Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर जारी, 'उड़ता तीर' ने भी संडे को मचाया गदर, जानें कलेक्शन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा लगातार जारी है. रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. वहीं, आयुष्मान खुराना (Ayshmann Khurrana) की  'उड़ता तीर' भी दर्शकों को पसंद आ रही है और संडे को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला. इन दोनों फिल्मों के आगे सिनेमाघरों में मौजूद बाकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही. चलिए जानते हैं, संडे का कलेक्शन.

'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवासं बुकिंग में तहलका मचा गिया और ऐतिहासिक ओपनिंग हफ्ते के बाद, ये फिल्म दूसरे वीक में भी छा गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'जेलर 2' ने अपने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद इसने 9वें दिन 14.40 करोड़ कमाए.
फिर 10वें दिन 'जेलर 2' ने अपनी रफ्तार तेज की और 24.15 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.

'जेलर 2' ने 11वें दिन भी मचाया तहलका

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 11वें दिन (Jailer Box Office Collection Day 11) यानी दूसरे संडे को सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा 25.70 करोड़ की कमाई की है. ये फिल्म नई रिलीज के आगे भी छाई हुई है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 399.70 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, जेलर 2 भारत में दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर जेलर 2- 25.70 करोड़, फिर 2.0 – 24 करोड़, तीसरे पर लियो – 16.55 करोड़ है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, नागार्जुन की 'इटलु अर्जुन' की रिलीज टली

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा  अली खान की (Sara Ali Khan) 'उड़ता तीर' को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही थी. लेकिन अब इसे वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर छा रही है. सैकनिल्क के अनुसार, 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.10 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन शनिवार को इसने  7.25 करोड़ का बिजनेस किया था. 

'उड़ता तीर' ने संडे को कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन यानि संडे (Udta Teer Box Office Collection Day 3) को अपने कलेक्शन के खाते में 8.10 करोड़ एड किए. 6,020 शोज के साथ फिल्म को करीब 361,245 फुटफॉल मिले हैं. इसी के साथ इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल 19.45 करोड़ की कमाई की है. वहीं विदेशों में भी इस फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाई की, जिसके बाद वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब 27.58 करोड़ के करीब है. भले ही फिल्म की कमाई में उछाल आ रहा हो, लेकिन उड़ता तीर आयुष्मान की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड की तुलना में काफी कम है.

नई रिलीज फिल्मों का बुरा हाल

बता दें, 'उड़ता तीर' के साथ सिनेमाघरों में गुरमीत चौधरी की 'तुम मेरे हो' और सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण' भी रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं. तीन दिनों में  'तू है मेरी किरण' ने 34 लाख और तुम मेरे हो ने '37' लाख ही कमाए हैं. इन फिल्मों के मुकाबले पुरानी रिलीज दृश्यम 3 अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसने रिलीज के 24वें दिन संडे को 3 करोड़ कमाए और भारत में अब तक  368.90 करोड़ कमा चुकी है.

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद लगा सदमा, बोले- 'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं...'

Continue reading on the app

कच्चे तेल में गिरावट से खुलेगी कमाई की खिड़की? गिफ्ट निफ्टी के संकेत से इन शेयरों में मचेगी हलचल?

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रहने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट से बाजार को लेकर सतर्क संकेत मिल रहे हैं। राहत की बात यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। वहीं, कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आज बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में गजब ड्रामा, हाथ मिलाकर लौटने लगे थे खिलाड़ी, अंपायर ने रोका... और पलट गया मुकाबला

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मैच में गजब का ड्रामा देखने को मिला. मैच में शादाब खान ने रोमांचक शतक लगाते हुए पाकिस्तान को 1 विकेट जीत दिलाई. शादाब जब 97 रन पर थे तो वह एलबीडबल्यू हो गए थे. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाकर वापस जाने लगे, लेकिन तभी DRS से फैसला पलट गया. Mon, 26 Oct 2026 10:32:55 +0530

  Videos
See all

Israel Election News: हजारों किलोमीटर की यात्रा कर मतदान के लिए आ रहे हैं इजरायली | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T04:41:57+00:00

Jamia Protest News: प्रदर्शन मामले में Delhi Police का एक्शन, कांग्रेस सांसदों के खिलाफ केस दर्ज #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T04:37:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers