Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर भारतीय प्रवासियों में जबरदस्त उत्साह

यरुशलम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को लेकर यरुशलम में भारतीय प्रवासी समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रवासियों ने इसे भारत और इजरायल के रिश्तों के लिए एक खास और ऐतिहासिक क्षण बताया।

एक प्रवासी भारतीय ने आईएएनएस से कहा कि वे इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। यह यात्रा न केवल इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए बल्कि भारत के 1.5 अरब लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, और उन्हें उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

एक अन्य सदस्य (जो पिछले 12 वर्षों से इजरायल में रह रहे हैं) ने बताया कि 2017 में भी प्रधानमंत्री मोदी इजरायल आए थे और उस समय उन्हें संसद में उनसे मिलने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा कि इस बार भी वे बेहद उत्साहित हैं। कुछ लोगों को विशेष अनुमति मिली है और वे स्वयंसेवक के रूप में स्वागत की तैयारियों में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह दिन उनके लिए बहुत खास और गर्व का क्षण है।

एक प्रवासी ने कहा कि वे लंबे समय से इस दौरे का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इजरायल में भारतीय समुदाय को केयरगिवर, निर्माण और कृषि क्षेत्रों से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान इन मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा होगी।

दूसरी ओर इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय दौरे पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इजरायल और यहां के देशवासी आपका स्वागत करने को काफी उत्सुक हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की।

पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी। इस क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करते देखे जा सकते हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

2006 से 2026 तक, हमेशा ऐतिहासिक रही प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल की यात्रा पर हैं। उनकी यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे, जो इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। इसी बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी आर्काइव नामक अकाउंट ने उनकी ऐतिहासिक इजरायली यात्राओं और उससे जुड़ी तस्वीरों को शेयर किया है।

मोदी आर्काइव के अनुसार, नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 2006 में पहला इजरायल दौरा किया था। वे इजरायल की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी एग्रीटेक-2006 में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गए थे, जिसमें भारत के कृषि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में पर ड्रॉप मोर क्रॉप (एक बूंद अधिक फसल) स्लोगन के साथ गुजरात का एग्रीकल्चरल विजन पेश किया। शायद यह पहली बार था, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बात को कहा, जो आगे चलकर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का आधिकारिक आदर्श वाक्य बन गया। गुजरात डेलीगेशन की इंटरनल रिपोर्ट में बताया गया कि उनके प्रेजेंटेशन को सबसे ज्यादा तालियां और तारीफ मिली।

11 साल बाद 2017 में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने इजरायल का दौरा किया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। मोदी आर्काइव में बताया गया है, 2006 में जो एग्रीकल्चर थीम चली थी, वह इस बार भी जारी रही।

इसमें कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव स्थित डेंजीगर फ्लावर फार्म (पुष्प उद्यान) का दौरा किया। यहां इजरायल की लीडिंग फ्लावर जेनेटिक्स कंपनी ने एक नया सफेद गुलदाउदी बनाया था और उसका नाम मोदी रखा। फूलों की खेती इजरायल के सबसे एडवांस्ड एग्रीकल्चरल एक्सपोर्ट सेक्टर में से एक है। फ्लावर फार्म का दौरा इस बात का संकेत था कि इजरायली एग्रीकल्चरल इनोवेशन कहां तक पहुंच गया है।

इसमें आगे कहा गया है कि यात्रा के दौरान कृषि क्षेत्र में साइन किया गया 3-साल का वर्क प्रोग्राम उस पहल का औपचारिक संस्थानीकरण था, जिसकी शुरुआत बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से एग्रीटेक-2006 में की थी। मोदी आर्काइव में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने जिस रिलेशनशिप पर काम किया था, वह प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार-से-सरकार की रूपरेखा बन गई।

बाद में तेल अवीव में भारतीय प्रवासियों को अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में इजरायल का सहयोग भारत को दूसरी ग्रीन रेवोल्यूशन में मदद कर सकता है।

मोदी आर्काइव में कहा गया कि 2006 और 2017 की यात्राओं को जोड़ने वाली कड़ी कृषि और जल संसाधन प्रबंधन है। दोनों देश अलग-अलग दृष्टिकोणों से समान समस्याओं पर काम कर रहे थे। भारत के पास व्यापक पैमाना, कृषि भूमि और आवश्यकता थी। वहीं, इजरायल ने सीमाओं को तकनीक में बदलते हुए ड्रिप सिंचाई, वेस्टवॉटर रीसाइक्लिंग और डीसैलिनेशन जैसे सिस्टम विकसित किए। मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 2006 में ही पहचान लिया था कि ये वही तकनीकें हैं जिनकी गुजरात और भारत को जरूरत है और वे प्रधानमंत्री के रूप में इसे राष्ट्रीय प्रतिबद्धता बनाने के लिए वापस आए।

इसमें कहा गया कि जब वे 2017 में पहुंचे तो कृषि सहयोग का एजेंडा राज्य यात्रा की तैयारी कर रहे अधिकारियों की ओर से अचानक तैयार नहीं किया गया था। इसकी रूपरेखा मई 2006 की एक दोपहर से ही बननी शुरू हो गई थी, जब मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने एग्रीटेक-2006 में एक हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने प्रेजेंटेशन दी थी और इस विश्वास के साथ लौटे थे कि भारत और इजरायल मिलकर क्या बना सकते हैं।

9 साल के बाद फिर 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर गए हैं। इस बार भी भारत-इजरायल का एजेंडा कृषि, जल प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

डीसीएच/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

तिलक-रिंकू-सुंदर बाहर, संजू सैमसन अंदर? इन 11 खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतर सकता है भारत

India's Likely XI vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम अब चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना करेगी. इस मुकाबले के लिए खराब फॉर्म से जूझ रहे रिंकू सिंह और तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन की प्लेइंग XI में वापसी लगभग तय है. सैमसन के आने से टॉप ऑर्डर में मजबूती और दाएं-बाएं हाथ का संयोजन मिलेगा. इसके अलावा, चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है. Wed, 25 Feb 2026 18:18:41 +0530

  Videos
See all

2 दिनों में ढहा दिए गए 1509 अवैध मकान #shortsvideo #gujarat #demolitionvideo #rajkot #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:13:08+00:00

कौन है Avimukteshwaranand पर आरोप लगाने वाली महिला ? | UP News | UP Police | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:13:51+00:00

महाराष्ट्र की विकासगाथा | Maharashtra News | Republic Bharat | Ashwini Vaishnaw #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:15:05+00:00

Chakraview Live : 27 का गेम सेट..यूपी में ब्राह्मण VOTE किधर? | Sumit Awasthi | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers