Responsive Scrollable Menu

इसे कहते हैं खौफनाक सड़क हादसा, SUV ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर अपनी धुन में आराम से जा रहे दो बाइक सवार युवकों को पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार इनोवा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी.

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार अपनी सही साइड में चल रहे थे, तभी पीछे से आई सफेद रंग की एसयूवी ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया और सीधे टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग गाड़ी चलाने वाले की लापरवाही को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

डरा रहे हैं सड़क हादसों के आंकड़े

यह घटना केवल एक इकलौता मामला नहीं है. हमारे देश में हर साल होने वाले सड़क हादसे और उनमें जाने वाली जान के आंकड़े बेहद डरावने हैं. सरकारी रिपोर्टों की मानें तो भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं.

आंकड़ों पर नजर डालें तो

साल 2022 में हादसों की वजह से 1,68,491 लोगों की मौत हुई थी, जो 2023 में बढ़कर 1,72,890 तक पहुंच गई. सड़क हादसों की कुल संख्या भी तेजी से बढ़ी है. जहां 2022 में 4,61,312 हादसे हुए थे, वहीं 2023 में यह गिनती बढ़कर 4,80,583 हो गई.

बढ़ती लापरवाही बनी चुनौती

जानकारों का कहना है कि बरेली जैसी घटनाएं बताती हैं कि सड़कों पर रफ़्तार और लापरवाही किस कदर लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है. जिस तरह से हर साल मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, वह प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए एक बड़ी चेतावनी है. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ी की पहचान और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: आत्मघाती हमले का असर, केपी-पंजाब के बीच यातायात ठप

Continue reading on the app

इस स्टार प्लेयर को पहले पाकिस्तान ने किया अपनी प्लेइंग 11 से बाहर, अब ICC ने दिया बड़ा झटका

ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. सुपर-8 का अब हर मैच अहम है. इसी बीच आईसीसी ने ताजा रैकिंग जारी कर दी है, जिसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत बरकरार है. जबकि पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहम को नुकसान हुआ है. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की ICC T20 Rankings में टॉप-10 में एंट्री हुई है. 

ICC टी20 बॉलिंग रैकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद

ICC टी20 बॉलिंग रैकिंग में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टॉप पर काबिज हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन लुटाने के बाद भी उनकी नंबर-1 की कुर्सी सुरक्षित है. वरुण के 790 प्वाइंट्स है. वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने UAE के खिलाफ कुल 43 विकेट लिए थे. इसके बाद सुपर-8 में भारत के खिलाफ कुल 12 विकेट चटकाए थे, जिसका फायदा उन्हें ICC टी20 रैकिंग में मिली है.

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लगाई 21 स्थानों की छलांग

कॉर्बिन बॉश ने 21 पायदान की छलांग लगाते हुए सीधे नंबर-3 पर पहुंच गए हैं. उनकी वजह से वरुण और दूसरे स्थान पर काबिज राशिद खान की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. वहीं आईसीसी टी20 रैकिंग में इंग्लैंड के राशिद अली चौथे पायदान पर हैं. 

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को नुकसान, बुमराह को फायदा

वहीं पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद को 2 स्थान का नुकसान हुआ है. अबरार तीसरे नंबर से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं इंग्लैंड के स्पिनर एजम जम्पा 2 स्थान का छलांग लगाते हुए छठें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने भी 23 स्थानों का छलांग लगाया है और सीधे 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं. वहीं भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 7 स्थानों का फायदा हुआ है. बुमराह अब 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup के इतिहास में कब-कब हुआ भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला, जानिए कैसा रहा रिजल्ट

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग में South Africa-West Indies की भिड़ंत, दांव पर नॉकआउट का टिकट

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 26 फरवरी को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आई हैं और सेमीफाइनल में जल्दी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगी।

बता दें कि वेस्टइंडीज ने मुंबई में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया था, जबकि साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में भारत को 76 रन से मात दी। इन नतीजों ने ग्रुप 1 की तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार भारत और जिम्बाब्वे अब अंकतालिका में पीछे चल रहे हैं और उन्हें वापसी के लिए बाकी मुकाबलों पर निर्भर रहना होगा।

गौरतलब है कि अगर साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है और भारत अपने मैच में जिम्बाब्वे को हरा देता है, तो अगले चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टरफाइनल जैसा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं अगर वेस्टइंडीज जीतती है तो भारत की राह और कठिन हो सकती है, खासकर नेट रन रेट के समीकरण को देखते हुए।

हालांकि दोनों टीमों का फोकस फिलहाल सिर्फ अपनी जीत पर रहेगा। एक और जीत उन्हें लगभग नॉकआउट में पहुंचा सकती है। वेस्टइंडीज जहां तीसरा टी20 विश्व खिताब जीतने का सपना देख रही है, वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश में है।

मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच के बारे में माना जा रहा है कि यह सूखी और दोहरी गति वाली हो सकती है, जिससे स्पिन और धीमी गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

मौसम की बात करें तो पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर 3 बजे शुरू होने वाले मैच में तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि नमी 30 से 40 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। हल्की हवा भी चल सकती है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

दोनों टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में संतुलन बनाए रखा है। वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप कर रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कमान एडन मार्करम के हाथों में है। अनुभव और युवा जोश का मिश्रण इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है।
Wed, 25 Feb 2026 22:24:42 +0530

  Videos
See all

Black And White Full: Gaza Peace Efforts पर क्या बोले PM Modi? | PM Modi Speech | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:14:51+00:00

YUVIKA CHAUDHARY का कुल लूक हुआ वायरल #aajtak #shorts #entertainment #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:15:05+00:00

एक शो के प्रमोशन में पहुंचे SAURABH SHUKLA #entertainment #shorts #aajtak #news #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:15:00+00:00

AI Summit में प्रदर्शन करने वाले Youth Congress के 3 कार्यकर्ताओं को Delhi Police ने पकड़ा। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:12:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers