निरंतर और समन्वित वैश्विक प्रयासों का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री इजराइल की प्रतिनिधि सभा, नेसेट को संबोधित करने के कई घंटे पहले यहां पहुंचे। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर इजराइल के उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं सात अक्टूबर (2023) को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति और उस परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिसकी दुनिया इस हमले में बिखर गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आपकी पीड़ा को समझते हैं। हम आपके शोक में आपके साथ हैं। भारत इस समय और भविष्य में भी पूरी दृढ़ता के साथ इजराइल के साथ खड़ा है। कोई भी कारण नागरिकों की हत्या को जायज नहीं ठहरा सकता।

इसे भी पढ़ें: India-US Trade में नया तनाव, भारतीय Solar Export पर 126% की भारी-भरकम काउंटरवेलिंग ड्यूटी

आतंकवाद को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता।’’ यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का नेसेट में दिया गया पहला भाषण है और इस दौरान मोदी ने आतंकवाद से पूरी ताकत से लड़ने के भारत के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और कई अन्य वरिष्ठ नेता और सांसद इस दौरान संसद में मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है। हमें 26/11 मुंबई हमले और उनमें जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की याद है, जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे। आपकी तरह, हमारी भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एक दृढ़ और अटल नीति है और इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद का उद्देश्य समाजों को अस्थिर करना, विकास को बाधित करना और विश्वास को कमजोर करना है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सतत और समन्वित वैश्विक कार्रवाई आवश्यक है, क्योंकि चाहे आतंकवाद कहीं हो, यह हर जगह शांति के लिए खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए भारत उन सभी प्रयासों का समर्थन करता है जो स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया की बदलती परिस्थितियों पर भी विस्तार से चर्चा की और कुछ वर्ष पहले इज़राइल के कई देशों के साथ अब्राहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह लंबे समय से अशांत रहे क्षेत्र के लिए नई उम्मीद का क्षण था। तब से परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। राह और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है, फिर भी उस उम्मीद को बनाए रखना जरूरी है।’’

वर्तमान संदर्भ में मोदी ने ‘गाज़ा शांति पहल’ का स्पष्ट समर्थन किया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित इस योजना को पूरे क्षेत्र के लिए ‘‘न्यायसंगत और स्थाई शांति’’ की दिशा में निर्णायक मार्ग बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित ‘गाज़ा शांति पहल’ एक मार्ग प्रदान करती है। भारत ने इस पहल के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह पहल क्षेत्र के सभी लोगों के लिए न्यायसंगत और स्थाई शांति का वादा करती है, जिसमें फ़लस्तीन मुद्दे का समाधान भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सभी प्रयास बुद्धिमत्ता, साहस और मानवता से प्रेरित हों। शांति की राह हमेशा आसान नहीं होती, लेकिन भारत इस क्षेत्र में संवाद, शांति और स्थिरता के लिए आपके साथ और दुनिया के साथ खड़ा है।’’ मोदी ने कहा कि भारत और इज़राइल ‘‘इतिहास से आकार पाई लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हैं और भविष्य पर केंद्रित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी साझेदारी साझा अनुभवों और साझा आकांक्षाओं पर आधारित है। हमारी मजबूत भागीदारी न केवल राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करती है, बल्कि वैश्विक स्थिरता और समृद्धि में भी योगदान देती है।’’

दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आज की अनिश्चित दुनिया में भारत और इज़राइल जैसे भरोसेमंद साझेदारों के बीच सशक्त रक्षा साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-इज़राइल के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार में कई गुना वृद्धि हुई है। मोदी ने कहा कि भारत और इज़राइल विभिन्न प्रारूपों में भी मिलकर काम करेंगे, जैसे ‘इंडिया मिडिल ईस्ट-यूरोप इकनॉमिक कॉरीडोर’ और ‘आई2यू2’ ढांचा, जिसमें भारत, इज़राइल, यूएई और अमेरिका शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Karnataka Vs J&K Ranji Trophy Final Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल शुरू, शतक पर साहिल लोत्रा की नजर, मुश्ताक भी क्रीज पर

Karnataka vs Jammu and Kashmir Ranji Trophy Final Day 3 Live Score. जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में तीसरे दिन का खेल जारी है. केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए थे. Thu, 26 Feb 2026 09:47:00 +0530

  Videos
See all

Lucknow Murder Case: पिता की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा | UP | Manvendra Singh | Akshat Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:35:27+00:00

आधी रात को सड़क पर Delhi Police और Himachal Police में भिड़ंत | AI Summit Controversy | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:34:40+00:00

नोटों से शिव को सजाया गया | #viralvideo #virashorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:35:47+00:00

पेट्रोल पंप की एयर मशीन में जा घुसी बाइक | #vadodara | #raodaccident | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:34:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers