MP News: सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी को जवाब, कहा- किसानों के मुद्दे पर बोलने से पहले स्टडी करें
MP News: भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है. सीएम ने राहुल गांधी को सलाह दी कि किसानों पर बोलने से पहले उन्हें अध्ययन करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में खेती और उद्योग दोनों क्षेत्रों में विकास हुआ है.
इसके अलावा, सीएम मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण को लेकर भोपाल में एक कार्यशाला का शुभारंभ किया. इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया और कई योजनाओं की शुरुआत की गई. प्रदेश में 5 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 65 लाख महिलाएं जुड़ी हैं. इन समूहों ने 310 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: 'लोकसभा में पहली बार विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया', भोपाल में किसान महाचौपाल के दौरान बोले राहुल गांधी
Vande Bharat: बस्तर में बदलती बयार, नक्सलवाद के खात्मे पर कवासी की मुहर, आखिर क्या है उनके बयान के राजनीतिक मायने? देखिए ये वीडियो
बस्तर में बदलती बयार, नक्सलवाद के खात्मे पर कवासी की मुहर, Kawasi Lakhma Statement on Naxalism Elimination
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24
















.jpg)





