Responsive Scrollable Menu

Ayushman Card Yearly Limit: आयुष्मान कार्ड की 5 लाख लिमिट खत्म होने पर कैसे करवाएं रिन्यू? यहां जानें सबकुछ

Ayushman Card Yearly Limit: देश में केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही हैं. इनमें से एक बड़ी स्वास्थ्य योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना. इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना है. इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है. इस कार्ड के जरिए आप पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है.

कितनी होती है आयुष्मान कार्ड की लिमिट?

आयुष्मान कार्ड में हर साल 5 लाख रुपये तक की लिमिट दी जाती है. इसका मतलब है कि एक वित्तीय वर्ष में आप अधिकतम 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. यह इलाज सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) अस्पतालों में ही मान्य होता है. आप चाहें तो इस राशि को अलग-अलग इलाज में खर्च करें या किसी एक बड़े इलाज में पूरी राशि इस्तेमाल कर लें. यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है.

लिमिट खत्म होने पर क्या होता है?

अगर साल के दौरान 5 लाख रुपये की लिमिट खत्म हो जाती है, तो आपको नई लिमिट के लिए इंतजार करना पड़ेगा. यह राशि हर साल वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के आधार पर मिलती है. यानी हर साल अप्रैल महीने में कार्ड की लिमिट दोबारा रिन्यू हो जाती है. उदाहरण के लिए, अगर आपने नवंबर में पूरी लिमिट खर्च कर दी, तो आपको नई लिमिट के लिए अगले वित्तीय वर्ष (अप्रैल) तक इंतजार करना होगा.

किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज?

आयुष्मान योजना के तहत इलाज सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में होता है जो इस योजना में पंजीकृत हैं. इनमें कई सरकारी और निजी अस्पताल शामिल हैं. अपने शहर के अस्पताल की जानकारी पाने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट [https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/](https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/) पर जाकर जरूरी जानकारी भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब यूपी में बिना आयुष्मान कार्ड के भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानें क्या है योगी सरकार की खास योजना

यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Yogana: यूपी की योगी सरकार को बड़ी सफलता, तेज हुआ क्लेम निस्तारण

Continue reading on the app

SL vs NZ: मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी

SL vs NZ: श्रीलंका को सुपर-8 में हराने के बाद न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए खुद को मजबूत दावेदार बना लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद न्यूजीलैंड ने कोलंबो में मेजबान श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया है. वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मुश्किल वक्त में 47 रनों शानदार पारी खेली और एक कीर्तिमान बना दिया है.

इस मैच में न्यूजीलैंड ने 84 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला और 168 रनों तक पहुंचाया, जिसके बाद श्रीलंका की टीम इस टारगेट को चेज नहीं कर पाए. श्रीलंका 20 ओवरों में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी. इस हार के साथ श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गई.

मिचेल सैंटनर ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

मिचेल सैंटनर ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 26 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौका और 4 छक्के लगाए. इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया. इसी के साथ मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

ऐसा करने वाले दुनिया के छठें खिलाड़ी बने मिचेल सैंटनर 

वहीं ओवरऑल फुल मेंबर्स टीमों में इस कारनामे को करने वाले मिचेल सैंटनर अब छठें खिलाड़ी बन गए हैं. सैंटनर ने अब तक 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 1021 रन बनाए हैं. उन्होंने 20.01 की औसत से बल्लेबाजी की है. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकला है. वहीं गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर ने कुल 127 विकेट अपने नाम किए हैं. 

टी20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन और 100 प्लस विकेट लेने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स टीम)

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 
मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
हार्दिक पांड्या (भारत)
शादाब खान (पाकिस्तान)
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी खिलाड़ी को ICC ने दी सजा, लगाया जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट भी मिले

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, SIR पर भी दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को भवानीपुर स्थित जैन मानस्तंभ का अनावरण किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा संत कुटीर गुरुद्वारा गेटवे, बिजॉयगंज बाजार पुलिस स्टेटस नई बिल्डिंग और टॉलीगंज में स्टेट ऑफ़ द आर्ट फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का … Thu, 26 Feb 2026 00:20:29 GMT

  Videos
See all

ट्रैफिक में बाइक पर स्टैंडिंग स्टंट! | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:15:02+00:00

गुरुग्राम में बाइक स्टंट का खौफनाक अंजाम! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:00:53+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत-इजराइल के 'गठबंधन' से डरा पाकिस्तान? #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:25:27+00:00

Iran America War : 3 बजते ही ईरान ने मार गिराए अमेरिकी ड्रोन? | Khamenei | Top News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers