हांगकांग एसएआर सरकार ने 2026-2027 का बजट जारी किया
बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार का 2026-2027 का बजट 25 फरवरी की सुबह 11 बजे जारी किया गया। इस बजट का आवरण रंग बैंगनी है, जो तेजी से बदलते बाहरी वातावरण में हांगकांग की आंतरिक आर्थिक गति के निरंतर सुदृढ़ीकरण का प्रतीक है।
हांगकांग के वित्त सचिव पॉल छान मो-पो ने कहा कि मजबूत विदेशी व्यापार, निजी उपभोग में उछाल और अचल निवेश में तीव्र वृद्धि के कारण पिछले वर्ष हांगकांग की अर्थव्यवस्था में तेजी आई। वर्ष के लिए समग्र आर्थिक विकास दर 3.5 प्रतिशत रही, जो लगातार तीसरे वर्ष की वृद्धि दर्शाती है। उनका अनुमान है कि इस वर्ष हांगकांग की अर्थव्यवस्था में 2.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी, और कुल मुद्रास्फीति दर 1.8 प्रतिशत रहेगी।
पॉल छान ने कहा कि एआई अनुप्रयोगों में हो रही तीव्र प्रगति और नई प्रौद्योगिकियों, उद्योगों और उत्पादों के तेजी से उभरने को देखते हुए, वे एआई को औद्योगिक परिवर्तन और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियां तैयार करने और अनुकूल परिस्थितियां बनाने के लिए एआई+ और औद्योगिक विकास रणनीति समिति की स्थापना और अध्यक्षता करेंगे। वे विशेषज्ञों, विद्वानों, व्यवसायों और उद्योग पार्क कंपनियों को भी इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे, जिसका प्रारंभिक ध्यान जीवन, स्वास्थ्य और मूर्त बुद्धिमत्ता पर होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्रों को सौंपी डिजिटल ताकत
Goa News: गोवा के बेनाउलिम स्थित Our Lady of Patrocinio Community Centre में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई. Arvind Kejriwal ने यहां छात्रों के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस परियोजना की पहल विधायक कैप्टन वेंजी वीगास द्वारा की गई है. इसका मकसद राज्य के छात्रों को डिजिटल माध्यम से बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है.
दस हजार से ज्यादा ई-बुक्स करवाई गई उपलब्ध
ई-लाइब्रेरी में 10,000 से ज्यादा ई-बुक्स उपलब्ध कराई गई हैं. अलग-अलग कक्षाओं के लिए वीडियो लेक्चर, सिमुलेशन और प्रैक्टिस मॉड्यूल भी जोड़े गए हैं. इसके अलावा जेईई, नीट, क्लैट समेत 40 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा दी गई है. खास बात यह है कि यह पूरी सुविधा निशुल्क रखी गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र भी बिना किसी बाधा के पढ़ाई कर सकें.
कितनी कारगर साबित होगी डिजिटल ई-लाइब्रेरी
राज्य में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई चुनौतियां सामने आती रही हैं. कई स्कूलों में शिक्षकों और संसाधनों की कमी देखी गई है. ऐसे में डिजिटल ई-लाइब्रेरी छात्रों के लिए एक सहायक विकल्प बनकर सामने आई है. इससे वे घर या सेंटर पर बैठकर आधुनिक तकनीक के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे.
समाज के विकास की मजबूत नींव बताया
इस अवसर पर शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताया गया. पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे. सभी ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा का स्तर और मजबूत होगा. यह ई-लाइब्रेरी न केवल डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराएगी, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मददगार साबित होगी.
यह भी पढ़ें: गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव : हिंद महासागर में सहयोग मजबूत, 14 देशों के नौसेना प्रमुखों ने समुद्री सुरक्षा का संकल्प लिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)







