ये फल खा लिए तो राम नाम सत्य, मुंबई से सामने आया डरावना Video
मुंबई के मलाड में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर दुकान सील कर दी। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।
इसे कहते हैं खौफनाक सड़क हादसा, SUV ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर अपनी धुन में आराम से जा रहे दो बाइक सवार युवकों को पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार इनोवा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी.
वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार अपनी सही साइड में चल रहे थे, तभी पीछे से आई सफेद रंग की एसयूवी ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया और सीधे टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग गाड़ी चलाने वाले की लापरवाही को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
डरा रहे हैं सड़क हादसों के आंकड़े
यह घटना केवल एक इकलौता मामला नहीं है. हमारे देश में हर साल होने वाले सड़क हादसे और उनमें जाने वाली जान के आंकड़े बेहद डरावने हैं. सरकारी रिपोर्टों की मानें तो भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं.
आंकड़ों पर नजर डालें तो
साल 2022 में हादसों की वजह से 1,68,491 लोगों की मौत हुई थी, जो 2023 में बढ़कर 1,72,890 तक पहुंच गई. सड़क हादसों की कुल संख्या भी तेजी से बढ़ी है. जहां 2022 में 4,61,312 हादसे हुए थे, वहीं 2023 में यह गिनती बढ़कर 4,80,583 हो गई.
बढ़ती लापरवाही बनी चुनौती
जानकारों का कहना है कि बरेली जैसी घटनाएं बताती हैं कि सड़कों पर रफ़्तार और लापरवाही किस कदर लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है. जिस तरह से हर साल मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, वह प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए एक बड़ी चेतावनी है. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ी की पहचान और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश कर रही है.
????Near Bareilly, UP: Haryana number Toyota Innova rammed into a bike; Crash caught on the dashcam of a car moving ahead. Who is at fault? pic.twitter.com/Wer2Dw5pSv
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) February 25, 2026
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: आत्मघाती हमले का असर, केपी-पंजाब के बीच यातायात ठप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation



















