Responsive Scrollable Menu

फिजिकल हेल्थ- क्या आपको हार्ट अटैक का रिस्क है:कैल्शियम स्कोर टेस्ट से पता चलेगा, डॉक्टर से जानें इससे जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब

‘अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ के मुताबिक, भारत में होने वाली हर चार में से एक मौत का कारण हार्ट और ब्लड वेसल्स से जुड़ी बीमारियां हैं। चिंता की बात यह है कि कई बार इन बीमारियों का पता तब चलता है, जब स्थिति गंभीर हो जाती है। लेकिन क्या हो, अगर समय रहते हार्ट डिजीज के खतरे का अंदाजा लगाया जा सके? कैल्शियम स्कोर टेस्ट इसमें मददगार हो सकता है। यह टेस्ट हार्ट की आर्टरीज में जमा कैल्शियम का पता लगाता है, जिससे समय रहते कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) के जोखिम का पता चलता है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में कैल्शियम स्कोर टेस्ट के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– डॉ. समीर गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, नोएडा सवाल- कैल्शियम स्कोर टेस्ट क्या है और ये हार्ट डिजीज का पता कैसे लगाता है? जवाब- यह एक खास तरह का सीटी स्कैन है। इसे कोरोनरी आर्टरी कैल्शियम (CAC) टेस्ट भी कहते हैं। यह टेस्ट हार्ट तक ब्लड पहुंचाने वाली धमनियों में जमा प्लाक का पता लगाता है। इसे ऐसे समझिए- सवाल- किन लोगों को कैल्शियम स्कोर टेस्ट करवाना चाहिए? जवाब- डॉक्टर आमतौर पर यह टेस्ट उन लोगों को करवाने की सलाह देते हैं, जिन्हें हार्ट डिजीज का रिस्क ज्यादा होता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- कैल्शियम स्कोर टेस्ट की पूरी प्रक्रिया क्या है? जवाब- यह एक नॉन-इनवेसिव CT स्कैन है। इसमें शरीर पर कोई चीरा नहीं लगाया जाता और आमतौर पर इंजेक्शन या कंट्रास्ट डाई की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी प्रक्रिया ऐसे समझिए- सवाल- कैल्शियम स्कोर टेस्ट के समय क्या सावधानियां जरूरी हैं? जवाब- इस टेस्ट के लिए आमतौर पर खास तैयारी की जरूरत नहीं होती। लैब सेंटर के निर्देशों का पालन करना और डॉक्टर को अपनी दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी देना सबसे जरूरी है। सभी सावधानियां नीचे ग्राफिक में देखें- सवाल- कैल्शियम स्कोर टेस्ट का रिजल्ट कैसे पता चलता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- कैल्शियम स्कोर ग्राफिक से समझिए- सवाल- सामान्य कैल्शियम स्कोर क्या होता है? जवाब- अगर किसी का कैल्शियम स्कोर शून्य है तो इसका मतलब है कि उसे अगले दो से पांच सालों में हार्ट अटैक का रिस्क बहुत कम है। इसे ‘नेगेटिव स्कैन’ भी कहते हैं। इसमें हार्ट की आर्टरीज में कैल्शियम नहीं होता है। हालांकि डॉक्टर इसके अलावा अन्य रिस्क फैक्टर्स भी चेक करते हैं। सवाल- अगर रिजल्ट पॉजिटिव है तो क्या करना चाहिए? जवाब- इसका मतलब है कि हार्ट की आर्टरीज में कैल्शियम जमना शुरू हो गया है। ऐसे में तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से मिलकर सलाह लें। ध्यान रखें, पॉजिटिव रिजल्ट का मतलब यह नहीं है कि हार्ट की धमनियां पूरी तरह ब्लॉक हैं। आगे का इलाज कैल्शियम स्कोर और अन्य रिस्क फैक्टर्स पर निर्भर करता है। सवाल- क्या इस टेस्ट के कोई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? जवाब- यह टेस्ट आमतौर पर सुरक्षित होता है। इसमें कम मात्रा में रेडिएशन का इस्तेमाल होता है, जिससे जोखिम बहुत कम रहता है। हालांकि, बार-बार टेस्ट कराने से रेडिएशन का एक्सपोजर बढ़ सकता है। सवाल- कैल्शियम स्कोर टेस्ट कितनी बार करा सकते हैं? जवाब- यह डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है। अगर एक बार टेस्ट हो चुका है और आपका स्कोर सामान्य या कम है, तो डॉक्टर इसे 3-5 साल बाद दोबारा कराने की सलाह देते हैं। अगर स्कोर ज्यादा है, तो डॉक्टर ट्रीटमेंट या फॉलो-अप टेस्ट्स पर फोकस करते हैं। सवाल- क्या ‘जीरो’ स्कोर का मतलब यह है कि हार्ट डिजीज का रिस्क बिल्कुल नहीं है? जवाब- इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि भविष्य में कभी हार्ट डिजीज नहीं होगी। दरअसल नॉन-कैल्सिफाइड प्लाक शुरुआती चरण में इस स्कैन में नजर नहीं आते। इसलिए हमेशा हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना जरूरी है। सवाल- क्या कैल्शियम स्कोर जीरो होने पर कोलेस्ट्रॉल की दवा लेने की जरूरत नहीं होती? जवाब- ऐसा जरूरी नहीं है। जीरो स्कोर का मतलब है कि जांच में हार्ट की धमनियों में कैल्शियम नहीं मिला। लेकिन इससे हार्ट डिजीज का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता। कुछ लोगों में बिना कैल्शियम वाला प्लाक भी हो सकता है। अगर LDL कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा है, डायबिटीज है या हार्ट डिजीज की फैमिली हिस्ट्री है, तो डॉक्टर दवा लेने की सलाह दे सकते हैं। इसलिए जीरो स्कोर के आधार पर खुद से दवा बंद न करें। सवाल- क्या यह टेस्ट महंगा होता है? जवाब- हां, यह एक एडवांस सीटी स्कैन है। इसलिए इसकी कीमत सामान्य ब्लड टेस्ट या साधारण एक्स-रे के मुकाबले ज्यादा है। भारत में आमतौर पर यह टेस्ट 2-6 हजार के बीच है। सवाल- किन लोगों को ये टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होती है? जवाब- कुछ स्थितियों में यह टेस्ट कराने से खास फायदा नहीं मिलता या इसे टालने की सलाह दी जा सकती है, जैसेकि- जिन्हें पहले से हार्ट डिजीज है कम जोखिम वाले स्वस्थ लोग प्रेग्नेंट महिलाएं इस टेस्ट में रेडिएशन का इस्तेमाल होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान ये टेस्ट नहीं किया जाता है। सवाल- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें? जवाब- हार्ट को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- कैल्शियम स्कोर टेस्ट हार्ट डिजीज के जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। हालांकि, यह टेस्ट हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं है और न ही इससे हार्ट अटैक का खतरा पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, स्वस्थ वजन और तंबाकू से दूरी जरूरी है। **************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा …………………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- हीमोग्लोबिन क्या है: शरीर के हर कोने तक पहुंचाता ऑक्सीजन, डॉक्टर से जानें कमी के संकेत, लेवल बढ़ाने के लिए ये खाएं हीमोग्लोबिन का मुख्य काम फेफड़ों से ऑक्सीजन को लेकर उसे शरीर के सभी अंगों और कोशिकाओं तक पहुंचाना है। हीमोग्लोबिन का लेवल यह बताता है कि शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता कितनी अच्छी है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

Today's Breaking News LIVE: Jamia Protest | CJP | Farooq Abdullah | Mallikarjun Kharge | Amit Shah

Today's Breaking News LIVE: Jamia Protest | CJP | Farooq Abdullah | Mallikarjun Kharge | Amit Shah | JNU | Rahul Gandhi | Congress | BJP | France Protest | War Update | Trump Kishore Ajwani के साथ जानिए आज की सभी बड़ी खबरों का पूरा अपडेट और हर मुद्दे के पीछे की कहानी। #BreakingNews #BreakingNewsLive #JamiaProtest #CJP #FarooqAbdullah #MallikarjunKharge #AmitShah #JNU #RahulGandhi #Congress #BJP #FranceProtest #WarUpdate #DonaldTrump #News18India डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, hindi news, aaj ki taaza khabar, breaking news today, marco rubio reliance jamnagar refinery visit, mika singh daler mehndi controversy, pm modi donald tusk meeting, russia sends diesel tanker to us, varanasi air show 2026, iifa awards 2026, emudhra certificate security breach, diwali chhath special trains 2026, lawrence bishnoi gang news, akhilesh yadav azam khan meeting, maulana wasi ashraf controversy, tiger shroff firing case

Continue reading on the app

  Sports

'गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना', न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मिला मां जैसा दुलार, बलिया की महिला का वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi Ballia Lady Video: क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी का एक अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 19 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले इस 15 साल के बच्चे को मैदान के बाहर एक महिला फैन ने मां की तरह सलाह देते हुए गर्म पानी पीने की हिदायत दी. Wed, 28 Oct 2026 09:45:47 +0530

  Videos
See all

IMD Weather Alert: 8 बजते ही IMD का भयंकर अलर्ट जारी? मौसम का बड़ा अपडेट! Weather Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:07+00:00

Yogi Cabinet Decisions 2026 : यूपी की जनता को CM योगी की बड़ी सौगात! | CM Yogi News | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers