वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख रुपये, अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया का रहे हिस्सा
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. बिहार के इस युवा क्रिकेटर ने अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है.
भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं. मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रौशन करें.
राज्य विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का निर्माण करा रही है. खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देती रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुकाम हासिल कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. वैभव सूर्यवंशी राज्य के युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी, वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, उनके भाई उज्ज्वल और आशीर्वाद सूर्यवंशी तथा अभिजीत डिसूजा भी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी को ICC ने दी सजा, लगाया जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट भी मिले
माइंड डिटॉक्स: बेहद जरूरी बेहतर नींद, अपनाएं ये आसान टिप्स
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग आम बात बन गई हैं। ऐसे में मानसिक समस्याओं की राहत के लिए माइंड डिटॉक्स यानी मन की सफाई जरूरी है, जो मानसिक शांति, बेहतर फोकस और सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, माइंड डिटॉक्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अच्छी और समय पर नींद लेना। नींद के दौरान दिमाग खुद को डिटॉक्स करता है, तनाव कम होता है और अगले दिन ताजगी महसूस होती है। यही नहीं, शरीर के साथ इसके लिए कुछ सरल उपाय अपनाने चाहिए, जो रोजमर्रा की आदतों में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।
माइंड डिटॉक्स का मतलब है मन से नकारात्मक विचारों, तनाव और अनावश्यक चिंताओं को हटाना। यह शरीर की तरह मन को भी साफ रखता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। एनएचएम ने बताया कि बेहतर नींद के बिना माइंड डिटॉक्स पूरा नहीं होता, इसलिए शाम को तनाव मुक्त रहना और समय पर सोना बहुत जरूरी है।
ये छोटे बदलाव लंबे समय में मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं। अगर नियमित रूप से इन उपायों को अपनाया जाए तो तनाव कम होगा, नींद बेहतर होगी और दिमाग तरोताजा रहेगा।
माइंड डिटॉक्स के लिए सबसे पहले तनाव को नियंत्रित रखे, शाम को काम या चिंता की बातें छोड़ दें। परिवार के साथ हल्की बातचीत करें या कोई पसंदीदा काम करें। इससे मन शांत रहता है और नींद अच्छी आती है। स्क्रीन टाइम सीमित करें, सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप बंद कर दें। नीली रोशनी नींद बिगाड़ती है और दिमाग को उत्तेजित रखती है।
माइंड डिटॉक्स के लिए पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। रात का खाना हल्का और पौष्टिक रखें। ज्यादा मसालेदार या भारी भोजन से बचें। कैफीन जैसे चाय-कॉफी शाम के बाद न लें। इससे नींद गहरी आती है और मन शांत रहता है। दिनचर्या में योग और मेडिटेशन को शामिल करें। सुबह के साथ ही शाम को कम से कम 10 या 15 मिनट योगासन, प्राणायाम या मेडिटेशन करें। गहरी सांस लेना या माइंडफुलनेस से मन की अशांति दूर होती है और गहरी नींद आती है।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















