अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
काबुल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.4 बताई है। कुछ अन्य जगह 5.7 बताई गई है।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर इलाके में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। बुधवार को स्थानीय समयानुसार 4 बजकर 42 मिनट पर तेज झटकों से लोग सहम गए।
भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) 36.93 डिग्री नॉर्थ अक्षांश और 71.61 डिग्री ईस्ट देशांतर पर स्थित था। जबकि हाइपोसेंटर जमीन की सतह से 90.2 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया।
भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान के सिसमोलॉजी विभाग के अनुसार झटके इस्लामाबाद, स्वात, पेशावर, चित्राल और पाकिस्तान के दूसरे शहरों में भी महसूस किए गए।
प्रभावित शहरों में रहने वालों ने तेज झटकों की सूचना दी, जिससे कई लोगों को घर और ऑफिस खाली करने पड़े और वे खुली जगहों पर सुरक्षित जगह पर चले गए। अभी तक किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
20 फरवरी को भी अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे काबुल और कई अन्य प्रांत हिल गए थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पंजशीर प्रांत की राजधानी बजारक से लगभग 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था, जो 90 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था।
पिछले साल नवंबर में आए भूकंप ने अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाई थी। कई लोगों की मौत हो गई थी जबकि भारी संख्या में लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है। 31 अगस्त 2025 को पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों में 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जिसकी पुष्टि तालिबान शासन ने खुद की थी।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में की थी ये हरकत
Paras Dogra: जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास लिखने के करीब नजर आ रही है. फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं और खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया है. इस फाइनल मैच के दूसरे दिन दोनों टीमों के बीच काफी गहमा-गहमी देखने को मिली.
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच हुबली के डीआर बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के गेंदबाज जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को जब आसानी से आउट नहीं कर पा रहे थे तो उन्होंने हूटिंग करनी शुरू कर दी. कर्नाटक टीम का यह रवैया जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को पसंद नहीं आया और उन्होंने शॉर्ट लेग पर खड़े कर्नाकट टीम के फील्डर को सिर से टक्कर मार दी.
पारस डोगरा ने केवी अनीश की मारी थी हेल्मेट से टक्कर
कर्नाटक टीम के फील्डर केवी अनीश लगातार जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों का हूटिंग कर रहे थे. पारस डोगरा ने अपना आपा खो दिया. डोगरा सीधे अनीश के पास पहुंचे और उनकी आंखो में आंख डाल बहस करने लगे. इस दौरान पारस डोगरा ने अपने हेल्मेट को केवी अनीश के हेल्मेट से टक्कर मारी. यह देख कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बीच बचाव के लिए दोनों के पास पहुंचे और डोगरा से बात की. अंपायर्स भी पारस डोगरा के पास पहुंचे और स्थिति को संभाला. इसके बाद अंपायर्स ने कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडीक्कल से भी बातचीत की.
पारस डोगरा पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना
अब बीसीसीआई ने पारस डोगरा के इस हरकत पर बड़ा एक्शन लिया है. BCCI ने पारस डोगरा पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Scenes in Ranji Trophy final!
— Saurabh Somani (@saurabh_42) February 25, 2026
Paras Dogra, J&K captain, headbutts KV Aneesh, substitute Karnataka fielder.
Obviously physical contact not on in cricket.
Got me wondering - in general & not for this - how much verbal provocation should be allowed too...pic.twitter.com/EcPFC49wUi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















