Hair Care Tips by Baba Ramdev: बालों को जड़ से मजबूत बनाएंगे ये 5 फूड्स, हेयरफॉल भी होगा कम
Hair Care Tips by Baba Ramdev: बालों का झड़ना या गंजेपन जैसी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं. ये समस्याएं अब बच्चों में भी देखने को मिलने लगी है. हेयरफॉल होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें लाइफस्टाइल से लेकर गलत प्रोडक्ट्स का यूज करना या फिर पॉल्यूशन. मगर सबसे जरूरी है कि बालों के लिए सही पोषण प्रदान करना. अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो भी हेयरफॉल की समस्या हो सकती है. आयरन, प्रोटीन, बायोटिन से लेकर कैल्शियम और कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी बालों के झड़ने का कारण बन जाता है. ऐसे में बाबा रामदेव बताते हैं कि कौन-कौन सी चीजों को खाने से शरीर में इन तत्वों की कमी पूरी हो सकती है.
बालों के लिए क्यों जरूरी है आयरन-विटामिन?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दोनों घटक शरीर के हीमोग्लोबिन के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इसके कम होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे हेयरफॉल होता है. इसलिए, शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन होना आवश्यक होता है. हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें स्वामी रामदेव के उपाय के बारे में जानना चाहिए. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने वीडियो में कुछ चीजों के बारे में बताया है, जो इस प्रकार है.
अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें
1.अनार- अनार में आयरन और विटामिन -C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. बाल टूटने और झड़ने की समस्या कम हो सकती है.
2.गाजर- गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए से भरपूर मात्रा में पाया जाता है. गाजर बालों की
स्कैल्प को स्वस्थ रखता है. गाजर बालों की ग्रोथ और चमक बढ़ाने में मदद करता है. यह बालों को रूखा और बेजान होने से बचाता है.
3.चुकंदर- चुकंदर में आयरन, फोलेट और नाइट्रेट्स पाए जाते हैं. यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. इसे खाने से ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होने लगती है, जिससे बालों की जड़ों को फायदा मिलता है. चुकंदर बाल झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक होाता है, खासकर यदि आयरन की कमी हो.
4.व्हीट ग्रास का जूस- इन हरे पत्तों का जूस पीने से शरीर को क्लोरोफिल, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. यह स्कैल्प की सूजन कम करने में मदद कर सकता है. व्हीटग्रास के सेवन से डैंड्रफ और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. बालों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
5.एलोवेरा- एलोवेरा खाने से शरीर में हाइड्रेशन सही रहता है. इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-C और E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. पाचन बेहतर होने पर पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होता है. एलोवेरा अप्रत्यक्ष रूप से बालों और त्वचा की सेहत को सपोर्ट करता है.
हेयरफॉल रोकने के लिए एक्सट्रा टिप
बालों में ऑयलिंग करने से भी बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलेगा. बाबा रामदेव कहते हैं कि हमारे बालों को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए उन पर ऑयलिंग करना भी जरूरी होता है. इसलिए, बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं. इसके अलावा, गाय का घी बालों में लगाने से बालों का टूटना, झड़ना और शाइनिंग बढ़ सकती है.
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
आरबीआई द्वारा रेपो रेट को स्थिर रखने से कारोबार भरोसा मजबूत होगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा: इकोनॉमिस्ट्स
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बुधवार को रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के यथावत रखने के फैसले का उद्योग जगत और अर्थशास्त्रियों ने व्यापक रूप से स्वागत किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से कारोबारी भरोसा मजबूत होगा और निवेश गतिविधियों को गति मिलेगी।
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने कहा कि ब्याज दरों में स्थिरता बनाए रखने का फैसला व्यापार जगत के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे कारोबारी विश्वास बढ़ेगा, निवेश को समर्थन मिलेगा और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बनी रहेगी।
एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल के. मिंडा ने कहा कि आरबीआई का फैसला भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक बुनियादों में विश्वास को दर्शाता है। उनके अनुसार, नीतिगत ब्याज दरों में स्थिरता निवेश को प्रोत्साहित करेगी और आर्थिक विकास को बनाए रखने में मदद करेगी, साथ ही वैश्विक परिस्थितियों में होने वाले बदलावों के अनुरूप प्रतिक्रिया देने की लचीलापन भी प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा, नीतिगत दरों को यथावत रखना इस बात का संकेत है कि आरबीआई विकास को बढ़ावा देने, महंगाई को नियंत्रित रखने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के बीच संतुलित दृष्टिकोण अपना रहा है।
एसोचैम ने आरबीआई द्वारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत किए जाने का भी स्वागत किया। उद्योग संगठन ने कहा कि यह उसके स्वयं के लगभग 7 प्रतिशत वृद्धि दर के अनुमान के काफी करीब है।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने आरबीआई की मौद्रिक नीति को सतर्क लेकिन सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक ने मध्य पूर्व में जारी तनाव, वैश्विक वित्तीय परिस्थितियों के कड़े होने और अल नीनो से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए भी घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती और विदेशी मुद्रा प्रवाह के सकारात्मक संकेतों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है।
माधवी अरोड़ा ने कहा कि पहली तिमाही में महंगाई दर आरबीआई के अनुमान से कम रहने के बावजूद मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अल नीनो से जुड़े जोखिमों पर अपना फोकस बरकरार रखा है। उन्होंने बताया कि आरबीआई का मानना है कि निकट भविष्य में यदि कीमतों पर दबाव बढ़ता है तो वह मुख्य रूप से आपूर्ति पक्ष से जुड़ा होगा, जब तक कि उसका असर व्यापक स्तर पर महंगाई में न दिखाई दे।
वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. मदन सबनवीस ने कहा कि आरबीआई के फैसले को जीडीपी वृद्धि अनुमान में 10 आधार अंकों (बेसिस पॉइंट) की बढ़ोतरी और महंगाई दर के अनुमान में 10 आधार अंकों की कमी का समर्थन मिला है। उनके अनुसार, उच्च विकास दर और कम महंगाई का अनुमान यथास्थिति बनाए रखने के पक्ष में था।
उन्होंने कहा, आरबीआई के बयान से स्पष्ट है कि अर्थव्यवस्था के विभिन्न संकेतक मजबूत बने हुए हैं और इससे यह भरोसा मिलता है कि आने वाले समय में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार स्थिर बनी रहेगी।
हालांकि डॉ. सबनवीस ने चेतावनी भी दी कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही और वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही में महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में वर्ष 2026 के अंत तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








