इजरायल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, नेतन्याहू ने ड्रेस से जोड़ा बेहद खास कनेक्शन
तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सपत्नी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया।
विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर अपने मित्र पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं। दोनों मित्र गले मिले फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया।
मिसेज नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था। यहीं पर पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, ये उससे मैच कर रहा है।
इसके बाद दोनों पीएम और वहां मौजूद सारा ठहाके लगाकर हंस पड़े। माहौल खुशनुमा और हंसी से गुलजार हो गया।
बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट पर स्वागत का क्लिप साझा कर दिल की बात कम शब्दों में कही। उन्होंने लिखा- मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का इजरायल में स्वागत करता हूं।
बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।
प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वो नेसेट को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी हिस्सा बनेंगे।
बुधवार को प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले, इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते और शांति भी होता है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, स्क्वाड में इस खिलाड़ी की हुई वापसी
Rinku Singh: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बचे 2 मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम हो गया है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर में दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. इसके अलावा टीम इंडिया को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू अचानक अपने घर लौट गए थे. अब उनके स्क्वाड में जुड़ने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
रिंकू सिंह दूसरे सुपर-8 मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में जुड़ेंगे
रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में जुड़ेंगे या नहीं इसपर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान सामने आया है. सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिंकू सिंह से जुड़े पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि रिंकू आज शाम तक टीम के स्क्वाड के साथ वापस जुड़ जाएंगे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सितांशु कोटक ने कहा कि घर पर वर्ल्ड कप खेलने का टीम पर प्रेशर है, जिसमें उम्मीदें भी काफी है. हमे साकारात्मक तरीके से डील करना चाहिए. हालांकि हम इस दवाब को झेलने के लिए काफी अच्छे हैं. हमे बस उस मोमेंट की जरूरत है.
???? GOOD NEWS FOR TEAM INDIA ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 25, 2026
- Rinku Singh will re-join Indian team today evening. [RevSportz] pic.twitter.com/7CIMpB8BOY
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने पहले अपने इस स्टार प्लेयर को किया प्लेइंग 11 से बाहर, अब ICC ने दिया बड़ा झटका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















