Responsive Scrollable Menu

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च, कीमत ₹87,999 से शुरू:प्राइवेसी ऑन करते ही साइड वाले को नहीं दिखेगी स्क्रीन, बड्स 4 सीरीज भी पेश की

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसमें गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 शामिल हैं। इनकी कीमत 87,999 रुपए से शुरू होती है, जो 1,89,999 रुपए तक जाती है। वहीं, गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज भी लॉन्च की गई है। सभी डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। 11 मार्च से इनकी सेल शुरू होगी। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर स्थित सैन होजे SAP सेंटर में बुधवार रात (26 फरवरी) हुए इवेंट में कंपनी ने S26 अल्ट्रा स्मार्टफोन को खास प्राइवेसी फीचर्स के साथ पेश किया। इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले, प्राइवेसी अलर्ट्स, प्राइवेट एल्बम, एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन और कॉल स्क्रीनिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा तीनों स्मार्टफोन्स में क्रिएटिव स्टूडियो, फोटो असिस्ट, ऑडियो इरेजर और ऑटो ट्रिम और नोट समरी, चैट असिस्ट, रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन, सर्कल टू सर्च जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। S26 सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। S26 अल्ट्रा के मुख्य प्राइवेसी फीचर्स 1. प्राइवेसी डिस्प्ले डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से लाइट छोड़ते हैं, कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है, लेकिन साइड से देखने वाले को स्क्रीन काली या धुंधली दिखती है। आप इसे सेटिंग्स से या पावर बटन को दो बार दबाकर तुरंत ऑन/ऑफ कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के एप को भी इस फीचर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसके दो मोड हैं… 2. प्राइवेसी अलर्ट्स सैमसंग ने इसमें AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। अगर कोई एप आपकी मर्जी के बिना बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन, कॉल लॉग्स या कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की कोशिश करता है, तो फोन आपको तुरंत 'रियल-टाइम अलर्ट' देगा। 3. एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन 4. प्राइवेट एल्बम अब गैलरी में ही एक खास 'प्राइवेट एल्बम' का फीचर दिया गया है। इसमें आप अपनी पर्सनल फोटो और वीडियो को अलग फोल्डर बनाए बिना या सैमसंग अकाउंट में लॉग-इन किए बिना सीधे छुपा सकते हैं। यह नॉक्स सुरक्षा से लॉक रहता है। 5. कॉल स्क्रीनिंग AI की मदद से यह फीचर अनजान कॉल करने वालों की पहचान करता है और उनकी कॉल उठाने से पहले ही आपको बताएगा कि वे किस काम के लिए फोन कर रहे हैं। इससे स्पैम कॉल्स से आपकी प्राइवेसी बनी रहती है। गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो एडिट कर सकेंगे क्रिएटिव यूजर्स के लिए फोटो असिस्ट और क्रिएटिव स्टूडियो जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। इनसे इमेज में ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड एडजस्ट करना और फोटो में एक्स्ट्रा चीजों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो को भी एडिट किया जा सकेगा। इसके अलावा, नया सुपर स्टडी वीडियो, होरिजोंटल लॉक स्टाइल, लो-लाइट में फोटो-वीडियो के लिए नाइटोग्राफी, 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और APV कोडेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। APV कोडेक से कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी और सबसे बड़ी बात, बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी। सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में मुख्य एआई फीचर्स सर्किल टू सर्च 2.0 सैमसंग गैलेक्सी S26 स्मार्टफोन सीरीज में सर्किल टू सर्च फीचर अपग्रेड हो गया है। अब आप स्क्रीन पर किसी भी कठिन गणित के सवाल या फिजिक्स के फॉर्मूले को सर्किल करेंगे, तो AI न सिर्फ उसका जवाब देगा, बल्कि उसे स्टेप-बाय-स्टेप हल करने का तरीका भी बताएगा। अगर आपके बैकग्राउंड में कोई गाना बज रहा है, तो बस होम बटन दबाकर होल्ड करें, वह तुरंत उस गाने का नाम और सिंगर बता देगा। रियल-टाइम वीडियो कॉल ट्रांसलेशन पहले यह सिर्फ फोन कॉल तक सीमित था, लेकिन S26 में अब यह वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और गूगल मीट जैसे ऐप्स पर भी काम करेगा। अगर आप किसी विदेशी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं, तो AI रियल-टाइम में उनकी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट करके स्क्रीन पर दिखाएगा और आपकी बात उन्हें उनकी भाषा में सुनाएगा। नोट असिस्ट और वेब समरी जनरेटिव वॉलपेपर और स्टूडियो आप अपनी किसी भी नॉर्मल सेल्फी को 3D कार्टून, वॉटरकलर पेंटिंग या स्केच में बदल सकते हैं। इसके अलावा, आप सिर्फ लिखकर अपने फोन के लिए यूनिक वॉलपेपर तैयार करवा सकते हैं। ग्राफिक -अंकित पाठक

Continue reading on the app

चांदी ₹2,505 बढ़कर ₹2.65 लाख पहुंची:ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया, प्राइवेट जेट बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक हो सकेंगे

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. चांदी ₹2,505 बढ़कर ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची: 10 ग्राम सोना ₹233 गिरकर ₹1.59 लाख पर आया, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत सोने के दाम में आज यानी 25 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया: कीमत ₹3716 करोड़; बिजनेसमैन की 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक करें: ‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले घंटों और दिनों की बातचीत के बाद होता था, वह अब स्मार्टफोन के एक क्लिक पर सिमट गया है। फ्लाईहाउस, जेटली और लेवो डॉट एयरो जैसे नए स्टार्टअप के साथ व्हील्स अप और एक्सओ जैसे पुराने खिलाड़ी ऐसे एप लेकर आए हैं, जो महज 30 सेकेंड में प्राइवेट जेट बुक करने का वादा करते हैं। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक पारंपरिक रूप से प्राइवेट जेट बुक करना एक सिरदर्द भरा काम रहा है। इसमें किसी ब्रोकर को कॉल करना, बजट पर चर्चा करना और फिर ब्रोकर द्वारा एयरक्राफ्ट मालिकों से संपर्क करने की लंबी प्रक्रिया होती थी। इसमें कई बार सही विमान ढूंढने में कई दिन तक लग जाते थे और कीमतें भी पारदर्शी नहीं होती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे: 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन कामकाज नहीं होगा अगले महीने यानी मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. थर्ड जनरेशन रेनो डस्टर 17 मार्च को लॉन्च होगी: SUV में हाइब्रिड के साथ तीन इंजन ऑप्शन, लेवल-2 ADAS के साथ 31 सेफ्टी फीचर्स रेनो इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर SUV 'डस्टर' को भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने 27 जनवरी को इसे नए डिजाइन के साथ रिवील किया था। नई डस्टर न सिर्फ लुक में ज्यादा मस्कुलर हो गई है, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने इसे नए R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत करीब ₹10 लाख हो सकती है। नई डस्टर की बुकिंग ₹21,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू की गई है। टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड दिवाली के आसपास शोरूम पर मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए...

Continue reading on the app

  Sports

‘द केरल स्टोरी 2’ पर गिरी गाज, हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक, सेंसर बोर्ड को दिया 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

कोच्चि: केरल हाईकोर्ट ने विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर तत्काल प्रभाव से अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की पीठ ने फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते … Thu, 26 Feb 2026 15:34:20 GMT

  Videos
See all

BJP Protest Against Congress LIVE: चले पत्थर..राहुल के खिलाफ बड़ा ऐलान | PM Modi | Ai Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:08:22+00:00

AI समिट में प्रदर्शन करने वाले तीनों आरोपी हिमाचल के नहीं | Shorts | AI Summit Controversy | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:06:58+00:00

ऑनलाइन जुआ में डूबा शख्स, बेटी और पत्नी को दिया जहर | Shorts | MP News | Sahdol | Gaming #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:04:57+00:00

सरकारी दफ्तर में नमाज़ का वीडियो वायरल, 7 के खिलाफ केस दर्ज l Malegaon l Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:10:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers