Responsive Scrollable Menu

हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, 37 की उम्र में तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड!

हरमनप्रीत कौर का जिम्बाब्वे के खिलाफ 126 रनों का तूफानी शतक! कप्तानी का दबाव हटा तो बल्ले से निकले खूब रन, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा.

The post हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, 37 की उम्र में तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड! appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

प्रयागराज में Congress का सामाजिक न्याय सम्मेलन, चुनावी धांधली और आरक्षण कटौती पर BJP को घेरा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में कथित धांधली, पिछड़े वर्गों के अधिकारों की अनदेखी और आरक्षण में कटौती के आरोप लगाए। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ एवं सामाजिक न्याय सम्मेलन के बाद जारी बयान में यह आरोप लगाया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बयान के मुताबिक बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठा रहे हैं। बघेल ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा की सरकार निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में व्यापक धांधली सामने आने के बाद सवालों से घिरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है।

बघेल ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ों, किसानों और मजदूरों के साथ कथित अन्याय का मुद्दा उठाते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मतदान के जरिए देने की अपील की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जयहिंद ने कहा कि जब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सही गणना नहीं होती और उसे आबादी के अनुपात में आरक्षण, रोजगार तथा संसाधनों में हिस्सेदारी नहीं मिलती, तब तक समावेशी विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि वयस्क नागरिक से मतदान का अधिकार छीनना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।

उन्होंने लोगों से इस अधिकार की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने आरोप लगाया कि निजीकरण और आरक्षण से जुड़े फैसलों के कारण पिछड़े वर्गों की भागीदारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी।

सम्मेलन में पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल और कांग्रेस के सहप्रभारी वरुण चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे।

Continue reading on the app

  Sports

Mahendra Gurjar: पोलियो से प्रभावित पैर, हाथ में भाला और नजरें दुनिया पर, जयपुर के खिलाड़ी ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर

Mahendra Gurjar Wins Silver In Asian Para Games: जयपुर के सखून गांव के पैरा-एथलीट महेंद्र गुर्जर ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक की F42 श्रेणी में 59.03 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता है. बचपन में पोलियो से प्रभावित महेंद्र स्विट्जरलैंड ग्रैंड प्रिक्स में 61.17 मीटर का थ्रो कर विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं. एक साधारण किसान परिवार से आने वाले महेंद्र ने कॉलेज से खेल की शुरुआत कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं. अब उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में देश के लिए पदक जीतना है. Wed, 28 Oct 2026 08:13:11 +0530

  Videos
See all

IMD Weather Alert: 8 बजते ही IMD का भयंकर अलर्ट जारी? मौसम का बड़ा अपडेट! Weather Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:07+00:00

Jio IPO Listing : आज शेयर बाजार में Jio की लिस्टिंग, निवेशकों को होगा मुनाफा? | Reliance Jio IPO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers