Responsive Scrollable Menu

युद्ध की आशंका के बीच US-ईरान के बीच परमाणु वार्ता आज, विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बटान ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran Nuclear Talks: युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका और ईरान के बीच आज एक बार फिर से परमाणु वार्ता होने जा रही है. दोनों देशों के बीच ये  बातचीत जिनेवा में होगी. जिसकी मध्यस्थता ओमान कर रहा है. इससे पहले भी दोनों देशों के बीच दो बार परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो चुकी है. लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकला. अब दोनों देश तीसरी बार वार्ता के लिए एक मंच पर आए हैं. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के एक बयान ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है. अराघची का कहना है कि वे युद्ध और शांति दोनों के लिए पूरी तरह से तैयार है.

परमाणु वार्ता से पहले क्या बोले अराघची?

परमाणु वार्ता से पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि, वे युद्ध और शांति, दोनों विकल्पों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने निष्पक्ष और संतुलित समझौते पर पहुंचने की उम्मीद जताई है. एक इंटरव्यू के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा, "हम युद्ध (भगवान न करे) और शांति, दोनों विकल्पों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जैसा कि आप जानते हैं, मैं आज दोपहर अमेरिकी टीम के साथ वार्ता के तीसरे दौर के लिए जिनेवा जा रहा हूं. पिछली बार हमने कुछ प्रगति की थी."

'ईरान की सेनाएं अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार'

उन्होंने आगे कहा कि, "हम किसी हद तक सहमति तक पहुंचने में सफल रहे हैं, और मुझे लगता है कि इन सहमतियों के आधार पर हम एक समझौते के रूप में कुछ बना सकते हैं. मुझे लगता है कि एक निष्पक्ष, संतुलित और न्यायसंगत समझौता संभव है, और हम इसे कर सकते हैं." अराघची ने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाएं अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि लक्ष्य युद्ध को रोकना है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

क्या आपने कभी भुना हुआ अमरूद खाया है? फायदे जानकर आज ही ट्राई करेंगे!

Benefits of Roasted Guava: अमरूद एक ट्रॉपिकल फल है, जो अपने यूनिक स्वाद और शानदार स्वस्थ्य संबंधी फ़ायदों के लिए जाना जाता है। एक ओर जहां अधिकतर लोग अमरूद का सेवन यूं ही करना पसंद करते हैं, वहीं भुने हुए अमरूद को खाने के अपने अलग फायदे हैं और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है। […]

The post क्या आपने कभी भुना हुआ अमरूद खाया है? फायदे जानकर आज ही ट्राई करेंगे! appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026

गुरुवार शाम 7 बजे चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप के 'सुपर 8' राउंड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा, जहां भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार ने भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा मुश्किल में डाल दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हरा दिया। अब अगर भारत को टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उसे अपने अगले दोनों मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे। अगर भारत आज का मैच हार जाता है, तो वह पूरी तरह बाहर तो नहीं होगा, लेकिन उसकी किस्मत दूसरी टीमों के नतीजों और 'नेट रन रेट' पर टिक जाएगी, जो कि टीम के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब


मौसम और पिच का हाल

चेन्नई में मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल सही रहने वाला है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा, जो ज्यादा से ज्यादा 32 डिग्री तक जा सकता है। नमी 70% से ज्यादा होने के कारण मैदान पर ओस की भूमिका अहम होगी, जो मैच पर असर डाल सकती है।

टीम ब्लू के लिए अच्छी खबर

मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत भरी खबर है। बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने साफ किया है कि मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
Thu, 26 Feb 2026 12:52:28 +0530

  Videos
See all

PM Modi जैसे कपड़े में नजर आए Israel के PM Benjamin Netanyahu | #pmmodiisraelvisit #Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:35:47+00:00

Swami अविमुक्तेश्वरानंद पर आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा खुलासा !#shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:32:20+00:00

Ashutosh Brahmachari On Avimukteshwaranand: आशुतोष ब्रह्मचारी को किससे डर लग रहा? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:32:08+00:00

हमारी सीमाओं के ये असली प्रहरी #viralvideo | #pathankot | #indianarmy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:36:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers