Responsive Scrollable Menu

अनिल अंबानी पर बड़ी कार्रवाई, एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा: टॉप-5

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्टों के अनुसार, ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर 'अबोड' को जब्त कर लिया है।

Continue reading on the app

युवा कांग्रेस शर्टलेस प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस शिमला से ला रही थी तीन संदिग्धों को, हिमाचल पुलिस ने रिहा करवाया

दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आज तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिमाचल के शिमला जिले से हिरासत में लेकर आ रही थी, लेकिन बीच रास्ते ही हिमाचल पुलिस ने इसे नियम विरोधी कदम बताते हुए तीनों कार्यकर्ताओं को हिरासत से छुड़वा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के शिमला जिले के रोहरू से दिल्ली पुलिस ने तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। हिमाचल पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो सोलन जिले के धरमपुर में पुलिस टीम को रोका गया। हिमाचल पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध थी और कार्यकर्ताओं को हिरासत से रिहा करवा दिया गया। 

हिमाचल पुलिस ने बताया कि शिमला पुलिस उन तीनों युवकों को वापस ले आई है, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में लिया था। उन्हें कानूनी प्रक्रिया के अनुसार स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में एआई संबंधित एक प्रस्ताव मुद्दे पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में तीनों को रोहरू से हिरासत में लिया गया था। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के युवा संगठनों और छात्र नेताओं ने भी भाग लिया था, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनों के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। बता दें कि अभी तक इस मामले पर दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

किसी को बख्शा नहीं जाएगा

दिल्ली पुलिस ने आज एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले चार आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि शर्टलेस प्रदर्शन की आड़ में गहरी साजिश रची गई। इसकी जड़ों तक जाने के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस की मदद ली जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस साजिश से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़िये संबंधित खबर

समाप्त  

Continue reading on the app

  Sports

India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026

गुरुवार शाम 7 बजे चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप के 'सुपर 8' राउंड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा, जहां भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार ने भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा मुश्किल में डाल दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हरा दिया। अब अगर भारत को टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उसे अपने अगले दोनों मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे। अगर भारत आज का मैच हार जाता है, तो वह पूरी तरह बाहर तो नहीं होगा, लेकिन उसकी किस्मत दूसरी टीमों के नतीजों और 'नेट रन रेट' पर टिक जाएगी, जो कि टीम के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब


मौसम और पिच का हाल

चेन्नई में मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल सही रहने वाला है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा, जो ज्यादा से ज्यादा 32 डिग्री तक जा सकता है। नमी 70% से ज्यादा होने के कारण मैदान पर ओस की भूमिका अहम होगी, जो मैच पर असर डाल सकती है।

टीम ब्लू के लिए अच्छी खबर

मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत भरी खबर है। बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने साफ किया है कि मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
Thu, 26 Feb 2026 12:52:28 +0530

  Videos
See all

इजरायल की संसद 'नेसेट' में भारत की गूंज! Netanyahu | #pmmodiisraelvisit #Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:38:41+00:00

PM Modi जैसे कपड़े में नजर आए Israel के PM Benjamin Netanyahu | #pmmodiisraelvisit #Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:35:47+00:00

Ashutosh Brahmachari On Avimukteshwaranand: आशुतोष ब्रह्मचारी को किससे डर लग रहा? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:32:08+00:00

हमारी सीमाओं के ये असली प्रहरी #viralvideo | #pathankot | #indianarmy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T06:36:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers