Responsive Scrollable Menu

चांदी ₹2,505 बढ़कर ₹2.65 लाख पहुंची:ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया, प्राइवेट जेट बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक हो सकेंगे

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. चांदी ₹2,505 बढ़कर ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची: 10 ग्राम सोना ₹233 गिरकर ₹1.59 लाख पर आया, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत सोने के दाम में आज यानी 25 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया: कीमत ₹3716 करोड़; बिजनेसमैन की 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक करें: ‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले घंटों और दिनों की बातचीत के बाद होता था, वह अब स्मार्टफोन के एक क्लिक पर सिमट गया है। फ्लाईहाउस, जेटली और लेवो डॉट एयरो जैसे नए स्टार्टअप के साथ व्हील्स अप और एक्सओ जैसे पुराने खिलाड़ी ऐसे एप लेकर आए हैं, जो महज 30 सेकेंड में प्राइवेट जेट बुक करने का वादा करते हैं। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक पारंपरिक रूप से प्राइवेट जेट बुक करना एक सिरदर्द भरा काम रहा है। इसमें किसी ब्रोकर को कॉल करना, बजट पर चर्चा करना और फिर ब्रोकर द्वारा एयरक्राफ्ट मालिकों से संपर्क करने की लंबी प्रक्रिया होती थी। इसमें कई बार सही विमान ढूंढने में कई दिन तक लग जाते थे और कीमतें भी पारदर्शी नहीं होती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे: 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन कामकाज नहीं होगा अगले महीने यानी मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. थर्ड जनरेशन रेनो डस्टर 17 मार्च को लॉन्च होगी: SUV में हाइब्रिड के साथ तीन इंजन ऑप्शन, लेवल-2 ADAS के साथ 31 सेफ्टी फीचर्स रेनो इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर SUV 'डस्टर' को भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने 27 जनवरी को इसे नए डिजाइन के साथ रिवील किया था। नई डस्टर न सिर्फ लुक में ज्यादा मस्कुलर हो गई है, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने इसे नए R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत करीब ₹10 लाख हो सकती है। नई डस्टर की बुकिंग ₹21,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू की गई है। टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड दिवाली के आसपास शोरूम पर मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए...

Continue reading on the app

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज आखिरी दिन:दो दिन में 83% सब्सक्राइब हुआ, मिनिमम ₹12,352 निवेश करने होंगे

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज यानी 26 फरवरी को आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 2 दिन में ये IPO टोटल 83% सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी इस IPO के जरिए 380 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹367 से ₹386 तक कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 367 से 386 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 32 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर 12,352 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 1,97,632 रुपए लगा सकेंगे। 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कंपनी ने इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व रखा है। वहीं 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए तय किया गया है। नए स्टोर खोलने में होगा फंड का इस्तेमाल कंपनी इस इश्यू से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल 15 नए स्टोर्स खोलने और मार्केटिंग और ब्रांडिंग में करेगी। इनमें से ज्यादातर स्टोर महाराष्ट्र के टियर-1 और चुनिंदा टियर-2 शहरों के साथ-साथ देश के मेट्रो शहरों में खोले जाएंगे। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक राज्यों के 25 शहरों में 34 स्टोर हैं। IPO क्या होता है? जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

Continue reading on the app

  Sports

5 दिग्गज लेफ्ट हैंड बल्लेबाज... जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बदल दिया इतिहास, एक ने 1 ओवर में जड़ डाले 6 छक्के

5 क्रिकेट की दुनिया में दाएं हाथ के बल्लेबाजों का दबदबा हमेशा रहा है, लेकिन जब बात 'नजाकत', 'शक्ति' और 'राज' करने की आती है, तो बाएं हाथ के बल्लेबाजों (Left-handers) का कोई सानी नहीं है. इन बल्लेबाजों ने न केवल रन बनाए, बल्कि कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. आइए जानते हैं उन 5 महान बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ी. Thu, 26 Feb 2026 17:42:48 +0530

  Videos
See all

Swami Avimukteshwaranand: लेखिका के आरोपों पर क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद? | FIR | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:11:00+00:00

Delhi Vs Himachal Police की लड़ाई पर चश्मदीद रिपोर्टर की बड़ी गवाही | IYC |AI Summit |Let's Decode #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:10:03+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका? DA Hike 2026 Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:10:16+00:00

Avimukteshwaranand को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी का बहुत बड़ा दावा! #shorts #hindinews #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T12:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers