टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद लगा सदमा, बोले- 'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं...'
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग का मामला इन दिनों चर्चा में हैं. एक्टर जब जुहू इलाके में फुटबॉल खेलकर कार से अपने घर लौट रहे थे. उन पर हमला हो गया. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर के हाथ में गोली लगी और फैन भी गोली से घायल हुआ. वहीं, टाइगर की बॉडी पर कांच टुकड़े और गोली के बारुद से चोटें आईं. इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम जांच कर रही है. इस केस में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. टीम ने इस घटना को लेकर टाइगर से भी बात की. उन्होंने बताया कि वह अभी गहरे सदमे में हैं.
'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं...'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टागइर से फायरिंग मामले में जांच अधिकारियों ने बात की. उन्होंने कहा कि अभी उस सब पर विश्वास नहीं हो रहा है, जो कुछ उनके साथ हुआ. टाइगर का कहना है कि इस घटना के बाद वो गहरे सदमे में हैं. टाइगर श्रॉफ ने बताया, 'मैं गहरे सदमे में हूं. अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं. मुझ पर कौन ऐसे तरह जानलेवा हमला करना चाहेगा, और क्यों?'. इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ अपने आप पर हुए हमले की वजह पर सवाल उठाते हुए बोले, 'मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है... तो मुझ पर यह हमला क्यों हुआ?'
टाइगर पर पहले के लिए हैंडलर शूटर्स को दे रहा थे निर्देश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. इस केस में खुलासा हुआ कि टाइगर पर हमले के लिए शूटर्स अपने हैंडलर के कॉन्टेक्ट में थे, जो उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए निर्देश दे रहे थे. इतना ही नहीं हैंडलर ने शूटर्स के चेहरे और पहचान से जुड़ी जानकारी के सामने आने के बाद उन्हें वहां निकलने के निर्देश दिए थे. वारदात के दौरान हैंडलर टीवी न्यूज के जरिए सामने आ रही जानकारी पर भी नजर रख रहा थे. हैंडलर टीवी न्यूज देखकर शूटर्स को पुलिस की अपडेट दे रहे थे. जब न्यूज में शूटर्स के चेहरे दिखे तो रेहान को मैसेज आया, तुम्हारे चेहरे दिख गए हैं, यहां से निकल जाओ. इतना ही नहीं शूटर्स को यह भी बताया गया कि पुलिस को उनकी बाइक मिल गई है और उनके ट्रेन से भागने का प्लान का पता चल गया है. इसके बाद आरोपियों ने अपना रास्ता बदला.
मुंबई से कोटा कैसे पहुंचे शूटर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग के बाद शूटर्स बाइक से ही मुंबई से भागने वाले थे. लेकिन उन्होंने बाद में अंधेरी में अपनी बाइक छोड़ दी और कैब से सूरत पहुंचे. सूरत पहुंचने के बाद उन्होंने बस पकड़ने का प्लान बनाया. लेकिन बस में देरी होने पर उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी. मुंबई पुलिस की सूचना पर कोटा पुलिस ने ट्रेन में तीनों शूटर्स को हमले के अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.
टाइगर पर कब और कहां हुआ था हमला?
18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर करीब 7 शाम सात बजे जुहू इलाके में हमला हुआ. रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे. जब उनकी गाड़ी रूकी तो फैंस एक्टर संग सेल्फी लेने लगे. इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से दो ने उनकी कार पर 5-6 राउंड फायरिंग की और वहां से भाग गए. इस हमले में टाइगर को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई. लेकिन उनके ड्राइवर के हाथ पर गोली लगी. जिसे उन्होंने खुद कार चलाकार इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया. वहीं, इसमें हमले में एक फैन को भी गोली थी. इस घटना की कई सेलेब्स ने आलोचना की थी और प्रशासन से हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा था.
ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी ने फायरिंग की घटना पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं'
Surajpur News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने कस्टडी में की खुदकुशी की कोशिश! पुलिस की सुरक्षा पर सवाल
Surajpur News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने कस्टडी में की खुदकुशी की कोशिश! पुलिस की सुरक्षा पर सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24








