Responsive Scrollable Menu

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता के तीसरे दौर की वार्ता में शामिल होने के लिए ईरान के विदेश मंत्री जेनेवा रवाना

तेहरान, 25 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची बुधवार को अमेरिका के साथ होने वाली नई दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता में हिस्सा लेने के लिए एक राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में जेनेवा के लिए रवाना हुए।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह बातचीत इसलिए हो रही है क्योंकि वेस्ट एशिया रीजन में अमेरिक‍ी मिलिट्री की तैनाती के चलते ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है।

अराघची ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर कहा कि उनका देश गुरुवार को अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करेगा और वे न्यायसंगत और समान समझौता करने के संकल्प के साथ वार्ता में जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के पास एक ऐतिहासिक अवसर है कि वे एक ऐसा अभूतपूर्व समझौता करें, जो पारस्परिक चिंताओं का समाधान करे और साझा हितों की रक्षा करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि समझौता संभव है, बशर्ते कूटनीति को प्राथमिकता दी जाए।

आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने कहा कि अमेरिका के प्रति सभी विकल्प खुले हैं, जिनमें गरिमा-आधारित कूटनीति और पछतावा पैदा करने वाली रक्षा शामिल हैं।

मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के टकराव को डिप्लोमेसी के जरिए सुलझाना पसंद करते हैं लेकिन एक बात पक्की है, मैं कभी ईरान को न्यूक्लियर हथियार रखने की इजाजत नहीं दूंगा।

इसी बीच, ईरान के उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामलों) मजिद तक़्त रावांची ने मंगलवार को कहा कि ईरान परमाणु समझौता हासिल करने के लिए जो भी जरूरी हो, करने के लिए तैयार है।

उन्होंने एनपीआर रेडियो को द‍िए इंटरव्यू में कहा, हम समझौता करने के लिए जो भी आवश्यक होगा करेंगे। हम ज‍िनेवा में पूरी ईमानदारी और सद्भावना के साथ वार्ता कक्ष में प्रवेश करेंगे।

रावांची ने आगे कहा, हमें उम्मीद है कि हमारी सद्भावना और अच्छी पहल का अमेरिकी पक्ष से भी प्रत्युत्तर मिलेगा और यदि सभी पक्षों में राजनीतिक इच्छाशक्ति है, तो मुझे विश्वास है कि समझौता जल्द ही संभव है।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

MP News: सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी को जवाब, कहा- किसानों के मुद्दे पर बोलने से पहले स्टडी करें

MP News: भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है. सीएम ने राहुल गांधी को सलाह दी कि किसानों पर बोलने से पहले उन्हें अध्ययन करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में खेती और उद्योग दोनों क्षेत्रों में विकास हुआ है.

इसके अलावा, सीएम मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण को लेकर भोपाल में एक कार्यशाला का शुभारंभ किया. इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया और कई योजनाओं की शुरुआत की गई. प्रदेश में 5 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 65 लाख महिलाएं जुड़ी हैं. इन समूहों ने 310 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'लोकसभा में पहली बार विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया', भोपाल में किसान महाचौपाल के दौरान बोले राहुल गांधी

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराया, मेजबान टीम वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, पाकिस्तान के पास अभी भी मौका!

मेजबान श्रीलंका का अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही श्रीलंका न केवल सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो … Wed, 25 Feb 2026 23:10:33 GMT

  Videos
See all

क्या Epstein files देश का मुद्दा है? Anand Dubey ने Congress प्रवक्ता को दिखाया आइना! Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T00:30:32+00:00

AAJTAK 2 LIVE | SWAMI AVIMUKTESHWARANAD को लेकर हंगामा जारी है | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T00:36:40+00:00

Iran America War Update: इस दिन ईरान पर पहला हमला करेगा अमेरिका! | Trump | Khamenei | Breaking | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T00:30:44+00:00

AajTak 2 LIVE |आज का राशिफल । Aapke Tare | Daily Horoscope । Praveen Mishra । ZodiacSign।AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T00:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers