Responsive Scrollable Menu

Spain के Barcelona के पास ढलान में गिरी बस, 83 यात्री घायल

स्पेन के बार्सिलोना के पास रविवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 83 लोग घायल हो गए। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी। कैटालोनिया की चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, बार्सिलोना के पास फोगार्स दे मोंत्क्लूस में हुए इस हादसे में 83 लोग घायल हुए।

इनमें सात की हालत गंभीर है, 18 को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 58 लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ के अनुसार, रविवार दोपहर बस एक संकरी और घुमावदार सड़क से फिसलकर करीब 65 फुट गहरी ढलान में जा गिरी। ईएफई ने बताया कि दुर्घटना की परिस्थितियां तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकीं और मामले की जांच की जा रही है।

आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि घटनास्थल पर 23 एंबुलेंस और दो चिकित्सा हेलीकॉप्टर भेजे गए। इसके अलावा, दमकलकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों की तीन संयुक्त टीम तथा मनोवैज्ञानिक सहायता देने वाली तीन टीम भी तैनात की गईं। कैटालोनिया की क्षेत्रीय सरकार की स्वास्थ्य मंत्री ओल्गा पाने ने कहा कि बचाव दल यह पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के इलाके में तलाश कर रहे हैं कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति भी हादसे का शिकार तो नहीं हुआ है।

Continue reading on the app

VIDEO: फेंका बल्ला, कूदने लगे बाबर, माइक हेसन को कसकर जकड़ा, पाकिस्तान की जीत के बाद क्या हुआ?

Pakistan Winning Moment VIDEO: इंग्लैंड को लाहौर ववडे में हराने के बाद पाकिस्तान की जीत का जो मंजर नजर आया, उसने हर किसी का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर उसके वीडियो छाए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Devdutt Padikkal missed Double Century: देवदत्त पडिक्कल को अंपायर ने गलत आउट दिया? 1 रन से चूके दोहरा शतक

Devdutt Padikkal unhappy with the decision by the umpire: देवदत्त पडिक्कल ने इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार पारी खेली. हालांकि, उन्हें अंपायर के आउट देने के फैसले पर हैरानी हुई. Mon, 26 Oct 2026 08:49:40 +0530

  Videos
See all

PM Modi Varanasi Visit Vishesh LIVE: वायुवीरों का शौर्य, काशी से दुनिया को संदेश | Varanasi Air Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:16:01+00:00

मोगा में युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां, कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers