सर्बिया में Gen-Z ने पलटी सरकार! 14 सालों से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति अलेक्जेंडर ने मानी हार
Serbia Elections 2026: सर्बिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. दो साल तक सड़कों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों ने अब चुनावी मैदान में सर्बिया की सियासत हिला दी है. शुरुआती नतीजों में छात्रों के समर्थन वाले समूह को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि करीब 14 साल से सत्ता पर पकड़ बनाए रखने वाले अलेक्जेंडर वुसिक की पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है. अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो सर्बिया में सत्ता की चाबी छात्रों के हाथ में जाना लगभत तय हो गया है.
रविवार को आए शुरुआती चुनावी अनुमानों के अनुसार, 250 सदस्यों वाली संसद में छात्र आंदोलन के समर्थन वाले समूह को करीब 138 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, वुसिक की सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी (SNS) को लगभग 104 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य सीटें जातीय अल्पसंख्यकों की पार्टियों के खाते में जा सकती हैं. चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी CESID और IPSOS के शुरुआती आंकड़ों ने भी छात्रों के समर्थन वाले समूह की बढ़त के संकेत दिए हैं. हालांकि, ये अभी शुरुआती अनुमान हैं और अंतिम नतीजों से तस्वीर बदल भी सकती है.
BREAKING: Aleksandar Vučić conceded defeat in Serbia’s snap parliamentary election, saying the student-backed Student List had won.
— Clash Report (@clashreport) October 25, 2026
“Based on a stratified sample, it is clear that we have lost this election. The student blockade list won,” Vučić said.
The result ends more than… pic.twitter.com/3BaV95bV7b
सर्बिया के समय से पहले हुए संसदीय चुनाव में अलेक्जेंडर वुसिक ने अपनी हार मान ली है. उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन वाली 'स्टूडेंट लिस्ट' जीत गई है. वुसिक ने कहा कि एक व्यवस्थित नमूने (स्ट्रैटिफाइड सैंपल) के आधार पर यह साफ है कि हम यह चुनाव हार गए हैं। 'स्टूडेंट लिस्ट' जीत गई है. इस नतीजे के साथ ही, वुसिक की 'सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी' के एक दशक से ज्यादा समय से चले आ रहे दबदबे का अंत हो गया है.
वुसिक ने मानी पार्टी की हार
शुरुआती रुझानों के बाद अलेक्जेंडर वुसिक ने भी माना कि उनकी पार्टी चुनाव में पिछड़ रही है. रविवार को बेलग्रेड स्थित पार्टी मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, उनकी पार्टी को करीब 105 सीटें मिल सकती हैं, जबकि छात्र समर्थित समूह 135 से 140 सीटें जीत सकता है.
वुसिक एक दशक से अधिक समय से सर्बिया की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं. ऐसे में चुनाव में उनकी पार्टी का पिछड़ना उनके राजनीतिक प्रभाव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
बेलग्रेड में सड़कों पर उतरे समर्थक
चुनावी अनुमानों में छात्रों की बढ़त के संकेत मिलते ही राजधानी बेलग्रेड में जश्न शुरू हो गया. छात्र आंदोलन के मुख्यालय पर समर्थकों ने 'जीत, जीत' के नारे लगाए. लोग एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर करते दिखे.
बेलग्रेड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रादोमिर साइचिक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की आवाज सुनी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जीत का जश्न मनाने के साथ देश के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी.
Box Office Collection: 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर जारी, 'उड़ता तीर' ने भी संडे को मचाया गदर, जानें कलेक्शन
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा लगातार जारी है. रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. वहीं, आयुष्मान खुराना (Ayshmann Khurrana) की 'उड़ता तीर' भी दर्शकों को पसंद आ रही है और संडे को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला. इन दोनों फिल्मों के आगे सिनेमाघरों में मौजूद बाकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही. चलिए जानते हैं, संडे का कलेक्शन.
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवासं बुकिंग में तहलका मचा गिया और ऐतिहासिक ओपनिंग हफ्ते के बाद, ये फिल्म दूसरे वीक में भी छा गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'जेलर 2' ने अपने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद इसने 9वें दिन 14.40 करोड़ कमाए.
फिर 10वें दिन 'जेलर 2' ने अपनी रफ्तार तेज की और 24.15 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.
'जेलर 2' ने 11वें दिन भी मचाया तहलका
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 11वें दिन (Jailer Box Office Collection Day 11) यानी दूसरे संडे को सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा 25.70 करोड़ की कमाई की है. ये फिल्म नई रिलीज के आगे भी छाई हुई है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 399.70 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, जेलर 2 भारत में दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर जेलर 2- 25.70 करोड़, फिर 2.0 – 24 करोड़, तीसरे पर लियो – 16.55 करोड़ है.
'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की (Sara Ali Khan) 'उड़ता तीर' को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही थी. लेकिन अब इसे वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर छा रही है. सैकनिल्क के अनुसार, 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.10 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन शनिवार को इसने 7.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
'उड़ता तीर' ने संडे को कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन यानि संडे (Udta Teer Box Office Collection Day 3) को अपने कलेक्शन के खाते में 8.10 करोड़ एड किए. 6,020 शोज के साथ फिल्म को करीब 361,245 फुटफॉल मिले हैं. इसी के साथ इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल 19.45 करोड़ की कमाई की है. वहीं विदेशों में भी इस फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाई की, जिसके बाद वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब 27.58 करोड़ के करीब है. भले ही फिल्म की कमाई में उछाल आ रहा हो, लेकिन उड़ता तीर आयुष्मान की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड की तुलना में काफी कम है.
नई रिलीज फिल्मों का बुरा हाल
बता दें, 'उड़ता तीर' के साथ सिनेमाघरों में गुरमीत चौधरी की 'तुम मेरे हो' और सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण' भी रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं. तीन दिनों में 'तू है मेरी किरण' ने 34 लाख और तुम मेरे हो ने '37' लाख ही कमाए हैं. इन फिल्मों के मुकाबले पुरानी रिलीज दृश्यम 3 अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसने रिलीज के 24वें दिन संडे को 3 करोड़ कमाए और भारत में अब तक 368.90 करोड़ कमा चुकी है.
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद लगा सदमा, बोले- 'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






