सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की भेंट, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की भेंट, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत
दिल्ली पुलिस का दावा: युवा कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन का ठेका कितने में तय हुआ? 'व्यापारी' ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है। अभी तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं, जो कि इस साजिश के बीच एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे और इस साजिश को रचने वाले भी बेनकाब हो जाएंगे। पुलिस ने बताया कि आज चार आरोपियों की पुलिस हिरासत खत्म हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में आरोपी कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। आज हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा से पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों से 5 दिन की और हिरासत मांगी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आरोपी उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट ले जाने का वीडियो...
#WATCH | Indian Youth Congress AI Summit Protest Case: Four accused- Krishna Hari, Kundan Yadav, Ajay Kumar and Narasimha Yadav, brought to Delhi's Patiala House Court after their five-day police custody ended today pic.twitter.com/FVWO7KRSe7
— ANI (@ANI) February 25, 2026
युवा कांग्रेस के लिए बड़े पैमाने में छापी गई टीशर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि एआई समिट में प्रदर्शन अचानक से नहीं किया गया। इसके पीछे सोची समझी साजिश रची गई। प्रदर्शनकारियों ने जो टीशर्ट पहनी थी, उसे बड़े पैमाने पर छापी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है और हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। पुलिस ने बताया कि रमेश चंद्र अग्रवाल नामक व्यक्ति ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। सत्र न्यायालय ने इस अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। रमेश चंद्र अग्रवाल ने अदालत को बताया कि उसने टीशर्ट थोक में एक लाख रुपये में बेची थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जो भी साजिशकर्ता होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi














.jpg)





