Responsive Scrollable Menu

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां चलेगी तेज हवा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, इसके 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर की सुबह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. जिसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है.

The post Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां चलेगी तेज हवा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: 8 बहनों के बीच पली 19 साल की 'चुकी' ने रच दिया इतिहास, पोल वॉल्ट में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

Chuki Birda Success Story: कभी स्कूल में कबड्डी खेलने वाली राजस्थान की चुकी बिरड़ा आज पोल वॉल्ट की उभरती खिलाड़ी बन गई हैं. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने 3.91 मीटर की छलांग लगाकर अंडर-20 महिला पोल वॉल्ट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. चुकी बिरड़ा की सफलता के पीछे संघर्ष और मेहनत की दिलचस्प कहानी है. आठ बेटियों वाले किसान परिवार में सबसे छोटी बिरड़ा को घर में सभी 'चुकी' कहकर बुलाते हैं. स्कूल के शिक्षक राम निवास साहू ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचानकर एथलेटिक्स में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया. बिरड़ा ने पहले लंबी कूद और अन्य खेलों में हिस्सा लिया, फिर पोल वॉल्ट को अपना लक्ष्य बनाया. आर्थिक परेशानियों और सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा. अब उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी है. उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है. Mon, 26 Oct 2026 09:27:29 +0530

  Videos
See all

Saudi समर्थित मिलिशिया का हूती विद्रोहियों पर हमला, सैन्य वाहन तबाह | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:13:40+00:00

मोगा में युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां, कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers